27.3 C
Indore
Friday, April 19, 2024

जानिए किस एग्जिट पोल ने बनाई कांग्रेस की सरकार, क्यों हार रही भाजपा

नई दिल्ली : राजस्थान और तेलंगाना में शुक्रवार को हुए विधानसभा चुनाव के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में पहले ही वोट डाले जा चुके हैं। पांचों राज्यों में उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है। नतीजे 11 दिसंबर को सामने होंगे, इससे पहले एग्जिट पोल क्या कहते हैं, ये हम आपको बता रहे हैं। एग्जिट पोल के साथ हम आपसे जुड़े हैं। हम आपको बता रहे हैं, अलग-अलग एजेंसी और चैनल के एग्जिट पोल में इन पांचों राज्यों में किस-किस पार्टी की सरकारें बन रही हैं।

लोकनीति-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस आगे है। पिछला चुनाव हारी कांग्रेस ने तगड़ी वापसी की है। सूबे की 200 सीटों में से कांग्रेस को 101, भाजपा को 83 और अन्य को 15 सीटें मिलने की बात सर्वे में कही गई है।

न्यूज 24-पेस मीडिया के सर्वे में राजस्थान में काग्रेंस की सरकार आ रही है। यहां 200 सीटों पर हुए चुनावों में से कांग्रेस 110 से 120 सीटें जीत रही है और आसानी से बहुमत के 101 के आंकड़े को पार कर रही है। भाजपा को 70 से 80 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 5 से 15 तक सीटें मिल रही हैं।

टुडेज चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त की बात कही है। 230 सीटों में से कांग्रेस को 125 और भाजपा को 103 सीटें मिल रही हैं। इसमें 12 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं।

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बन रही है। कांग्रेस को यहां 50 सीटें और भाजपा को 36 सीटें मिल रही हैं। इनमें आठ सीटें कम या ज्यादा होने की बात सर्वे में कही गई है।

लोकनीति-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा को भारी बहुमत मिल रहा है। राज्य की 90 में से भाजपा 52 सीटें जीत रही है। कांग्रेस को 35 और अन्य को तीन सीटों पर कामयाबी मिल रही है।

जन की बात के पोल में राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। यहां भाजपा को 83 से 103, कांग्रेस को 81 से 101 और अन्य को 15 सीटें मिल रही हैं।

सी वोटर के सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को 129 से 145 सीटें मिल रही हैं। भाजपा को 52 से 68 और अन्य को 11 सीटें मिल सकती हैं।

जन का बात के एग्जिट पोल में टीआरएस को 50 से 65, कांग्रेस गठबंधन को 38 से 52, एआईएमआईएम को पांच से सात सीटें, भाजपा को चार से सात और अन्य को तीन से सात सीटें मिल रही हैं।

तेलंगाना में सी वोटर के पोल में टीआरएस को 48 से 60 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 47 से 59 सीटें मिल रही हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में तेलंगाना में टीआरएस को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। टीआरएस को 119 में 79-91 से सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 21-33 सीटें, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 4-7 सीटें और भाजपा को 1-3 सीट मिल रही हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भारी बहुमत मिल रहा है। यहां कांग्रेस को 90 में से 55 से 65 सीटें, भाजपा- 21 से 31 और अन्य- 04 से 08 सीटें जीत रहे हैं।

न्यूज 24-पेस मीडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान की 200 सीटों में से बीजेपी- 70 से 80, कांग्रेस- 110 से 120 और अन्य- 05 से 15 सीटें जीत रहे हैं।

रिपब्लिक और सी-वोटर्स के सर्वे में मिजोरम में कांग्रेस की सरकार जा सकती है। यहां की 40 सीटों में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 16 से 20 सीटें मिल रही हैं। काग्रेंस को 14-18 सीटें और अन्य को 3-10 सीटें मिल रही हैं। भाजपा को यहां कोई सीट नहीं मिल रही है। यहां बहुमत का आंकड़ा 21 है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 122 से 130 सीटों के साथ बहुमत पा रही है। कांग्रेस को 86 से 92, बीएसपी को 04 से 08 और अन्य को 08 से 10 सीटें मिल रही हैं।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला नजदीकी है। यहां 230 सीटों में से बीजेपी को 108 से 112 सीटें और कांग्रेस को 105 से 109 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 11 से 15 सीटें मिल रही हैं। वोट प्रतिशत की बात की जाए तो कांग्रेस-39 प्रतिशत वोट, बीजेपी-40 प्रतिशत वोट और अन्य को 14 प्रतिश वोट मिल रहे हैं।

लोकनीति-सीएसडीएस के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 126 सीटें और भाजपा को 94 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 10 सीटें मिल रही हैं।

टाइम्स नाऊ- सीएनएक्स के एग्जिट पोल में तेंलगाना में टीआरएस की सरकार वापस आ रही है। राज्य की 119 सीटों में से टीआरएस को 66, कांग्रेस को 37, भाजपा को सात और अन्य को नौ सीटें मिल रही हैं।

न्यूज 24-पेस मीडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से बीजेपी को 36 से 42 सीटें, कांग्रेस को 45 से 51 और अन्य को 4 से 8 सीटें मिलने की बात कही गई है।

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है। राजस्थान में कांग्रेस को 105, बीजेपी को 85, बीएसपी को 2 और अन्य को 7 सीटें मिल रही हैं।

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में बीजेपी 46 सीटें जीत रही है। कांग्रेस को 35, बीएसपी को 7 और अन्य को 2 सीटें मिल रही हैं।

मध्य प्रदेश में टाइम्स नाउ-सीएनएक्स एग्जिट पोल में बीजेपी को 126, कांग्रेस को 89 बीएसपी को 6 और अन्य को 9 सीटें मिल रही हैं।

इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा 102-120 तो कांग्रेस को 104 से 122 सीटें मिल रही हैं। बसपा को 1-3 और अन्य को 3-8 सीटें मिल रही हैं।

इंडिया टुडे ने एक्सेस माय इंडिया के साथ, एबीपी चैनल ने सीएसडीएस के साथ, इंडिया टीवी ने सीएनएक्स और न्यूज 24 ने पेस मीडियाके साथ एग्जिट पोल किया है।

इंडिया टुडे ने एक्सेस माय इंडिया के साथ, एबीपी चैनल ने सीएसडीएस के साथ, इंडिया टीवी ने सीएनएक्स और न्यूज 24 ने पेस मीडियाके साथ एग्जिट पोल किया है।

इंडिया-टुडे एक्सेस माय इंडिया ने एग्जिट पोल के लिए मध्य प्रदेश में 71 हजार लोगों से बात की है।

राजस्थान और तेलंगाना में मतदान चल रहा है। मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आएंगे। साढ़े पांच बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू होंगे।

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर एबीपी न्यूज एग्जिट पोल करेगा, टाइम्स नाऊ और दूसरी एजेंसियों के एग्जिट पोल भी पांचों राज्यों के बारे में आएंगे। इसकी हम आपको जानकारी देते रहेंगे।

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। मिजोरम में कांग्रेस और तेलंगाना में टीआरएस की सरकार है।

छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए मतदान 12 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। 28 नवंबर को मध्य प्रदेश की 230 और मिजोरम की 40 सीटों पर वोट डाले गए थे।

शुक्रवार (सात दिसंबर को राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव हुआ है। राजस्थान में 200 और तेंलगाना में 119 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं।

पांचों राज्यों में भाजपा, कांग्रेस, टीआरएस, एमएनएफ और कई दूसरे दलों के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...