32.1 C
Indore
Friday, April 19, 2024

पन्ना : बस दुर्घटना में लगभग 50 यात्रियों की मौत

 50 killed many injured after bus catches fire on highway in Panna district of Madhya Pradesh
50 killed many injured after bus catches fire on highway in Panna district of Madhya Pradesh

पन्ना -पन्ना जिला मुख्यालय से 13 किलो मीटर दूर मडला घाटी में पाडव प्रपात के ठीक ऊपर हुई बस दुर्घटना में लगभग 50 यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल 12 यात्रियों का पन्ना जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। इनमें से दो गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना से पीडितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रूपये तथा मामूली तौर पर घायलों को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रिरीयल जांच कराने तथा मृतकों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, पीएचई, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने जिला चिकित्सालय पन्ना जाकर दुर्घटना पीडितों से भेंट की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना पीडितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवनारायण सिंह चौहान तथा पुलिस अधीक्षक आईपी. अरजरिया तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था करने के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराएं।

यह हृदय विदारक दुर्घटना दोपहर 2 बजे घटित हुई। छतरपुर से सतना जाने वाली अनूप ट्रेवल्स की बस मडला घाटी में दुर्घटना ग्रस्त हुई। नाले के ऊपर बनी पुलिया से बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। गिरने के साथ ही बस में भयानक आग लग गई। दुर्घटना में जीवित बचे घायलों के अनुसार बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। आग के कारण बस के अन्दर फंसे मृतक शरीर बुरी तरह जल गए हैं। जिनकी पहचान किया जाना संभव नही है।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिक्की उर्फ सुरेन्द्र रावत तथा संजय गुप्ता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। इनकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस दुर्घटना में पप्पू सोनी, मुन्नी लाल सोनी, रजनीश अहिरवार, हरिलाल अहिरवार, राजेश सेन, समसुददीन, भरत अहिरवार, सुरेश कुशवाहा, रामेश्वर अहिरवार, संजय गुप्ता, फूलवती भटनागर, मुकुन्दी तथा लक्ष्मण आदिवासी घायल हुए हैं। जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दुर्घटना की जानकारी दी। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना पीडितों के लिए घोषित एक लाख रूपये की सहायता राशि को बढा कर 2 लाख रूपये करने की घोषणा की। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है |

50 killed many injured after bus catches fire on highway in Panna district of  Madhya Pradesh

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles