33.5 C
Indore
Friday, April 19, 2024

#MeToo चौथे स्तंभ की ‘अकबर’ शैली

वामपंथियों द्वारा छेड़े गए ‘मी टू’ अभियान का शिकार बने विदेश राज्य मंत्री मुबाशर जावेद अकबर जिन्हें भारतीय पत्रकारिता जगत में एम जे अकबर के नाम से जाना जाता है, ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनपर लगभग 20 महिलाओं द्वारा जिनमें अधिकांश पत्रकारिता जगत से जुड़ी महिलाएं हैं, ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। बड़े आश्चर्य की बात है कि जिस व्यक्ति पर शिक्षित व समाज एवं पत्रकारिता जगत में आदर व स मान रखने वाली एक दो नहीं बल्कि लगभग 20 महिलाओं ने अपने साथ होने वाले यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया हो वह व्यक्ति स्वयं को बेगुनाह बताने की कोशिश करता देखा गया। परंतु आरोपों के लगने के बाद लगभग एक पखवाड़े तक की गई आनाकानी के बाद पिछले दिनों नरेंद्र मोदी सरकार के इस ‘अय्याश’ मंत्री को आखिरकार इस्तीफा देना ही पड़ा। मज़े की बात तो यह है कि इतनी महिलाओं द्वारा एक साथ आरोप लगाने के बावजूद यह मंत्री स्वयं को बेगुनाह बताने की कोशिश कर रहा है। और अपनी इसी कोशिश के तहत अकबर ने इनमें से एक भुक्तभोगी महिला पत्रकार प्रिया रमानी के विरुद्ध अपराधिक मानहानि का मुकद्दमा भी दायर कर दिया है। अकबर ने केवल अपने देश की उदीयमान युवा महिला पत्रकारों पर ही ‘हाथ साफ’ करने की कोशिश नहीं की बल्कि विदेशी महिला पत्रकारों ने भी अकबर पर यौन दुव्र्यहार का आरोप लगाया। गोया एम जे अकबर पत्रकारिता जगत का एक अंतर्राष्ट्रीय अय्याश व व्याभिचारी व्यक्ति है जिसने अपने चेहरे पर बौद्धिकता का नकाब डाल कर पत्रकारिता जैसे पवित्र व जि़ मेदाराना पेशे को कलंकित करने का काम किया है।

‘मी टू’ अभियान को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। कुछ लोग इस मुहिम को सही बता रहे हैं तो कुछ का यह भी कहना है कि यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिलाएं आखिर इतने लंबे अंतराल के बाद ही अपना-अपना मुंह क्यों खोल रही हैं? यदि किसी महिला की किसी पुरुष के साथ कोई सहमति नहीं बनती तो वह महिला पहली बार छेड़छाड़ करते समय ही उसका विरोध क्यों नहीं करती? यह भी कहा जा रहा है कि अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए महिलाएं स्वयं परिस्थितियों से समझौता करते हुए रज़ामंदी के साथ यौन शोषण का शिकार हो जाती हैं। और परिस्थितियां व समय देखकर अपनी सुविधा के अनुसार किसी पुरुष पर आरोप मढ़ देती हैं। एक सवाल यह भी है कि क्या पत्रकारिता जगत में ‘अकबर महान’ ही सबसे बड़ा अय्याश व्यक्ति था? या फिर पत्रकारिता से जुड़ी और भी सैकड़ों महिलाएं अपने-अपने ‘अकबरों’ के जाल में फंसी हुई हैं? मिसाल के तौर पर कुछ वर्ष पूर्व देश के एक जाने-माने सत्ता समर्थक टीवी चैनल में काम करने वाली एक महिला पत्रकार ने न केवल अपने ऊपर यौन उत्पीडऩ किए जाने का आरोप टी वी चैनल के स्वामी पर लगाया था बल्कि यह तक कहा था कि उसे सत्ता से संबंधित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को ‘खुश’ करने के लिए भी दबाव डाला जाता था। उस महिला पत्रकार ने उस समय अपनी आवाज़ बुलंद करने की कोशिश भी की परंतु उसे अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ी और उसका साथ देने व उसे न्याय दिलाने के लिए कोई उसके साथ खड़ा नहीं हुआ।

उधर पत्रकारिता जगत की एक और सनसनी समझी जाने वाली शख्सियत तरूण तेजपाल अपने ऐसे ही कर्मों की सज़ा भुगत रहा है। एक ओर सा$फ-सुथरी छवि रखने वाले ईमानदार पत्रकार विनोद दुआ का नाम भी ऐसे ही ‘रसिया पत्रकारों’ की सूची में आ गया है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या देश के लोकतंत्र की रक्षा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का दावा करने वाला स्वयंभू चौथा स्तंभ इन चंद नामों के उजागर या बदनाम होने के बाद अब साफ-सुथरा हो जाएगा? इस क्षेत्र में और भी न जाने कितने ‘अकबर’ तो अभी भी भरे पड़े हैं परंतु क्या यौन उत्पीडऩ का शिकार सभी महिलाएं प्रिया रमानी,गज़ाला वहाब,सबा नकवी या माजली कैंप जैसी हि मत दिखाने का साहस कर सकेंगी? या फिर ‘मी टू’ जैसा अभियान प्रत्येक वर्ष दो वर्ष बाद छेड़े जाने की ज़रूरत है? इस अभियान में जिस प्रकार के गंभीर व बौद्धिकता का आवरण डाले लोगों के असली चेहरे सामने आ रहे हैं उससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि पत्रकारिता जगत में भी ‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’ वाली स्थिति पैदा हो चुकी है। टीवी चैनल्स में तो खासतौर पर महिला प्रस्तोताओं का चयन ही उनकी सुंदरता,उनकी वार्ता शैली,आवाज़ व अंदाज़ को देखकर ही किया जाता है। हकीकत तो यह है कि आज भी सैकड़ों महिला पत्रकार अपने उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने चैनल के स्वामियों या उच्चाधिकारियों के जाल में फंसी हुई हैं।

समय के साथ-साथ पत्रकारिता जगत में भी ऐसी बदनामीपूर्ण स्थिति का पैदा होना भी स्वाभाविक प्रतीत होता है। क्योंकि बदलते समय के साथ लगभग सभी क्षेत्रों में नैतिकता व चरित्र का ज़बरदस्त ह्रास होता देखा जा रहा है। $खासतौर पर हमारे देश में तो ऐसी-ऐसी सनसनी$खेज़ घटनाएं सुनने को मिलती हैं जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती। मिसाल के तौर पर जि़ मेदार राजनीतिज्ञों व राजनैतिक दलों की प्रथम जि़ मेदारी यही है कि वह देश को साफ-सुथरा,मज़बूत व पारदर्शी शासन दें,जनता का चहुंमुखी विकास व कल्याण हो तथा देश की एकता व अखंडता मज़बूती से बनी रहे। परंतु हकीकत में राजनीति छल-कपट,झूठ-मक्कारी,बेईमानी,सांप्रदायिकता व जातिवाद के सीने पर सवार होकर सत्ता हथियाने का माध्यम मात्र बनकर रह गई है। इसी प्रकार धर्म क्षेत्र में स्वयं को भगवान के रूप में पुजवाने की लालसा रखने वाले आसाराम,राम रहीम,रामपाल और न जाने कितने स$फेदपोश कलंकी साधुवेश धारी जेल की सला$खों के पीछे पहुंच चुके हैं। यह लोग अब जेल में रहकर दूसरे लोगों को चरित्र निर्माण व नैतिकता का पाठ पढ़ाएंगे।

इस प्रकार के उदाहरण यही प्रमाणित करते हैं कि इस समय किसी भी क्षेत्र में चरित्र व नैतिकता की बात नहीं की जा सकती। क्योंकि जब मार्गदर्शक,गुरू तथा सरकार की आलोचना की जि़ मेदारी उठाने वाला मीडिया व इसके जि़ मेदार लोग ही स्वयं महिलाओं के यौन शोषण जैसे घृणित आरोपों का शिकार हो रहे हैं ऐसे में आखिर इस समाज को क्या अधिकार है कि वह दूसरों का मार्गदर्शन् करने की कोशिश करे? 67 वर्षीय एम जे अकबर के त्यागपत्र तथा ‘मी टू’ अभियान से प्रोत्साहित होकर अपनी आपबीती सुनाने वाली महिला पत्रकारों ने निश्चित रूप से राहत की सांस तो ज़रूर ली है। परंतु यह सिलसिला एम जे अकबर के त्यागपत्र तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि इस अभियान से जुड़कर उन सभी महिला पत्रकारों को अपने उन अय्याश व व्याभिचारी आकाओं के चेहरे से भी अय्याशी का नकाब हटा देना चाहिए। और यदि कोई भी महिला पत्रकार अपने उज्जवल भविष्य के बारे में सोचकर या पैसे अथवा शोहरत की लालच में अथवा किसी दूसरे दबाव के तहत स्वयं को समर्पित कर देती है और चंद वर्षों के बाद फिर किसी ‘प्त मी टू’ जैसे अभियान की प्रतीक्षा करती है तो ऐसा करना भी मुनासिब हरगिज़ नहीं है। अत: चौथे स्तंभ के जितने भी ‘अकबर’ शैली के पत्रकार हों उन सभी के नाम एक के बाद एक इसी मीडिया के माध्यम से उजागर किए जाने चाहिए। अन्यथा चौथे स्तंभ को अपनी निगरानी या आलोचना किए बिना दूसरों पर नज़र रखने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

:- निर्मल रानी

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...