32.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

मोदी और शाह लोगों के लिए केवल मजाक का विषय बनकर रह गए – गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जौहर को गर्व का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि जौहर या आक्रमणकारियों से बचने के लिए खुद को आग के हवाले करने की प्रथा गौरव का विषय है।

भाजपा पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘जौहर हमारे इतिहास में बलिदान और गौरव के बारे में रहा है।’

उन्होंने महाराणा प्रताप को त्याग और साहस का प्रतीक कहा। गहलोत का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब स्कूलों के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर कांग्रेस सरकार निशाने पर है।

इन बदलावों में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए बदलावों को हटा दिया गया है। दामोदर सावरकर के नाम के आगे लिखे वीर शब्द को भी हटा दिया गया है। भाजपा ने इन बदलावों का विरोध किया है।

केवल इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम की गुफा में ध्यान लगाने का भी मजाक उड़ाया।

उन्होंने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी अब क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि वह भगवा धारण करके एक गुफा के अंदर बैठे हुए हैं। भगवान ही जानें वह क्या संदेश देना चाहते हैं। हर कोई उन्हें देख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके चेहरे और शरीर के हाव-भाव को देखिए। देश देख चुका है कि वह क्या संदेश देना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बहस की चुनौती दी लेकिन वह पीछे हट गए। वह मुद्दों पर चर्चा करने से पीछे क्यों हट जाते हैं? पांच साल में उन्होंने क्या किया है? उनका दृष्टिकोण क्या है? उन्होंने केवल अपने प्रचार और रणनीति को लेकर बातचीत की। मोदी और शाह लोगों के लिए केवल मजाक का विषय बनकर रह गए हैं।

बता दें कि शनिवार को भगवान शिव की आराधना के बाद रविवार को प्रधानमंत्री मोदी भगवान विष्णु की आराधना करेंगे। आज सुबह सात बजकर बीस मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी गुफा से बाहर आए। अब वह एक बार फिर बाबा केदार के दर्शन करेंगे और इसके बाद बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री हेलीपैड से सीधे बदरीनाथ समिति के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। जहां से वह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे। इसके बाद माणा जनजाति के लोगों द्वारा बनाई गई ऊन की शॉल उन्हें भेंट की जाएगी।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles