35.1 C
Indore
Friday, April 19, 2024

BJP ने लगाया योगी पर प्रतिबंध !

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ लगातार मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। योगी के बढ़ते राजनीतिक कद से भाजपा नेतृत्व भी भयभीत नजर आ रहा है। इसके चलते ही अंतिम समय में योगी को दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार से दूर किया गया है। पार्टी ने तय किया है कि अब दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों का कोई मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

योगी की 19 और 20 अप्रैल को तीन सभाएं और रोड शो तय थे। चुनाव अभियान की पूरी कमान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हाथों में थी। चुनाव अभियान की शुरुआत 25 मार्च को रामलीला मैदान में शाह की जनसभा से हुई थी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद चार राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही सुर्खियों में छाए रहे।

उनके हर कार्यक्रम और घोषणाओं को मीडिया ने हाथों हाथ लिया। योगी का बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी दलों से अधिक भाजपा के ही नेता भयभीत हो रहे हैं। भाजपा दिल्ली तीनों नगर निगमों में दस साल से काबिज है। सत्ता में होने से चुनाव में होने वाले नुकसान को खत्म करने के लिए अमित शाह ने सारे मौजूदा पार्षदों के टिकट काट दिए।

चुनाव की घोषणा से पहले बिहार मूल के भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली का अध्यक्ष बना दिया। भाजपा पूर्वांचल के प्रवासियों (बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि) में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए ऐसा किया गया। फिर शाह ने अपने विश्वासपात्र केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण और संजीव बालियान को दिल्ली चुनाव की बागड़ोर सौंप दी।

कुछ ही दिनों में पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को श्याम जाजू के साथ दिल्ली का प्रभारी बना दिया। सारे केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के नौ मुख्यमंत्रियों को दिल्ली चुनाव में लगाना तय किया गया।

लगातार गर्मी बढ़ने से सभाएं होनी कठिन होने लगी लेकिन पार्टी प्रमुख के आदेश के पालन में वेंकैया नायडू, रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह आदि बड़े नेताओं ने छोटी-छोटी सभाओं को संबोधित किया। मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, रवि किशन, परेश रावल जैसे लोकप्रिय कलाकारों ने रोड शो किए। दिल्ली के सभा में नेता तो पसीना बहा ही रहे हैं।

आदित्यनाथ के कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द कर दिए गए। फिर दिखाने के लिए बाकी मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम भी यह कह कर रद्द कर दिया गया कि इसकी जरूरत नहीं है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि ऐसा योगी का बढ़ती लोकप्रियता के चलते हुआ।

माना जा रहा था कि जितने समय योगी दिल्ली चुनाव प्रचार में रहेंगे उतनी देर मीडिया योगी-यागी करती रहेगी। बाद में जीत का सेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से अधिक योगी आदित्यनाथ के सिर बांध देगी। ऐसा वातावरण बनता कि भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका योगी की है।

चुनाव की पूरी रणनीति अमित शाह ने बनाई। वे लगातार उसे संचालित कर रहे हैं। चुनाव अभियान की खुद शुरुआत की। उनको करीब से जानने वाले मानते हैं कि वे आसानी से प्रधानमंत्री के अलावा किसी और को जीत का श्रेय नहीं दे सकते हैं।

एजेंसी

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles