38.1 C
Indore
Thursday, March 28, 2024

अमेरिका : शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 20 लोगों की मौत

अमेरिका के टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हैं।

एल पासो स्थित मॉल में शनिवार को वारदात के दौरान पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने कहा कि गोलीबारी में करीब 20 लोग मारे गए हैं, 26 लोग घायल हैं।

घटना की जांच कर रही एजेंसी के अनुसार इस वारदात के पीछे घृणा अपराध एक कारण हो सकता है।

वहीं दूसरी ओर व्हाइट हाउस से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टेक्सास में मौजूद राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के माध्यम से इस वारदात से जुड़ी पल-पल की जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं।

इससे पहले टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने फॉक्स न्यूज से 15-20 लोगों के गोली लगने की पुष्टि की थी।

हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वारदात में कितने लोग मारे गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने को कहा। इससे पहले जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं थी।

स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए थे।

एल पासो पुलिस को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की ओर लोगों से एल पासो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के करीब स्थित सिएलो विस्टा मॉल से दूर रहने को कहा।

स्थानीय मीडिया के अनुसार मॉल के अंदर स्थित वॉलमार्ट स्टोर में कम से कम 18 लोगों को गोली लगी थी।

एक वीडियो में एक व्यक्ति गिरा हुआ दिख रहा है और कम से कम 10 गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में अल पासो के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ ओलिविया जीपेडा के हवाले से बताया गया है कि मॉल में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले शहर के मेयर डी मार्गो ने कहा कि करीब 10 बजे गोलीबारी की वारदात शुरू हुई। हालांकि मैं इसमें मरने वालों की सही संख्या नहीं बता सकता हूं। यह दुखद है और मैं इस बारे में पूरी जानकारी जुटाने से पहले कुछ नहीं कहना चाहता।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

हालांकि स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता रॉबर्ट गोमेज ने कहा कि वह तात्कालिक तौर पर केवल एक संदिग्ध के हिरासत में होने की पुष्टि कर सकते हैं।

शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि टेक्सास के एलपासो में भयानक गोलीबारी।

रिपोर्ट्स काफी बुरी हैं, काफी लोग मारे गए हैं। राज्य और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा हूं। राज्यपाल से बात कर संघीय सरकार की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया है। भगवान आपके साथ है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles