32.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

यूपी विधानसभा चुनाव: सपा 300, कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ेगी

File-Pic
File-Pic

लखनऊ- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर गुरुवार को मुहर लग गई। इस गठबंधन से राष्ट्रीय लोकदल बाहर हो गया है। सपा 300 सीटों पर जबकि कांग्रेस 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तीन सीटें अन्य दलों के लिए छोड़ी गई है।

कांग्रेस से सीटों पर सहमति न बन पाने के कारण रालोद ने खुद को गठबंधन की बातचीत से अलग कर ‌लिया। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि हमारा कांग्रेस से गठबंधन होगा। रालोद से गठबंधन के लिए कोई बात नहीं हुई है।

20 सीटें दे रही थी कांग्रेस 30 से कम पर राजी नहीं हुआ रालोद
महागठबंधन के लिए सपा ने रालोद से बातचीत के ‌लिए कांग्रेस नेताओं को अधिकृत कर दिया था। रालोद ने कांग्रेस को 30 सीटों की सूची सौंपी थी। बाद में वह 30 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हो गया लेकिन कांग्रेस उसे 18-20 से ज्यादा सीटें देने के लिए राजी नहीं हुई।

सपा की 300 प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार
समाजवादी पार्टी के 300 प्रत्याशियों की सूची तैयार हो गई है। चरणवार सूची बनाई गई है। कांग्रेस से गठबंधन में सभी सीटों पर सहमति बन जाने के बाद शनिवार को इसका एलान किए जाने की संभावना है।

सपा ने बागियों के साथ ही कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। अमरोहा जिले की नौगावां सादात सीट से विधायक अशफाक अहमद का टिकट काटकर शिया मौलाना जावेद आब्दी को प्रत्याशी बनाया है।

सपा ने बृहस्पतिवार को पहले चरण के 21 प्रत्याशियों को सिम्बल तथा फॉर्म-ए व बी आवंटित कर दिए। सिम्बल पर राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के हस्ताक्षर हैं। पहले चरण के शेष प्रत्याशियों को शुक्रवार को सिम्बल लेने के लिए बुलाया गया है।

सपा ने गठबंधन में अपने पास 300 सीटें रखी हैं। शेष 103 सीटें कांग्रेस के भरोसे छोड़ दी हैं। वह इन सीटों पर खुद लड़े या सहयोगी दलों को दे। जिस समय ये सीटें छोड़ी गईं तब रालोद से गठबंधन की संभावना थी। रालोद से बातचीत टूटने के बाद कांग्रेस के पास सभी सीटें रहेंगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी
सपा मेरठ जिले में पांच, मुजफ्फरनगर में दो, बिजनौर में 5, शामली में दो, बागपत में दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मेरठ जिले में दो सीटें मेरठ कैंट व दक्षिण कांग्रेस को दी गई हैं। तीन मौजूदा सीटों के अलावा मेरठ शहर से रफीक अंसारी और सरधना से अतुल प्रधान सपा प्रत्याशी होंगे।

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना सीट से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और शहर सीट पर गौरव स्वरूप को उम्मीदवार बनाया गया है। बृहस्पतिवार को ही दलबदल करके आए शाहनवाज राणा को कांग्रेस ने मीरापुर से प्रत्याशी बनाया है।

बागपत जिले में बागपत सीट पर कांग्रेस और छपरौली व बड़ौत पर सपा चुनाव लड़ेगी। पहले चरण में तीन बागी विधायकों नवाजिश आलम, श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित व मुकेश शर्मा को छोड़कर अन्य विधायकों को उम्मीदवार बनाया गया है। फीरोजाबाद, एटा और कासगंज में कांग्रेस को कोई सीट नहीं दी गई है। [एजेंसी]

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles