35.3 C
Indore
Thursday, April 18, 2024

हवाला कांड: NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने पीटा, अरुण यादव घायल

Congress State President Arun Yadav Injured In Police Chargeभोपाल- मध्य प्रदेश के भोपाल कथित कटनी हवालाकांड मामले में सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे NSUI के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। जिसमे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव सहित कई कार्यकर्त्ता घायल हुए। जिनको हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

पुलिस द्वारा साथ वाटर केनन का भी इस्तेमाल प्रदर्शनकारियों पर किया गया। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के NSUI कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस की लाठियों से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी जख्मी हो गए। प्रदर्शन के दौरान NSUI की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन और NSUI प्रदेश अध्यक्ष विपिन बानखेड़े भी घायल हो गए हैं।

NSUI के आंदोलन के जरिये शक्ति-प्रदर्शन…
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने ‘कटनी:हवाला कांड’ में नाम आने के बाद विवादों में घिरे प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संजय पाठक को पद से हटाने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास के घेराव करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक लिया और हल्का लाठी चार्ज करके उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने वाटर केनन का भी इस्तेमाल किया।

पुलिस के लाठीचार्ज से NSUI की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन, प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान सहित कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से जेपी हॉस्पिटल पहुंचा गया। कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर भी हंगामा किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किये गये प्रेस बयान के अनुसार पुलिस के बर्बर लाठी चार्ज में अरूण यादव समेत तीन दर्जन से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक सैकड़ा कार्यकर्ता और राहगीर भी पुलिस की बर्बरता के शिकार हुए।

उधर, अरुण यादव की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हमीदिया रेफर किया। लेकिन प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी यादव को हमीदिया अस्पताल की बजाय पुराने चिरायु अस्पताल ले गए। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उन्हें सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई हैं।पारिवारिक सूत्रों ने यादव की हालत नाजुक होने और उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट करने की संभावनाएं जताई है। उनकी हालत को देखते हुए उनकी पत्नी भी हॉस्पिटल पहुंचीं
कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर बर्बरता अपनाने का आरोप
इसके बाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने मीडिया को बयान दिया कि, पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पीटा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने एक कार्यकर्ता का फोटो वाट्सऐप पर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि, पुलिस ने PCC में भी घुसकर कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा। हालांकि कुछ तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि, कार्यकर्ताओं ने किस तरह पुलिस पर पथराव किया। पुलिसकर्मियों पर चप्पल फेंकी और उन्हें धकियाते हुए बैरिकेड्स पर चढ़े।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक सभा हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष् अरुण यादव के अलावा NSUI की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन और प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े मौजूद रहे। इससे पहले भोपाल में ही बोर्ड ऑफिस चौराहे पर कांग्रेस ने संजय पाठक का पुतला फूंका।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles