35.1 C
Indore
Friday, April 19, 2024

नीतीश कुमार ने पांचवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

 nitish kumar lalu prasad yadavपटना- नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी डिप्टी सीएम बनेंगे। लालू के दूसरे बेटे तेजप्रताप का भी मंत्री बनना तय है। अब्दुल बारी सिद्दीकी को वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार आरजेडी के विधायक तेजस्वी को विधायक दल का नेता चुनेंगे।

मंत्रिमंडल में करीब 40 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें लालू के कुछ करीबी नेताओं को मजबूत पोर्टफोलियो दिए जा सकते हैं। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि उनकी पार्टी स्पीकर पोस्ट के लिए आरजेडी और जेडीयू से बात कर रही है। नौ बार विधायक रह चुके सदानंद सिंह को स्पीकर बनाने के लिए विचार किया जा रहा है। सिंह राबड़ी देवी की सरकार में भी 2000 से 2005 तक स्पीकर रह चुके हैं।

जद (यू) के महासचिव के. सी. त्यागी ने बताया, यह खुशी का मौका है। ऐसे समारोहों में अन्य दलों के बड़े नेताओं को आमंत्रित करने का चलन है। इसी के तहत दूसरे दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें ज्यादा राजनीति नहीं देखनी चाहिए। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के भी इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।

महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस के हिस्से मंत्रियों के पांच पद आ सकते है। कांग्रेस तीन पुराने और दो नए विधायकों को मंत्री बना सकती है। पुराने और अनुभवी विधायकों में प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह के अलावा विधानमंडल दल के पूर्व नेता अशोक कुमार, विजय शंकर दूबे, अवधेश कुमार सिंह, मो. जावेद, अब्दुल जलील मस्तान, रामदेव राय मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। पहली बार चुनाव जीत कर आए विधायकों में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण, भावना झा, पूनम पासवान, राजेश कुमार का नाम है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राजनीति करने वालों का जमावड़ा हो सकता है। जद यू के एक नेता के मुताबिक समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, मणिपुर के मुख्यमंत्री ओ. इबोबी सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस. सिद्धारमैया, सिक्किम के मुख्यमंत्री पी. के. चामलिंग और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबम तुकी शामिल होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूख अब्दुल्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह भी शिरकत करेंगे।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles