35.1 C
Indore
Tuesday, April 16, 2024

Independence Day : देश की एकता हमारी पूंजी – मोदी

PM’s address to the Nation on 69th Independence Day

नई दिल्ली। देश आज 69वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले से दूसरी बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और दूसरी बार देश को संबोधित किया। आज पीएम मोदी ने केसरिया रंग का चुनरी का साफा बांधा हैं। इससे पहले पिछले साल उन्होंने लाल रंग का राजस्थानी साफा पहना था।

पीएम मोदी का भाषण:
-सवा सौ करोड़ भारतीयों को आजादी की बधाई।
– यह कोई आम सवेरा नहीं, यह सवा सौ करोड़ भारतीयों के संकल्प का सवेरा है।
– भारत में विशालता और विविधता है तो सरलता और अनेकता भी है।
– देश की एकता हमारी पूंजी है। जातिवाद, संप्रदायवाद को पनपने नहीं देना चाहिए।
– हमारी एकता, भाईचारा और सरलता पर दाग नहीं लगना चाहिए।
– हम जो कुछ भी कर रहे हैं वह सवा सौ करोड़ की टीम इंडिया के कारण हैं।
– प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 17 करोड़ लोगों ने खाते खुलाए। तय समय से पहले हमने लक्ष्य हासिल किया।
– देश में विश्वास का एक नया माहौल है।
– गरीबों ने अपने खातों में 20 हजार रूपये जमा कराए। गरीबों की अमीरी के बूते यह टीम इंडिया आगे बढ़ेगी।
– बैंक शाखा खोलना आसान है लेकिन वहां तक लोगों को लाना कठिन काम है। इसके लिए बैंकों के कर्मचारियों को बधाई।
– विकास एक पिरामिड है, इसका आधार जितना मजबूत होगा उतना ही पिरामिड मजबूत होगा।
– हमारे विकास के पिरामिड में दलित, शोषित और पीडित शामिल है।
– हमने पीएम सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना शुरू की।
– मैंने पिछली बार शौचालय और स्वच्छता की बात की थी। स्वच्छता अभियान से सभी का ध्यान खींचा।
– स्वच्छ भारत अभियान में छोटे-छोटे बच्चों का बड़ा योगदान है। मैं इसके लिए उन्हें नमन करता हूं।
– जहां ऎसे बालक हो वो देश गंदगी से मुक्त होकर रहेगा। 2019 में महात्मा गांधी को इससे बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती।
– हमारी सारी योजनाएं गरीबों के लिए हैं।
– पिछली बार हमने देश की सभी स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग टॉयलेट बनाने का एलान किया था। एक साल में हमने इस लक्ष्य को पाने में सफलता हासिल की है।
– इसके लिए राज्य सरकार, जिलों में बैठे अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
– देश नए संकल्पों, सपनों और आत्मविश्वास से चलता है।
– हमने मजदूरों के लिए श्रमेव जयते योजना शुरू की।
– मजदूरों का सम्मान हमारा राष्ट्रीय स्वभाव होना चाहिए।
– हमारे देश में कानून बनाना फैशन हो गया है, यह गुड गवर्नेस की निशानी नहीं है।
– हमने 44 कानूनों को चार में समेट दिया।
– 125 करोड़ लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि देश से भ्रष्टाचार मिटाया जा सकता है।
– यहां भ्रष्ट आदमी भी भ्रष्टाचार दूर करने की बात करता है।
– देश में भ्रष्टाचार दीमक की तरह लगा हुआ है।
– एलपीजी सब्सिडी के बजाय हम डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर पर काम कर रहे हैं।
– इसके चलते 15 हजार करोड़ रूपये की चोरी रोकी गई।
– किसी का एक रूपया नहीं काटा लेकिन व्यवस्था में सुधार किया।
– अब तक 20 लाख लोगों ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ी है।
– टीम इंडिया का संकल्प देखिए, समय सीमा के भीतर कोयले का ऑक्शन हुआ और करीब करीब तीन लाख करोड़ इससे आए।
– 15 महीने की मेरी सरकार पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।
– हर जुल्म को सहकर भ्रष्टाचारमुक्त भारत का सपना साकार करूंगा।
– कालेधन पर हमने जो बिल बनाया है उससे कई लोग परेशान है।
-सरकार बनते ही हमने एसआईटी गठित कर दी।
– दलालों की दुकानें बंद कर दी, हम पर एफएम रेडियो का ऑक्शन न करने का दबाव डाला गया।
– कालेधन कानून के तहत 6500 करोड़ रूपये का खुलासा हुआ है।
– कमजोर बारिश के बावजूद हमने महंगाई को कम कर दिया। मेरी सरकार बनने से पहले महंगाई दहाई के पार थी।
– सेव वाटर, सेव एनर्जी, सेव फर्टिलाइजर हमारा नारा है।
– नीम कोटिंग से यूरिया चोरी रोकी। आने वाले समय में किसानों को पूरा यूरिया मिलेगा।
– पूर्वी हिस्से के विकास के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता।
– कृषि मंत्रालय का नया नाम- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय।
– इसमें 18500 गांवों में बिजली नहीं पहुंची है।
– आने वाले 1000 दिनों में इन गांवों में बिजली पहुंचाकर रहेंगे।
– हिंदुस्तान के हर जिले में और हर ब्लॉक में एक स्टार्टअप हो। स्टार्ट अप इंडिया,स्टैंड अप इंडिया।
– दलित-आदिवासी को स्टार्टअप लोन दे बैंक।
– अल्पसंख्यक क्षेत्रों में हर साल 6000 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।
– हमें स्टार्टअप में नंबर वन बनना होगा।
– नौकरियों में इंटरव्यू बंद हो। एक नौकरी के लिए सिफारिश की जरूरत क्यों पड़े।
– कई सरकारें आई और गई लेकिन वन रैंक वन पेंशन पर काम नहीं हुआ।
– मैं सैनिकों को विश्वास दिलाता हूं और तिरंगे की छाया तले कह रहा हूं कि हमने वन रैंक वन पेंशन को स्वीकार कर लिया है लेकिन कुछ चुनौतियां है। इस पर बातचीत जारी है।
– इस मुद्दे पर बातचीत अंतिम दौर में है। विश्वास दिलाता हूं जल्द ही यह योजना लागू हो जाएगी।
– हमें सक्षम भारत, स्वच्छ भारत बनाना है।
-2022 तक कोई गरीब बिना घर के नहीं रहे।

PM’s address to the Nation on 69th Independence Day

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...