33.5 C
Indore
Friday, April 19, 2024

IPL Auction : गेल को Kings XI Punjab ने 2 करोड़ में खरीदा

क्रिस गेल तीसरी बार में भाग्यशाली साबित हुए जब रविवार को आईपीएल नीलामी में उन्हें किंग्स इलेवन ने खरीद लिया। गेल को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा गया। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को आईपीएल 2018 की नीलामी के दूसरे दिन राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपए में हासिल किया। एंड्रयू टाय को किंग्स इलेवन ने 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा। मुरली विजय लकी रहे कि उन्हें चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया। मध्यप्रदेश के विकेटकीपर नमन ओझा को 1.4 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।

गेल को नीलामी के पहले दिन किसी ने नहीं खरीदा था। इसके बाद रविवार को जब पहले दिन बिना बिके खिलाड़‍ियों की दूसरी बार बोली लगाई तब भी उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। जब अंतिम चरण में कुछ टीमों के पास पैसे बचे थे और उन्हें खिलाड़ी खरीदने थे तब किंग्स इलेवन ने बेस प्राइस 2 करोड़ पर गेल को खरीदा।

वेस्टइंडीज के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान जेसन होल्डर, श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा, द. अफ्रीकी अनुभवी गेंदबाज मोर्ने मॉर्केल, आंद्रे फ्लेचर और मैट हैनरी को कोई खरीदार नहीं मिला। नमन का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, लेकिन उन्हें नीलामी के दूसरे दौर में दिल्ली ने 1.4 करोड़ में खरीदा। इनके अलावा मध्यप्रदेश के आर्यमन विक्रम बिड़ला और जतिन सक्सेना को राजस्थान रॉयल्स ने क्रमश: 30 और 20 लाख रुपए में खरीदा।

कर्नाटक के ऑफ स्पिनर के. गौतम को राजस्थान रॉयल्स ने 6.2 करोड़ में खरीदा। उनादकट आईपीएल नीलामी में अभी तक बिके सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर हैं। इस नीलामी में बेन स्टोक्स (12.5 करोड़) के बाद वे दूसरे महंगे खिलाड़ी बन गए। युवा क्रिकेटरों को भी अच्छी कीमत मिली। 16 वर्षीय अफगानी स्पिनर मुजीब जादरान को 4 करोड़ में किंग्स इलेवन ने खरीदा तो 19 वर्षीय शिवम मावी 3 करोड़ में केकेआर से जुड़े।

इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गजों को आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन रविवार को कोई खरीदार नहीं मिला। इयोन मॉर्गन, एलेक्स हेल्स और शॉन मार्श जैसे स्टार क्रिकेटरों को किसी ने नहीं खरीदा। कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज लेंडल सिमंस को भी किसी ने नहीं खरीदा।
अनकैप्ड खिलाड़‍ियों के ग्रुप में गौतम को जबर्दस्त कीमत मिली। उनका बेस प्राइज 20 लाख था। उन्हें राजस्थान ने मोटी रकम देकर खरीदा। नीलामी के दूसरे दिन सबसे पहले अनकैप्ड स्पिनरों के ग्रुप की बोली लगाई गई जिसमें कर्नाटक के के. गौतम की चांदी रही। उन्हें 6.2 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

राहुल चाहर – 1.9 करोड़ (मुंबई इंडियंस)

शाहबाज नदीम – 3.2 करोड़ (दिल्ली)

एम. अश्विन – 2.2 करोड़ (आरसीबी)
लुईस को मुंबई ने 3.8 करोड़ में खरीदा

वेस्टइंडीज के तूफानी सलामी बल्लेबाज इविन लुईस को मुंबई इंडियंस ने 3.8 करोड़ रुपए में खरीदा। लुईस के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दो शतक दर्ज है। कैप्ड बल्लेबाजों के समूह में लुईस का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था।

सौरभ तिवारी – 80 लाख (मुंबई)

मनदीप सिंह – 1.4 करोड़ (आरसीबी)

मनो‍ज तिवारी – 1 करोड़ (किंग्स)

वॉशिंगटन सुंदर को मिले 3.2 करोड़ रुपए

ऑलराउंडरों के ग्रुप में वॉशिंगटन सुंदर को आरसीबी ने 3.2 करोड़ रुपए में आरसीबी ने खरीदा। सुंदर ने पिछले सत्र में पुणे की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया था।

पवन नेगी के लिए मुंबई ने सर्वाधिक 1 करोड़ की बोली लगाई, लेकिन आरसीबी ने आरटीएम कार्ड का उपयोग कर उन्हें बरकरार रखा।

डेनियल क्रिस्टियन – 1.5 करोड़ (दिल्ली)

जयंत यादव – 50 लाख (दिल्ली)

गुरकीरत मान – 75 लाख (दिल्ली)

बेन कटिंग – 2.2 करोड़ (मुंबई)

मोहम्मद नबी – 1 करोड़ (सनराइजर्स)

तेज गेंदबाजों को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

तेज गेंदबाजों को नीलाम के दूसरे दिन अच्छा प्रतिसाद मिला। इस ग्रुप में डेल स्टेन को छोड़कर शेष सभी गेंदबाज खरीदे गए। जयवेद उनादकट आश्चर्यजनक ढंग से 11.5 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स के हुए।

धवल कुलकर्णी – 75 लाख (राजस्थान)

मोहित शर्मा – 2.4 करोड़ (किंग्स)

संदीप शर्मा – 3 करोड़ (सनराइजर्स)

विनय कुमार – 1 करोड़ (केकेआर)

मो. सिराज – 2.6 करोड़ (आरसीबी)

नाथन कोल्टर नाइल – 2.2 करोड़ (आरसीबी)

ट्रेंट बोल्ट – 2.2 करोड़ (दिल्ली)

शार्दुल ठाकुर – 2.6 करोड़ (चेन्नई)

मुजीब को 4 करोड़ में किंग्स ने खरीदा, शिवम 3 करोड़ में हुए केकेआर के

अफगानी स्पिनर मुजीब जादरान को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि 19 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी शिवम मावी 3 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के साथ जुड़े।

16 वर्षीय मुजीब को न्यूजीलैंड में चल रहे अंडर-19 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम मिला जब किंग्स इलेवन ने उन्हें 4 करोड़ में खरीदा। इसी प्रकार शिवम मावी 3 करोड़ में केकेआर के साथ जुड़े।

अपूर्व वानखेडे – 20 लाख (केकेआर)

रिंकू सिंह – 80 लाख (किंग्स)

सचिन बेबी – 20 लाख (सनराइजर्स)

मनजोत कालरा – 20 लाख (दिल्ली)

अंकित शर्मा – 20 लाख (राजस्थान)

अभिषेक शर्मा – 55 लाख (दिल्ली)

प्रदीप सांगवान – 1.5 करोड़ (मुंबई)

अनुरित सिंह कथूरिया – 30 लाख (राजस्थान)

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...