24.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

मोदी कैबिनेट विस्तारः किसे मिला कौन सा विभाग लिस्ट

मिशन 2019 को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए केंद्रीय मंत्रिपरिषद के तीसरे विस्तार में चार कैबिनेट मंत्रियों के साथ नौ नए राज्यमंत्रियों को शामिल किया गया है। चारों नए कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल व निर्मला सीतारमन को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से पदोन्नत किया गया है। विस्तार के बाद मोदी सरकार में मंत्रियों की संख्या 76 पहुंच गई है जिसमें 28 कैबिनेट मंत्री हैं।

मोदी कैबिनेट में सबसे बड़े विस्तार के बाद अब कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं तो दूसरी तरफ नए मंत्रियों के विभाग भी बांट दिए गए हैं। निर्मला सीतारमन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए रक्षा मंत्री बनाया गया है। पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। अब पीयूष गोयल अब रेलवे मंत्री होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग
अंतरिक्ष विभाग
सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा सभी अन्य विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं
कैबिनेट मंत्री
राजनाथ सिंह- गृहमंत्री
सुषमा स्वराज- विदेश मंत्रालय
अरुण जेटली- वित्त
नितिन गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण
सुरेश प्रभु- वाणिज्य और उद्योग मंत्री
डी. वी. सदानंद गौड़ा- सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन
उमा भारती- पेयजल और स्वच्छता मंत्री
राम विलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण
मेनका संजय गांधी- महिला एवं बाल विकास
अनंत कुमार- रसायन एवं उर्वरक
रविशंकर प्रसाद- विधि एवं न्याय
जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
अशोक गजपति राजू पुसपति- नागरिक विमानन
अनंत गीते- भारी उद्योग एवं लोक उद्यम
हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
नरेन्द्र सिंह तोमर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज
चौधरी बिरेंदर सिंह- स्टील
जुएल उरांव- जनजातीय मामले
राधा मोहन सिंह- कृषि एवं किसान कल्याण
थावरचन्द गेहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
स्मृति ईरानी- वस्‍त्र, सूचना और प्रसारण मंत्रालय
डॉ. हर्ष वर्धन- विज्ञान और तकनीक, भू विज्ञान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
प्रकाश जावड़ेकर- मानव संसाधन विकास
धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
पीयूष गोयल- रेल, कोयला मंत्रालय
निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय
मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
इन्द्रजीत सिंह राव- योजना (स्वतंत्र प्रभार)
संतोष कुमार गंगवार- श्रम और रोजगार मंत्री
धर्मेन्द्र प्रधान- आयुष मंत्रालय
जितेंद्र सिंह- पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास (स्वतंत्र प्रभार), अंतरिक्ष विभाग के मंत्री
महेश शर्मा- संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार)
गिरिराज सिंह- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
मनोज सिन्हा- संचार (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्यमंत्री
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़- सूचना और प्रसारण, युवा मामलों के मंत्री और खेल (स्वतंत्र प्रभार)
राज कुमार सिंह- बिजली मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
हरदीप सिंह पुरी- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
अल्फोंस कन्ननाथन- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
राज्य मंत्री
विजय गोयल- संसदीय मामलों के मंत्री, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
राधाकृष्णनन- वित्त मत्रांलय
एसएस अहलुवालिया- पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
रमेश चंदप्पा- पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
विष्णु देव- इस्पात मंत्रालय
राम कृपाल यादव- ग्रामीण विकास मंत्रालय
हंसराज अहीर- गृह मंत्रालय
हरिभाई पार्थभाई चौधरी- कोयला मंत्रालय
राजेन गोहैन- रेलवे
जनरल वी के सिंह- विदेशी मामले
पुरषोत्तम रूपाला- कृषि एवं किसान कल्याण
कृष्ण पाल- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोर- जनजातीय मामले
शिव प्रताप शुक्ला- वित्त मंत्रालय
अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
उपेंद्र कुशवाहा- एचआरडी मंत्रालय
किरण रिजिजू- गृह मंत्रालय
वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय
अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
एम जे अकबर- विदेशी मामले
साध्वी निरंजन ज्योति- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
वाई एस चौधरी- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
जयंत सिन्हा- नागर विमानन
बाबुल सुप्रियो- भारी उद्योग
विजय सांपला- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय मामलों के मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय
अजय टम्टा- वस्‍त्र
कृष्णा राज- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
मनसुख एल. मनडाविया- सड़क परिवहन और राजमार्ग, शिपिंग, रसायन एवं उर्वरक
अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
सी.आर. चौधरी- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
पी.पी. चौधरी- विधि एवं न्याय इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
सुभाष रामाराव भामरे- रक्षा
गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
सत्यपाल सिंह- मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय
राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल में यह पहला शपथ ग्रहण कार्यक्रम था। शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले पदोन्नत कर केंद्रीय मंत्री बनाए गए धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमन ने शपथ ली। इसके बाद नौ राज्य मंत्रियों शिव प्रताप शुक्ल, अश्विनी कुमार चौबे, वीरेंद्रे कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह व अल्फोंस के जे को शपथ दिलाई गई। समारोह में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, भाजपा महासचिव रामलाल समेत कई केंद्रीय मंत्री व प्रमुख नेता मौजूद थे।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...