32.1 C
Indore
Friday, April 19, 2024

सुहागरात के दिन पत्नी से पहले प्रेमिका को बोला मेरे दोस्त से बनाओ संबंध, इंकार पर काटा गला

एक शख्स ने अपनी सुहागरात के दिन पत्नी से पहले प्रेमिका को ऑफर दिया। उसे बाइक से जंगल में ले गया। वहां दोस्त के साथ संबंध बनाने को कहा। प्रेमिका के मना करने पर चाकू से गला रेत दिया।

प्रेमिका को सूखे कुएं में फेंककर दोनों आरोपी भाग गए। यह घटना गुरुवार रात की है। रविवार सुबह नौ बजे एक चरवाहे ने महिला की चीख सुनी और ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने महिला को कुएं से जिंदा निकाला। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। शाम को महिला की हालत गंभीर देखकर कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया है। मामला कल्यानपुर थाने के एक गांव का है।

बांदा जिले के खपटिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 28 साल की युवती की शादी 2008 में कल्यानपुर थाने के एक गांव में हुई थी। वह दो बच्चों की मां है।

महिला ने बताया कि एक साल पहले इसी थानाक्षेत्र के लवकुश सिंह कछवाह के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों अक्सर मिला करते थे। लवकुश की एक जुलाई को शादी हुई।

इन दिनों ससुराल पक्ष से विवाद के चलते वह कई महीने से मायके में रह रही थी। लवकुश ने अंतिम बार मिलने को बुलाया था। इसी वजह से तीस जून को ही बांदा के बकेवर थाने के एक गांव निवासी सहेली के घर आ गई थी।

शादी के बाद लवकुश की गुरुवार को सुहागरात थी। उसने पत्नी से पहले उससे मिलने की इच्छा जताई। कई बार कहने पर वह राजी हुई थी।

लवकुश अपने दोस्त चंदन के साथ बाइक से सहेली के घर आया। वहां से तीनों देर शाम निकले। लवकुश उसे कल्यानपुर थाने के जलाला गांव के जंगल में ले गया। एक कुएं के पास रात लगभग आठ बजे लवकुश से वह बात कर रही थी। चंदन कुछ दूरी पर था।

अचानक चंदन भी पास आ गया। लवकुश ने चंदन के साथ संबंध बनाने की पेशकश की। यह बात उसे नागवार गुजरी। बकौल महिला उसने प्रेमी लवकुश को मना कर दिया। इतना सुनते ही लवकुश ने चाकू से गला रेत दिया।

दोनों ने उसे कुएं में धकेल दिया और भाग निकले। वह बेहोश हो गई। कई बार होश आया लेकिन चीख कर बेहोश हो जाती थी।

रविवार को एक चरवाहा आया। कुएं से महिला की आवाज सुनकर उसने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण सज्जन, सत्यनारायण कुएं में उतरे और बोरे में रस्सी बांधकर युवती को बाहर निकाला।

पुलिस ने गोपालगंज पीएचसी भेजा। डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर किया। जिला अस्पताल से युवती को कानपुर रेफर किया गया।

एसपी रमेश ने पीड़िता से मुलाकात की। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। कुएं से चाकू बरामद हुआ है।

महिला के पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, विवाहिता को सब कुछ जानते हुए अपराध के लिए ले जाने की धारा और दलित एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles