33.1 C
Indore
Saturday, April 20, 2024

जाने दुनिया की कुछ डरावनी और रहस्मय जगह

bachelor, boy, graveyard, zombies, ghost wedding, china, family ghost-bride-scary-wedding-dress-flowers-wallpapers

डरावनी दीवारें, रहस्यमय वातावरण और अजीब घटनाएं! कुछ ऐसी ही पहचान हैं इन जगहों की जो आज हम आपको बताएंगे। अगर आप आम जगहों से हटकर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो जरा इस लिस्ट पर गौर फरमाईएगा। आज हम आपको दुनिया के सबसे डरावने पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहें हैं और अगर आप कमजोर दिल के नहीं है, तो आप वहां जाना जरूर पसंद करेंगे।

ओकिघारा, जापान: दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से मशहूर ओकिघारा का यह जंगल जापान में माउंट फुजि की तलहटी में बसा है। यहां सैकड़ों की संख्या में हर साल लोग सुसाइड के लिए जाते हैं। सुसाइड किए हुए लोगों की लाशों को हटाने के लिए यहां की लोकल पुलिस सालाना अभियान चलाती है। 2004 में यहां से 108 लाशें बरामद हुई थी।

लोगों को सुसाइड से रोकने के लिए पुलिस ने जंगल में जगह-जगह नोटिस बोर्ड लगा रखे हैं, जिन पर लिखा है आपकी जिंदगी आपके पैरेंट्स के लिए एक अनमोल तोहफा है, और कृपया मरने का निश्चय करने से पूर्व एक बार पुलिस से संपर्क करें। कहा जाता है कि जिन लोगों ने यहां सुसाइड किया है, उनकी आत्माओं का यहां वास है।

द प्रिंसेस थियेटर, ऑस्ट्रेलिया: इस थियेटर में 1888 में एक इटैलियन सिंगर फ्रेडेरिक बेकर की स्टेज पर मौत हो गई थी। तब से ऐसा माना जाता है कि उसकी आत्मा यहां भटकती है। कई सालों तक यहां जब कोई भी परफॉर्मेंस होती थी तो उस दौरान फ्रेडरिक के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाती थी। 

लुलिया हसडेउ, रोमानिया: रोमानिया में स्थित इस इमारत का निर्माण लुलिया नाम की 19 साल की लड़की की मौत के बाद उसके पिता ने करवाया था। पिता ने इस महल और अपने पूरे जीवन को लुलिया के लिए समर्पित कर दिया था और आध्यात्मिक हो गए थे। कहते हैं कि लुलिया के पिता इस इमारत के एक कमरे में लुलिया की आत्मा से संपर्क किया करते थे। इस कमरे की सारी दीवारें काले रंग से पुती हुई थीं। लोगों का यह मानना है कि आज भी यहां लुलिया सफेद कपड़ों में रात को टहलती है और पियानो पर दर्दनाक संगीत बजाती है।

मनीला फिल्म सेंटर, फिलीपींस: यह टिपिकल डरावनी जगहों की तरह दिखाई तो नहीं देता है, लेकिन इसे यहां सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। 1981 में यहां निर्माण कार्य के दौरान 169 मजदूर सीमेंट ढहने से दब गए थे और कई की दर्दनाक मौत हो गई थी।

दुर्घटना के बाद करीब 9 घंटे तक कोई रेस्क्यू टीम यहां नहीं पहुंची थी। कहते हैं कि मृत मजदूरों की आत्माएं आज भी यहां भटकती हैं, कई लोग उन्हें देखने और अपने डरावने अनुभव का दावा करते हैं।

यूनियन स्टेशन, फीनिक्स, यूएसए: 1950 तक यह स्टेशन, सिटी का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन माना जाता था। लेकिन सिटी में एयरपोर्ट बन जाने के बाद इस स्टेशन को 1955 में बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां काम करने वाले एक कर्मचारी को स्टेशन पर चहलकदमी करता भूत दिखाई दिया था। स्टेशन की देखरेख करने वाले डुडले वेल्डन का कहना है कि एक दिन अचानक किसी ने उसके सिर पर मारा, लेकिन उसे दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दिया।

रोज हॉल, मोंटेगो बे, जमैका: अगर बात हो जादू टोने और श्राप की, तो यह जगह आपकी फेहरिस्त में सबसे अव्वल नंबर पर होगी। ऐसा माना जाता है कि इस जगह की मालकिन, एनी पामर ने तीन पतियों और कई प्रेमियों की हत्या कर दी थी। बाद में उसका भी कत्ल हो गया था। आजकल वो इस जगह पर अपने उन्हीं पतियों व प्रेमियों के साथ घूमती हैं, जिन्हें उसने मारा था। अगर आप उससे मिलना चाहते हैं, तो यहां जरूर जाएं।

भानगढ़, राजस्थान, भारत: यह बुरी आत्माओं का शहर माना जाता है। यहां के लोग इस जगह से जुड़ी कई कथाएं बताते हैं। कहा जाता है कि यहां के किले के दरवाजे से अंदर कदम रखते ही आपको अजीब सा माहौल महसूस होगा। इस किले में अब महलों के खंडहर हैं। भूतों को खोजने वालों को यह जगह काफी रोमांचित करती है। @मल्टीमीडिया टीम  Demo Pic

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles