36.1 C
Indore
Tuesday, April 23, 2024

झारखंड में बोले पीएम -राम मंदिर, अनुच्छेद 370 मुद्दे को कांग्रेस ने लटकाकर रखा, BJP संकल्प पूरा करती है

डाल्‍टनगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के डाल्‍टनगंज में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। झारखंड की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कश्‍मीर के अनुच्‍छेद 370 और अयोध्‍या विवाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि बीजेपी जो वादे करती है उन्‍हें पूरा करती है, जबकि बाकी दल समस्‍याओं को लटकाए रखकर अपना वोट बैंक साधते हैं। इससे पहले 21 नवंबर को झारखंड में हुई अपनी पहली चुनावी सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राम मंदिर का जिक्र किया था।

पीएम मोदी ने कहा, ‘बीजेपी ने जो भी वादे और ऐलान किए हैं, उन्‍हें हम एक के बाद एक जमीन पर उतार रहे हैं चाहे वे कितने मुश्किल रहे हों। दूसरों के पास समस्‍याएं हैं हमारे पास समाधान हैं।’ मोदी ने आगे कहा, ‘कांग्रेस के काम करने का तरीका समस्‍याएं टालने और उन पर वोट मांगने का रहा है। कांग्रेस ने इसीलिए आर्टिकल 370 का मसला लटकाए रखा। भगवान राम की जन्‍मभूमि का विवाद भी इन लोगों ने दशकों से लटकाया हुआ था। कांग्रेस चाहती तो समाधान निकाल सकती थी लेकिन उसने ऐसा न करके अपने वोट बैंक की परवाह की। देश और समाज का नुकसान किया।’

प्रदेश में सत्‍तारूढ़ बीजेपी सरकार का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘ बीजेपी सरकार ने नए झारखंड के लिए सामाजिक न्याय के पांच सूत्रों पर काम किया है। पहला सूत्र है- स्थिरता, दूसरा है- सुशासन, तीसरा है- समृद्धि, चौथा- सम्मान और पांचवां सूत्र है- सुरक्षा।’ नरेंद्र मोदी का कहना था कि बीजेपी ने झारखंड को स्थिर सरकार दी है। झारखंड में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दिनरात काम किया है और पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाई हैं। इस तरह बीजेपी ने झारखंड में समृद्धि का मार्ग खोला है।

मोदी ने झारखंड में नक्‍सल समस्‍या का जिक्र करते हुए कहा, ‘बीजेपी ने झारखंड को नक्सलवाद और अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए, भयमुक्त वातावरण के लिए प्रयास किया है। झारखंड में नक्सलवाद की समस्या इसलिए भी बेकाबू हुई क्योंकि यहां राजनीतिक अस्थिरता थी। यहां सरकारें पिछले दरवाज़े से बनती और बिगाड़ी जाती थीं। क्योंकि उनके मूल में स्वार्थ और करप्शन होता था।

विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, ‘इन स्वार्थी लोगों में झारखंड की सेवा करने के लिए कोई भावना नहीं है। इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र अजेंडा सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग है। इसीलिए ये एक बार फिर आपको भ्रमित कर आपसे वोट मांग रहे हैं।’

साल 2022 तक देश में हर गरीब को पक्‍के घर का वादा दुहराते हुए मोदी ने कहा, ‘आज देश में हर गरीब परिवार को अपना पक्का घर मिल रहा है। जिन्हें अभी नहीं मिला है उन्हें मैं विश्‍वास दिलाता हूं कि काम तेजी से चल रहा है, 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे तो कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जिसका अपना पक्का घर न हो।’

महत्‍वाकांक्षी आयुष्‍मान योजना को झारखंड के गौरव के साथ जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हर गरीब परिवार को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। झारखंड के लिए ये गौरव की बात है कि पूरे देश को आयुष्मान बनाने के लिए शुरु की गई ऐतिहासिक आयुष्मान योजना की शुरुआत झारखंड से ही की गई थी।’

केंद्र और राज्‍य में बीजेपी की सरकार होने के फायदे गिनाते हुए मोदी ने कहा, ‘झारखंड को केंद्र और राज्य की योजनाओं का डबल लाभ मिल रहा है। गरीब से गरीब को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है, जिसका लाभ देश के 8 करोड़ परिवारों को मिला है। इसके साथ ही झारखंड के 33 लाख और पलामू के 50 हजार परिवारों को दूसरा सिलिंडर राज्य सरकार ने मुफ्त दिया है।’

प्रदेश के किसान वर्ग को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘उत्तर कोयल जलाशय योजना करीब 40 साल से अटकी हुई थी। तब जो सत्ता में थे, उन्होंने परियोजना को पूरा करने के लिए कभी गंभीर कोशिश ही नहीं की। बरसों तक पलामू, लातेहार और गढ़वा के लाखों किसान परेशान रहे लेकिन कांग्रेस और उसके साथी दलों ने उनकी चिंता नहीं की। किसान की मेहनत, सपने और उसकी गरिमा क्या होती है, ये बीजेपी समझती है।’ उन्‍होंने आगे जोड़ा, ‘दिल्ली और रांची में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। सरकार में वापसी के बाद इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।’

गौरतलब है कि राज्य में 30 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान है और 20 दिसंबर तक यहां पांच चरणों में चुनाव होंगे, जबकि मतगणना का काम 23 दिसंबर को होगा।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...