32.1 C
Indore
Saturday, April 20, 2024

लोकतंत्र को दुर्बल बनाना चाहती है भाजपा- प्रियंका गांधी

फतेहपुर : कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे मतदाता सम्पर्क अभियान के तहत जिले में एक दिवसीय भ्रमण पर आयीं राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने यहां नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को दुर्बल बनाने के प्रयासों में जुटी है।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। देश की जनता बेहाल है लेकिन भाजपा के लोग खुशहाल हैं। देश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता पर बैठाया तो परिवार व समाज का बोझ उठाने वाली महिलाओं को सक्षम बनाया जायेगा। इण्टर तक की शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को निःशुल्क किया जायेगा।

उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखे हमले बोले। इसके अलावा उन्होने महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार आने पर उन्हें निराश नहीं होना पड़ेगा।

राष्ट्रीय महासचिव का कई गांवों में जोरदार स्वागत भी किया गया। शहर क्षेत्र में उन्होने विशाल रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया। रोड शो में प्रियंका गांधी को देखने के लिए युवाओं की खासी भीड़ उमड़ी।

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी निर्धारित समय प्रातः ग्यारह बजे से दो घण्टे देरी से लगभग एक बजे जनपद सीमा छिवली नदी पहुंची।

जहां पहले से मौजूद कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राकेश सचान समेत पार्टी पदाधिकारियों ने श्रीमती गांधी का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। तत्पश्चात प्रियंका गांधी का काफिला सीधे औंग कस्बा पहुंचा। जहां एक गेस्ट हाउस में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में उन्होने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। महिलाओं ने एक-एक कर उन्होने सीधा संवाद स्थापित कर समस्याएं सुनीं। महिलाओं की समस्याएं सुनने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के हालात बद से बदतर हो गये हैं। महिलाएं घबरायें नहीं, महिलाओं का साथ मिला तो देश की सत्ता पर कांग्रेस दोबारा लौटेगी और देश की दशा बदलने का प्रयास किया जायेगा।

उन्होने कहा कि महिलाएं निराश न हों। उनकी समस्याएं दूर करने के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास करेगी। इसके बाद देवमई पहुंचने पर प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। काफिला सीधे जहानाबाद कस्बा पहुंचा। जहां बस अड्डा ग्राउंड में आयोजित नुक्कड़ सभा में उन्होने हिस्सा लिया।

नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को दुर्बल बनाने के प्रयासों में लगी हुयी है। पीएम मोदी संविधान को नष्ट करने के कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा ने देश को पिछड़े पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। नोटबंदी, जीएसटी से देश में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। कई संस्थाएं बंद हो गयीं और तमाम संस्थाएं बंद होने की कगार पर हैं।

उन्होने कहा कि महंगाई की मार में सबसे अधिक परिवार चलाने में महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि देश के हालात बदलने का वक्त आ गया है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस यदि सत्ता में आयी तो गरीबी के निचले पायदान पर खड़े लोगों को 72000 रूपये सालाना देकर उनकी दशा बदलने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान को जिताने की अपील की।

इसके बाद वह बकेवर व खजुहा कस्बा भी गयीं। जहां निर्धारित कार्यक्रम के तहत उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बिन्दकी नगर के अम्बेडकर चौराहा में आयोजित नुक्कड़ सभा में भी शिरकत करते हुए उन्होने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला।

उन्होने कहा कि प्रदेश में गुण्डे एवं माफियाओं का राज कायम हो गया है। देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के हालात भी बद से बदतर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसके बावजूद भाजपा सरकारें विकास कराने का दावा कर रही है।

उन्होने कहा कि जनता अपने विवेक का इस्तेमाल करे। लोकसभा चुनाव में निर्भीक एवं निडर होकर सही निर्णय लेते हुए ईमानदार छवि के प्रत्याशी को ही वोट करे। नुक्कड़ सभा में बड़ी संख्या में जनसमुदाय उमड़ा। लोगों का अभिवादन करने के पश्चात उनका काफिला जोनिहां व सहिली गांव पहुंचा। यहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

निर्धारित समय से लगभग दो घण्टे देरी से वह शहर क्षेत्र पहुंची। जहां वर्मा चौराहा से विशाल रोड शो की शुरूआत की गयी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रोड शो में कांग्रेसी शामिल हुए।

खुले वाहन में प्रियंका गांधी सवार हुयीं और उन्होने निर्धारित मार्गों का भ्रमण करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया।

ज्वालागंज तिराहे के समीप स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के निकट आयोजित नुक्कड़ सभा में भी उन्होने हिस्सा लेते हुए भाजपा सरकारों को आड़े हाथ लिया और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

रिपोर्ट @ शीबू खान

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...