24.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

दुख है कि बच्चे के जन्म का प्रमाण-पत्र दूसरे से लेना पड़ता है

Manohar Lal Khattarकैथल – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कैथल से करनाल सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर 550 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। इस मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित होने पर कैथल से करनाल के बीच पूंडरी, निसिंग जैसे बड़े नगरों को सीधा लाभ पहुंचेगा तथा इन क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी।

मनोहर लाल आज पूंडरी की अनाज मंडी में स्थानीय विधायक दिनेश कौशिक द्वारा आयोजित एक विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में किसी भी क्षेत्र को अनदेखा नही किया जाएगा। जितना विकास करनाल विधानसभा क्षेत्र में होगा, उतना ही विकास हथीन, डबवाली और अन्य पिछड़े क्षेत्रों का होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इन विकास रैलियों के दौरान न केवल स्थानीय विधायकों व नेताओं की मांग पर विकास कार्यों को मंजूरी दे रहे हैं, बल्कि कुछ ऐसी मांगे भी मंजूर कर रहे हैं, जिनकी मांग आम जनता के लाभ के लिए पूरी की जाती है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे को सार्थक करते हुए प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक दिनेश कौशिक द्वारा जब पाई गांव को गोद लेने के नाम पर विकास की मांग की गई, तो कहा कि उनकी सरकार का यह संकल्प है कि प्रदेश के सभी साढ़े 6 हजार गांव को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के संपन्न लोग भी गांव को गोद लेने के लिए स्वैच्छा से आगे आ रहे हैं। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि पिछले 50 वर्षों में मुख्यमंत्री क्षेत्र विशेष के नाम पर विकास होता रहा है, लेकिन अब प्रदेश के हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करके अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब आदमी तक विकास का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा, चाहे उसकी जाति, धर्म कुछ भी हो। उन्होंने प्रदेश के अढ़ाई करोड़ लोगों की पीड़ा को दूर करने का बीड़ा उठाया है। यही कारण है कि पिछले दिनों बरसात के कारण किसानों की खराब हुई फसलों का मुआवजा 1100 करोड़ रुपए की राशि उनकी गेहूं की बिक्री के भुगतान से पहले वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे प्रदेश के हर व्यक्ति, हर वर्ग की पीड़ा के समय हमेशा उनके साथ रहेंगे तथा यथा संभव उनकी मदद की जाएगी।

मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें यह पहली बार पता लगा है कि कुछ पैंशन धारकों को जिंदा रहने का भी हर साल प्रमाण-पत्र देना पड़ता है। बड़े दुख की बात है कि बच्चे का जन्म मां-बाप द्वारा देने के बावजूद भी जन्म प्रमाण-पत्र पटवारी से लेना पड़ रहा है। हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि ऐसे प्रमाण-पत्रों के लिए ग्रामीण लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़े और उन्हें यह सुविधा गांव स्तर पर ही ग्राम सचिवालयों के माध्यम से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ई-सेवा के माध्यम से ऐसा प्रशासन दिया जाएगा, जिसमें 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर मतदाता सूची में नाम पंजीकरण अपने आप हो जाएगा तथा मतदाता का पंजीकरण विवरण उसके घर भेजा जाएगा। प्रदेश के लोगों के 90 प्रतिशत आधार कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। इन आधार कार्डों के आधार पर ऐसी सेवाएं व पारदर्शिता लाई जाएगी, जिसमें स्कूलों में बच्चों के दाखिले पर गरीब बच्चों को मिलने वाली आर्थिक सहायता तथा बुढ़ापा पैंशन जैसे मामलों में हेरा-फेरी को शत-प्रतिशत रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन मामलों में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी खुद सुधारना होगा, तभी राम राज्य की कल्पना को साकार किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने सांसद राजकुमार सैनी, विधायक दिनेश कौशिक, भाजपा नेता रणधीर गोलन की मांग पर पूंडरी विधानसभा क्षेत्र को विकास की परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि न केवल जिला स्तर पर, बल्कि प्रदेश के बड़े शहरों व कस्बों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से सैक्टर विकसित किए जाएंगे। इन सैक्टरों में लोगों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनके जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। पूंडरी में ही हुडा का सैक्टर विकसित किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में गलियों एवं नालियों के लिए 11 करोड़ रुपए, पाई गांव के साढ़े 5 करोड़ रुपए, पूंडरी के गंदे पानी की निकासी के लिए 5 करोड़ रुपए, ढांड, जडौला और पोबाला रोड के लिए 5 करोड़ रुपए, पूंडरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर 50 बिस्तर का अस्पताल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने फल्गु तीर्थ व पूंडरक तीर्थ के लिए पूर्ण धनराशि उपलब्ध करवाकर इस परियोजना को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त गांव हाबड़ी में हॉकी अकादमी बनाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त फतेहपुर पूंडरी में 200 एकड़ भूमि में हर्बल पार्क बनाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त एक करोड़ रुपए की धनराशि से अग्रि शमन सेवा केंद्र तथा सामुदायिक केंद्र मंजूर करने की घोषणा की। गुरू ब्रह्मानंद ट्रस्ट पूंडरी में हॉल के लिए 50 लाख रुपए, गांव धेरडु की पंचायती जमीन पर डेढृ़ करोड़ रुपए की राशि से नर्सिंग कालेज बनाने की घोषणा की तथा साकरा में सामुदायिक केंद्र, भाणा, करोड़ा, पूंडरी, फतेहपुर, पाई, ढांड, फरल, हाबड़ी, पिलनी, करोड़ा व सिरसल में गंदे पानी की निकासी के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि तथा 3 जलघर मंजूर किए। फतेहपुर माईनर जो 26 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा, मजंूर किया। जींद कुरूक्षेत्र रोड पर पाई अड्डा पूंडरी से अढ़ाई किलोमीटर लंबी सडक़ को चौड़ा करने, डिवाईडर तथा लाईटे लगाने के लिए 10 करोड़ रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिला में रक्षा बंधन के अवसर पर 21 महिला पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे, जहां पर सभी अधिकारी व कर्मचारी महिलाएं भी तैनात की जाएंगी। मुख्यमंत्री को पंजाबी कल्याण् सभा तथा नगर पालिका द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक दिनेश कौशिक व भाजपा नेता रणधीर गोलन ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व विकास रैली के अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 7 मास में रिकार्ड के विकास कार्य किए हैं। केंद्र सरकार ने मात्र 12 रुपए सालाना जमा करवाने पर 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, एक रुपए प्रतिदिन से भी कम 330 रुपए सालाना पर 2 लाख रुपए का जीवन बीमा आम आदमी को उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार का 243 करोड़ रुपए के मुआवजे का भुगतान वर्तमान सरकार ने किया है।

सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देकर आम आदमी को राहत देने क प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गत सरकारों द्वारा क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया गया तथा मौजूदा सरकार एक समान विकास के लिए कृत संकल्प है।

सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज की जनसभा में आई भारी उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया है कि मनोहर लाल सबके लोक प्रिय नेता है और प्रदेश के लोगों का भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सबका साथ-सबका विकास के मिशन के साथ काम करेंगे।

विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि प्रदेश वासियों के आशीर्वाद से प्रदेश में 7 माह पूर्व गरीब हितैषी सरकार का गठन हुआ। प्रदेश सरकार द्वारा गौ रक्षा कानून बनाया गया। सरकार द्वारा किसानों का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा गया और खरीद के मापदंडों में भी विशेष छूट दी गई।

भाजपा नेता रणधीर गोलन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां देश में विकास का परचम लहराया है, वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश से भ्रष्टचार को जड़मूल से खत्म करने का संकल्प लिया है। पिछले शासन काल में जहां मुख्यमंत्री पर घोटालों के आरोप लगते रहें, वही मौजूदा सरकार ईमानदार और गरीब हितैषी सरकार है।

स्थानीय विधायक दिनेश कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भ्रष्टाचार के लिए जीरो टोलरेंस की नीति पर चल रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया है तथा राजनीति को नई दशा व दिशा दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश को पहले स्थान पर विकास के मामले पर लाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।

रिपोर्ट :- राजकुमार अग्रवाल

 

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...