38.1 C
Indore
Thursday, March 28, 2024

कश्मीर से लेकर दिल्ली तक लड़कियों की सप्लाई

Woman caught in sex scandal, ministers connectionजम्मू [ TNN ] सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई किंगपिन की एक साथी महिला को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार साथी महिला पलौड़ा क्षेत्र की निवासी है और उसे भी शिकायतकर्ता महिला के सामने पेश किया गया।

शिकायतकर्ता ने महिला की शिनाख्त करते हुए कहा कि पलौड़ा निवासी यही महिला उसे किंगपिन के घर रोजगार के लिए ले गई थी और किंगपिन ने घर में उससे जबरन देहव्यापार कराया।

उसने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उससे बलात्कार किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बताए हुलिए पर इस साथी महिला का स्कैच बनवाया था। इसी बीच, किंगपिन ने ही अपनी साथी का नाम लिया और पुलिस ने उसके घर में छापा मारा, लेकिन वह अंडर ग्राउंड हो चुकी थी।

इधर, सूत्रों से जानकारी के बाद साथी महिला को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने कहा कि दो व्यक्तियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं।

रूपनगर सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई किंगपिन कश्मीर से लेकर दिल्ली तक लड़कियों की सप्लाई करती थी। दो हजार से लेकर बीस हजार रुपये तक में कई लड़कियों को उसने राज्य से बाहर भेजा है। कुछ होटलों से भी उसके संबंध थे, जहां आन डिमांड लड़कियों को भेजा जाता रहा।

पुलिस की पूछताछ में ऐसे कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं जो हाई प्रोफाइल हैं। मोबाइल रिकार्ड से कई लड़कियों के भी नंबर हासिल किए गए हैं। किंगपिन के संपर्क में इस धंधे में शामिल लड़कियां और महिलाएं अंडर ग्राउंड हो गई हैं।

हालांकि, पुलिस केवल शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर ही केस की जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस के अनुसार इतने बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए कई सबूतों की जरूरत होती है। पूछताछ के बाद सबूतों को भी जुटाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार सेक्स रैकेट की किंगपिन के मोबाइल रिकार्ड से कुछ मंत्री से लेकर संतरी तक के मोबाइल नंबर मिले हैं। महिला ने भी कई पुलिस अधिकारियों, नौकरशाह व राजनेताओं के नाम लिए हैं, जिनसे उसने अपनी जान-पहचान बताई है।

उसने यह भी बताया कि कई बार वह इन उच्च पदस्थ लोगों के लिए लड़कियां भी पेश करती रही है। उसने पूर्व मंत्रियों के नाम भी लिए हैं। ऐसे लोगों के भी नंबर मिले, जो सामान्य हैं और शौक के लिए किंगपिन के घर जाते थे।

पुलिस ने किंगपिन के मोबाइल रिकार्ड से कई महिलाओं और युवतियों के नंबर भी हासिल किए हैं। इन युवतियों और अन्य महिलाओं के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। पुलिस ने किंगपिन के घर से पकड़े गए दोनों युवकों को छोड़ दिया है।

पुलिस को शक है कि महिला अन्य आरोपियों के नाम छिपा रही है। पहले वह पंजतीर्थी क्षेत्र में क्वार्टरों में रहती थी। कई लाल बत्ती गाड़ियां भी उसके घर के बाहर खड़ी रहती थीं। अब रूपनगर में उसने अपना घर बनाकर देह व्यापार का धंधा चलाती थी। एसएसपी अतुल कुमार गोयल के अनुसार दर्ज किए गए केस के आधार पर जांच जारी है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles