36 C
Indore
Thursday, April 18, 2024

शेयर बाजार: अब तक सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार खुलते ही मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी जा रही है, जिससे शेयर बाजार अब तक उबर नहीं पा रहा है। मार्केट खुलने के बाद सेंसेक्स 1,200 से ज्यादा पॉइंट नीचे चला गया था। 12.45 बजे के करीब शेयर मार्केट में थोड़ा सुधार देखने को मिला।

सेंसेक्स करीब 900 अंकों की गिरावट के साथ 33,858 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी करीब 270 अंकों की गिरावट के साथ 10,396 अंक पर कारोबार कर रहा था। केवल दो दिन में ही निवेशकों को 5,00,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। बजट आने के बाद से अब तक शेयर बाजार में 2,800 पॉइंट की गिरावट हुई है।

आज (6 फरवरी) का लगभग आधा कारोबारी दिन बीत चुका है, लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। सेंसेक्स 12 बजे भी 1,020 अंकों की गिरावट के साथ 33,736 अंक पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी भी 308 अंकों की गिरावट के साथ 10358 अंक पर कोराबर कर रहा है। 12 बजे के बाद से सेंसेक्स 33,740 पॉइंट और निफ्टी 10,360 अंक पर स्थिर हो गए हैं। इसी के साथ सेंसेक्स में करीब 1,020 अंक की गिरावट देखी जा रही है। वहीं निफ्टी में करीब 302 अंक की गिरावट देखी जा रही है।

मार्केट खुलने के करीब 3 घंटे बाद भी सेंसेक्स 1,000 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 33,750 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। इसमें सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं निफ्टी भी 300 से ज्यादा अंको की गिरावट के साथ 10,365 अंक पर कारोबार कर रही है। शेयर मार्केट गिरने के बाद टाटा मोटर्स के शेयर में करीब 5.12 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। इसके शेयर की कीमत में 20 रुपए से ज्यादा की कमी आई है। इसकी कीमत अब करीब 375 रुपए पर आ गई है।

शेयर मार्केट में गिरावट आने से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमत में करीब 3 फीसदी की कमी आई है। रिलायंस के शेयर की कीमत में 26 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इसके शेयर की कीमत 875 रुपए पर आ गई है।

11 बजने वाले हैं और सेंसेक्स में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स अभी भी 1,068 पॉइंट नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। निफ्टी भी 316 पॉइंट नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी 10,350 पॉइंट पर कारोबर कर रहा है।

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार (6 फरवरी) सुबह 10.15 बजे सेंसेंक्स में 1,200 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स करीब 33,551 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी में भी 365 अंक की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,300 पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार खुलते ही सेंसेंक्स में करीब 1,000 से ज्यादा पॉइंट की गिरावट देखी गई थी। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

दरअसल आम बजट आने के बाद से लगातार शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन करीब 33,760 पॉइंट पर खुला। वहीं निफ्टी शेयर मार्केट खुलते 10,360 अंक पर पहुंच गया।

अमेरिकी शेयर बाजार में 2011 के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसका असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा। डाओ जोंस 1175 अंक से ज्यादा गिरकर बंद हुआ।

सोमवार को सेंसेक्स 310 अंकों की गिरावट के साथ 34,757.16 पर बंद हुआ था, और निफ्टी 94.05 अंक गिरकर 10,666.55 पर बंद हुआ था। 1 फरवरी को सेंसेक्स में 450 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाने की घोषणा के साथ ही सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से काफी नीचे चला गया था।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles