21.8 C
Indore
Tuesday, March 19, 2024

जानिए फांसी की सजा के बारे में अनसुने तथ्य और इतिहास

देश में फांसी देने का इतिहास तो बहुत पुराना है किन्तु आजाद भारत में सभी ने चलचित्रों में ही देखा होगा कि फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद न्यायधीश के द्वारा पेन की निब तोड़ दी जाती है। यह इस बात का घोतक माना गया है कि इसके बाद कैदी का जीवन समाप्त होने वाला है। फांसी देने के वक्त जेल के अधीक्षक, कार्यपालक दण्डाधिकारी, जल्लाद और चिकित्सक का मौके पर मौजूद रहना आवश्यक होता है।

16 दिसंबर 2012 को देश की राजनैतिक राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बदहवास सी दौड़ रही एक बस के अंदर हैवानों ने निर्भया के साथ दुराचार कर देश भर को जगा दिया था। हाड़ गलाने वाली सर्दी के बीच देश भर में बलात्कार जैसे मामले को लेकर युवाओं में जमकर आक्रोश था। सात साल तक अदालतों की चौखट पर चढ़ने उतरने वाले इस मामले का पटाक्षेप 22 जनवरी को इसके चार आरोपियों को फांसी देने के बाद हो जाएगा।

इसके साथ ही यह मामल भी संजय चौपड़ा, गीता चौपड़ा सहित अन्य मामलों की तरह इतिहास में दर्ज हो जाएगा। गाहे बेगाहे अन्य मामलों की तरह ही इस मामले का जिकर भी किया जाएगा। अब समय आ गया है कि इस मामले में सारे घटनाक्रमों को नज़ीर मानते हुए इस तरह की व्यवस्थाएं सुुनिश्चत की जाएं कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो पाए।

सात साल पहले निर्भया के साथ जो कुछ भी हुआ उसने सारे देश को हिलाकर रख दिया था। देश की तरूणाई में आक्रोश देखकर लग रहा था कि सरकारों की चूलें हिल जाएंगी और इस तरह के कठोर कानून बनेंगे कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी, पर ऐसा कुछ होता दिख नहीं रहा है।

इस घटना के आरोपियों के बारे में पहले जानें। घटना के वक्त 32 साल का राम सिंह उस बस को चला रहा था, जिसमें यह वारदात हुई। रामसिंह पर आरोप था कि उसने लोहे की राड से निर्भया और उसके मित्र को पीटा। पुलिस की गिरफ्त में आए राम सिंह ने 11 मार्च 2013 में तिहाड़ जेल में खुदकुशी कर ली थी।

इस घटना का दूसरा आरोपी मुकेश सिंह उस वक्त 32 साल का था। इस पर भी गेंगरेप में शामिल होने और पीटने के आरोप थे। इसके अलावा विनय शर्मा की आयु उस वक्त 26 साल थी। विनय फिटनेस ट्रेनर हुआ करता था। जिस समय अन्य आरोपी निर्भया के साथ बलात्कार कर रहे थे, उस समय विनय शर्मा बस को चला रहा था। विनय के द्वारा भी आत्महत्या का असफल प्रयास जेल के अंदर किया गया था।

इसके एक अन्य आरोपी 24 वर्षीय पवन गुप्ता दिल्ली में फलफ्रूट बेचने का काम करता था। इस पर भी गेंगरेप के आरोप थे। तिहाड़ जेल में रहते हुए इसके द्वारा स्नातक स्तर की पढ़ाई भी की गई। इस घटना के एक अन्य आरोपी अक्षय ठाकुर (32) मूलतः बिहार का निवासी था जो अपना घर छोड़कर दिल्ली भागकर पहुंचा था। इस घटना का एक आरोपी नाबालिग था, जिसे जुवेनाईल कोर्ट ने तीन साल की अधिकतम सजा सुनाई थी। इस नाबालिग पर यह आरोप था कि निर्भया के साथ सबसे ज्यादा वहशीपन इसी नाबालिग के द्वारा किया गया था। उसकी सजा 2015 में पूरी हो गई।

देश में फांसी देने का इतिहास तो बहुत पुराना है किन्तु आजाद भारत में सभी ने चलचित्रों में ही देखा होगा कि फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद न्यायधीश के द्वारा पेन की निब तोड़ दी जाती है। यह इस बात का घोतक माना गया है कि इसके बाद कैदी का जीवन समाप्त होने वाला है। फांसी देने के वक्त जेल के अधीक्षक, कार्यपालक दण्डाधिकारी, जल्लाद और चिकित्सक का मौके पर मौजूद रहना आवश्यक होता है।

फांसी की सजा कितने बजे दी जाती है इसे लेकर भी तरह तरह की भ्रांतियां हैं। फांसी देने के लिए समय निर्धारण को लेकरजल मेन्युअल में भी कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं। फांसी की सजा अमूमन पौ फटने के पहले दी जाती है। इसके पीछे अनेक कारण भी बताए जाते हैं। फांसी की सजा मुंह अंधेरे देने के पीछे यह तथ्य दिया जाता है कि इससे सुबह जेल के अन्य कैदियों को अपने दिन भर के काम करने में किसी तरह असुविधा न हो। इसके अलावा कैदी को फांसी देने के उपरांत उसके परिजनों को उसका अंतिम संस्कार करने के लिए पर्याप्त समय भी मिल जाता है। भारत में सूर्योदय की पहली किरण के पहले ही फांसी की सजा की प्रक्रिया पूरी कर दी जाती है।

कैदी को फांसी की सजा देने के पहले नहलाया जाता है। उसे पहनने के लिए नए कपड़े दिए जाते हैं। कैदी अगर चाहे तो अपने धार्मिक रीति रिवाज से पूजा भी कर सकता है। इसके बाद उसे फांसी के फंदे तक ले जाया जाता है। इसके बाद जल्लाद उससे उसकी आखिरी इच्छा पूछता है। इन इच्छाओं में परिजनों से मिलना, कुछ खाना सहित कुछ और इच्छाएं पूरी करने का शुमार होता है।

फांसी देने के पहले कैदी का चिकित्सकीय परीक्षण किया जाता है। उसके बाद कागजी खानापूर्ति किए जाने के बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे कठिन काम जल्लाद का होता है। अगर कोई व्यक्ति किसी के साथ मारपीट करे तो आम भाषा में उसे जल्लाद की संज्ञा लोग दे देते हैं। जल्लाद ही कैदी को फांसी के तख्ते पर ले जाकर उसके मुंह पर कपड़ा ढंककर उसे फांसी के तख्ते तक ले जाता है, उसके बाद उसके कान में कुछ कहने के बाद चबूतरे पर लगा लीवर खींच देता है।

जानकार बताते हैं कि जल्लाद के द्वारा कैदी के कान में कहा जाता है कि हिंदुओं को राम राम, मुस्लिमों को सलाम, वह अपने फर्ज के आगे मजबूर है . . . वह यह भी कहता है कि वह भविष्य में उस कैदी के सत्य के मार्ग पर चलने की कामना करता है . . .

देश में फांसी की सजा इसके पहले 2012 में पूणे की जेल में मुंबई हमलों के आरोपी अजमल कसाब को फांसी पर लटकाया गया था। फांसी की सजा के बारे में रूपहले पर्दे पर अनेक चलचित्रों में फिल्मांकन किया गया है। फांसी की सजा देने की तैयारियां लगभग एक पखवाड़े पहले से आरंभ कर दी जाती हैं। इसके लिए एक खास प्लेटफार्म (चबूतरा) तैयार किया जाता है। इसमें एक लकड़ी का पटिया रखा होता है, जिसमें एक गोला कैदी को खड़ा करने के लिए बनाया जाता है।
supreme-court-decision
इसके ऊपर एक खंबा लगा होता है जो लगभग दस फीट का होता है। इस पर छः मीटर की रस्सी का प्रयोग किया जाता है, जो बक्सर में बनती है। इस रस्सी के निचले सिरे पर एक फंदा बनाया जाकर उसके कैदी के गले में डाला जाता है और उसके बाद जल्लाद के द्वारा लीवर खींचा जाता है, जिससे उसके पैर के नीचे का पटिया हटता है और कैदी हवा में झूल जाता है। इससे कैदी के गले का फंदा कसता है और दम घुटने के कारण उसकी मौत हो जाती है।

देश में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ही अधिकृत जल्लाद हैं। कहा जाता है कि पश्चिम बंगाल में नाटा मलिक नाम का एक जल्लाद हुआ करता था। उसके द्वारा 25 से ज्यादा लोगों को फांसी पर लटकाया था। उसके द्वारा 2004 में घनंजय चटर्जी को फांसी दिए जाने के बाद जिस रस्सी से फांसी दी जाती है उसे काटकर लाकेट बनाकर बेचना आरंभ कर दिया था, क्योंकि उस दौरान यह अफवाह फैल गई थी कि फांसी की रस्सी के लाकेट को अगर पहन लिया जाए तो जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं! फिर क्या था नाटा मलिक के घर के सामने लाकेट लेने वालों का तांता लगना आरंभ हो गया था।
(लिमटी खरे)
(लेखक समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के संपादक हैं.)

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles