25.1 C
Indore
Saturday, April 20, 2024

यूपी विधान परिषद में सत्ता और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर हंगामा

लखनऊ: यूपी की विधान परिषद में सत्ता और विपक्ष के बीच कई मुद्दे को लेकर कई बार हंगामा ही नहीं हुआ मुख्य विपक्षी दल सपा के सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की। हंगामों की वजह से सदन की कार्यवाही को एक नहीं तीन बार स्थागित करनी पडी। वैसे प्रश्न पहर शांतिपूर्ण रहा। प्रश्न प्रहर प्रारम्भ होने पर प्रश्नों के क्रम में सपा के सैयद मिस्बाहुद्दीन ने जनपद हरदोई में अधिक क्षमता वाली जेले बनाने पर विचार करने के संबंध में नेता सदन के माध्यम से स्पष्टीकरण प्राप्त किया। अनुपूरक प्रश्नों के उत्तर से मा0 सदस्य पूर्णतः संतुष्ट नहीं हुये जिस पर सभापति रमेश यादव ने इसे दिखवा लेने का निर्देश दिया।

सपा सदस्य शतरूद्र प्रकाश ने विधान मण्डल की बैठक के दिन नगर आयुक्त, गाजियाबाद द्वारा नगर निगम की 17 फरवरी को बैठक आयोजित करके सदन की अवमानना करने पर विशेषाधिकार हनन की सूचना दी। इसी विषय से संबन्धित सपा के जितेन्द्र यादव की नियम-39 क औचित्य का प्रश्न की सूचना को उक्त सूचना के साथ सम्बद्ध किया गया। सभापति विशेषाधिकार समिति को संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये। सपा के शतरूद्र प्रकाश, शशांक यादव, वासुदेव यादव एवं अन्य सदस्यों तथा बसपा के दिनेश चन्द्रा, निर्दलीय समूह के राज बहादुर सिंह चन्देल, कांग्रेस के दीपक सिंह ने विधायक निधि के मार्गदर्शी सिद्धान्तों में संशोधन करने के संबंध में औचित्य की सूचना दी।

 

अधिष्ठाता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सूचना विधायी समधिकार समिति को संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये। शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जनपद आजमगढ़ के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नवीन पेंशन योजना के अन्तर्गत 1 अप्रैल, 2005 से की गयी कटौती में किये गये घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के संबंध में औचित्य की सूचना दी। माननीय अधिष्ठाता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सूचना को बिना पढ़े हुये सरकार को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये।

कार्यस्थगन के रूप में सपा के अहमद हसन, बलराम यादव, राम सुन्दर दास निषाद, शशांक यादव एवं अन्य सदस्यों ने प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ने के संबंध में सूचना दी। इसी विषय से संबन्धित कांग्रेस के दीपक सिंह एवं नसीमुद्दीन सिद्दीकी की नियम-105 की सूचना को उक्त सूचना के साथ सम्बद्ध किया गया। सूचना की ग्राहय्ता पर सपा के श्री राजेश कुमार यादव, शशांक यादव, नरेश उत्तम कांग्रेस के दीपक सिंह ने विचार व्यक्त किये। अधिष्ठाता ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार किये जाने के निर्देश दिये।

शिक्षक दल के ओम प्रकाश शर्मा, जगवीर किशोर जैन, हेम सिंह पुण्डीर, सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह 10 प्रतिषत की कटौती का विवरण उपलब्ध कराये जाने के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर शिक्षक दल के धु्रव कुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश शर्मा ने विचार व्यक्त किये। अधिष्ठाता राम सुन्दर दास निषाद ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही हेतु संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये। निर्दलीय समूह के राज बहादुर सिंह चन्देल, चेतनाराण सिंह एवं कान्ति सिंह ने प्रदेश में अरबी, फारसी मदरसों के शिक्षकों को प्रधानाचार्य के ग्रेड वेतन में समानता दिये जाने के संबंध में सूचना दी। अधिष्ठाता ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही हेतु संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।

सपा के नरेश चन्द्र उत्तम, बलराम यादव, आनन्द भदौरिया, बासुदेव यादव एवं अन्य सदस्यों ने प्रदेश के सत्रह पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र बनाये जाने के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर सर्वश्री राजपाल कश्यप, राम जतन राजभर, नरेश चन्द उत्तम ने विचार व्यक्त किये। सम्बन्धित विभाग के कैबिनेट मंत्री ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। अधिष्ठाता ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही हेतु संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।

सपा सदस्य हीरा लाल यादव ने सदन में अम्बेडकर नगर के एनएच 233 के अन्तर्गत सारनाथ मार्ग बनाये जाने के सम्बन्ध में किसानों की अधिग्रहण की गयी भूति तहसील टाण्डा एवं आलापुर के तहत ग्राम अगडी वेरी दौलतपुर हाजल भटठी के सदहा वुफिया न्योरी सुल्तानपुर,कबीरपुर,रामडी राय,मलिकपुर,मकहमनगर,एदिलयन मलि भटपुरावा,ओवियरपुर,दरूरैच्चा,सुलेमपुर खासपुर,आसोपुर आदि किसानों काी भूमि अधिग्रहण का मुवायजा दिये जाने में सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है; सरकार द्वारा कुछ किसानों को 51 एअर आवासीय मुवायजा दिया गया तथा कुछ किसानों को जमीन की दर से मुवावजा दिया गया हैं। सरकार के उक्त भेदभाव के कारण अभी तक कुछ किसानों को मुवावजा नहीं मिल पा रहा है। नेता सदन ने इस मामले में प्रभावी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। बसपा सदस्य दिनेश चन्द्रा ने गत दिनों सुल्तानपुर जनपद की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है; सरकार द्वारा इस पर ध्यान न दिये जाने की वजह से अपराधों में बेताहाशा बढोत्तरी हुई है; उन्होंने कहा कि आये दिन महिलाओं व बच्चों को साथ ऐसी-ऐसी घटनायें हो रही है जिससे गरीब दलित और कमजोर वर्ग के लोगों में भय व्याप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि गत दिनों सुल्तानपुर जनपद में थाना कोतवाली देहात में हुई एक दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिक बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अभीतक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है।

नेता सदन डा दिनेश शर्मा ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि माननीय सदस्य को शायद उक्त घटना पर की गयी कार्यवाहीं की जानकारी नहीं है इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी हो गयी है सरकार हर समाज के हर वर्ग को सुरक्षा और न्याय दिलाने की पक्षधर है। सभी के साथ न्याय करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश में बढती हुई बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के दीपक सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि बेरोजगारी की समस्या अतयन्त कष्टकारी है। प्रदेश में अशिक्षित अर्धशिक्षित और शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के नाम पर दावंे तो कर रही है लेकिन उसे पूरा करने में विफल हो रही है।उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के 17 विभागों लाखों सरकार रिक्त पद होने के बाद भी उन्हें भरा नहीं जा रहा है जबकि नियमानुसार उन पदों को भरेने के लिए नब्बे दिन में प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन सरकार इस काम करने के बजाय सीएए और एनआरसी जैसे मुददे उछाल कर बेराजगारों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवकों द्वारा एनआरयू नहीं बनाये जाने,रजिस्टर न बनाये जाने से बेराजगारों में रोष बढता जा रहा है।सत्ता पक्ष की ओर से नेता सदन ने इस विषय पर अपना पक्ष रखते हुए जो आकड सदन में पेश किये उनको फर्जी बताते हुए मुख्य विपक्षी दल सपा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। पीठ द्वारा बारबार हंगामा कर रहे सदस्यों से शान्त होने तथा आसन ग्रहण करने अनुरोध किया लेकिन सपा सदस्य हंगामा करते हुए वेल में आ गये जिसको लेकर पहले पन्द्रह मिनट के लिए सदन को स्थगित किया गया बाद में उसे आधे घन्टे के लिए और बढा दिया गया।

सदन की कार्यवाही पुनः शुरू हुई तो सपा सदस्यों ने इसी मुददे पर फिर हंगामा शुरू का दिया।जिससे सदन की कार्यवाही फिर स्थगित की गयीं। बाद में सदन की कार्यवाहीं जब शुरू हुई तो अधिष्ठाता रामचन्द्र दास ने कहा कि पूर्व में जो भी कार्यवाही हुई है उसपर हम किसी तरह की व्यवस्था नहीं देंगे जो सूचनाएं बची ह ैअब उनपर दलीय सदस्य अपनी बात रखे। इससे पहले प्रश्न प्रहर में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए माननीय नेता सदन द्वारा अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रदेश में बीपीएल कार्ड धारकों को दी जाने वाली चीनी का वितरण किया जा रहा है जबकि रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि उक्त कार्ड धारको को दी जाने वाली चीनी के सम्बंध में अभी टेण्डर मांगे गये है।
@शाश्वत तिवारी

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...