28.8 C
Indore
Friday, April 19, 2024

यहाँ WhatsApp पर लड़कियों की वर्जिनिटी की लगती है बोली

iraq syria isभले ही इराक और सीरिया से आईएस के पैर उखड़ रहे हैं लेकिन अब भी हजारों यज़ीदी लड़कियां उनकी कैद में हैं। अपने खर्चे पूरे करने के लिए वो यज़ीदी लड़कियों के इश्तहार निकाल रहे हैं और उनकी बोलियां लगा रहे हैं। इश्तहार के लिए आईएस व्हाट्स एप और टेलिग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें यज़ीदी लडकियों और महिलाओं को उनकी उम्र और डील-डौल के हिसाब से कीमत तय होती है। 500 डॉलर से 20 हजार और 25 हजार डॉलर तक कीमत लगायी जाती है। हाल ही में आईएस के चंगुल से मुक्त कराये गये फल्लुजा से एक भी यज़ीदी लड़की का न मिलना एक गहरी चिंता का सबब बन गया है।

Related: मुसलमानों ने जारी किया आईएस के खिलाफ फ़तवा

ऐसा माना जा रहा है कि आईएस ने सेक्स स्लेब बना कर रखी गयी लड़कियों को या तो दूसरी जगह पहुंचा दिया जहां से वो उनकी नीलामी कर रहे हैं या फिर उनको क़त्ल कर दिया गया होगा। अगस्त 2014 में सिंजर से हजारों यजीदियों के साथ सेक्स स्लेब बनाकर रखी गयी लामिया अजी बशर उन खुश नसीब लड़कियों मे से है आईएस की चंगुल से जिंदा भाग निकलने में कामयाब हो सकी। लामिया बताती है कि उसके माता-पिता को आईएस के आतंकियों ने उसी वक्त मार दिया था। उसकी 9 साल की छोटी बहन जो अब ग्यारह साल की हो चुकी है, अब भी आईएस की गिरफ्त में है। लामिया बताती है कि उसे रक्का ले जाकर आईएस के इराकी लड़ाके अबु मंसूर के हाथ बेचा गया।

Related: आईएस ने दिखाई रहमदिली,शिक्षकों को नहीं मारते

अबु मंसूर उसे मारता-पीटता और जब इच्छा तब बलात्कार करता था। लामिया बताती है कि वो उसके चंगुल से भाग निकली, लेकिन आईएस ने सेक्स स्लेब लड़कियों के फोटो और उनके मालिकों की जानकारी व्हाट्स पर शेयर कर देते हैं। जैसे ही कोई लड़की बच कर भागती है वैसे आईएस के लड़ाके सभी चेकपोस्ट पर लड़की की फोटो और नाम के एलर्ट भेज देते हैं। इसलिए उनके चंगुल से निकल कर भागना बहुत मुश्किल होता है। उसे भी चेकपोस्ट पर पकड़ लिया गया वापस उसी नरक में भेज दिया गया। इसके बाद वो हथकडी से बांध कर रखने लगा। हथकडी सिर्फ उतनी देर के लिए खोलता जितनी देर वो बलात्कार करता था। मंसूर उसे लामिया को मोसूल ले गया और एक अन्य आतंकी के हाथ सौदा कर दिया।

दो महीने बाद ही उस आतंकी ने तीसरे शख्स के हाथ बेच दिया। तीसरा आतंकी कार बम और सुसाइड बेल्ट बनाता था। जब वो बलात्कार करके थक जाता था उसको सुसाइड बेल्ट बनाने के लिए मजबूर करता था। लामिया ने कई बार उसके चंगुल से भागने की कोशिश की। बार-बार भागन-पकड़ने से परेशान हो कर उसने भी एक छोटे कस्बे हवीज़ा में रहने वाले आईएस के डॉक्टर के हाथों उसका सौदा कर दिया। लामिया ने डॉक्टर से गुजारिश की और अपने रिश्तेदारों से फोन पर बात की। लामिया के चाचा ने एक तस्कर को 800 डॉलर दिये। उस तस्कर ने लामिया को बार्डर तक पहुंचा दिया।

लामिया के दो लड़कियां और थीं। उसमें से एक अलमास 8 साल की कैथरीन 20 साल की थी। लामिया ने बताया कि जब वो तीनों बार्डर सरकारी सेनाओं के कब्जे वाले इलाके की तरफ भाग रहीं थीं तभी आईएस की बिछाई बारूदी सुरंग पर कैथरीन का पैर पड़ गया। कैथरीन और अलमास मारी गयीं और वो घायल हो गयी। जब उसे होश आया तो वो अपने चाचा के घर में थी। उसकी सुरंग विस्फोट से उसकी दायीं आंख चली गयी। चेहरे पर तमाम जख्म हो गये, लेकिन वो जिंदा बच गयी। लामिया आजकल जर्मनी के एक शरणार्थी कैंप में है।

रिपोर्ट में एक लड़की लामिया की कहानी का हवाला देते हुए कहा गया है कि एक लड़की को कई-कई बार बेचा जाता है। नौ साल की लामिया को तो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छुड़ा लिया ‌था लेकिन उसकी बड़ी बहन अभी भी आईएस के चंगुल में है। लामिया सिंजर प्रांत के कोचो गांव की रहने वाली थी।

एक वॉट्सएप ग्रुप में 100 लोग तक होते हैं। इस ग्रुप का कोई एक शख्स कैद की हुई लड़की की तस्वीर डालकर उसकी कीमत लगाने के लिए कहता है इसके बाद लोग उसकी बोली लगाते हैं। अंतिम बोली लगने के बाद तीन हजार डॉलर से लेकर 15 हजार डॉलर तक में उसे बेच दिया जाता है।

कई बार तो लड़कियों को उनके हा‌थ बांधकर बाजार ले जाया जाता है। पशुओं की तरह उनका बाजार सजाया जाता है। कोई लड़की अगर भागने की कोशिश करती है तो उसके साथ वो बर्बरता की जाती है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। [एजेंसी]

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...