36.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

भारत में लगे बुर्का पर बैन, दैत्यों के वंशज पहनते हैं बुर्का – रघुराज सिंह

भाजपा के फायरब्रांड नेता और योगी आदित्यनाथ सरकार में श्रम एवं नियोजन विभाग के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बेहद अजीब-सी मांग की है।

रघुराज सिंह ने मांग की है कि भारत में बुर्का पर बैन लगे। उनका तर्क है कि दैत्यों के वंशज बुर्का पहनते हैं।

मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं कर्मकार सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह विवादित बयान से एक बार फिर चर्चाओं में हैं। नौरंगाबाद में ब्राह्मण जागृति मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को बुर्का की जरूरत नहीं है। देश में बुर्का पर प्रतिबंध लगना चाहिए। बुर्का की आड़ में ही तमाम घटनाएं हो रही हैं। पिछले दिनों अलीगढ़ में भी शाहजमाल में सीएए के विरोध में धरना दे रही महिलाओं के बीच में एएमयू का एक पूर्व छात्र घुस गया था। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। रघुराज ने कहा कि चीन में पिछले साल आतंकी हमले के बाद बुर्का पर रोक लगा दी गई थी।

रघुराज सिंह ने कहा कि बुर्के पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, क्योंकि बुर्के के वेश में आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते हैं। इसका इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं। जब सब खुले में रहेंगे तो पहचानने में आसानी होगी कि कौन आतंकी है और कौन नहीं। लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

रघुराज सिंह ने कहा कि बुर्का पहनने की प्रथा तो अरब से भारत आई है। इसकी आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं। श्रीलंका में बुर्के पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहां पर किसी को भी बुर्का देखते ही शूट करने का आदेश है। यह वहां के राष्ट्रपति का आदेश है। रघुराज सिंह ने कहा कि श्रीलंका में भी बुर्का पर प्रतिबंध है।

उन्होंने कहा कि बुर्के को लेकर मेरी स्पष्ट राय और सोच है कि इस देश में बुर्का इसलिए नहीं होना चाहिए, जैसे श्रीलंका में नहीं है, चीन में नहीं है, जापान में नहीं है, अमेरिका में नहीं है, कनाडा में नहीं है। हमारे देश में बुर्का इसलिए बैन होना चाहिए, जिससे कि आतंकवादी यहां न आ सकें।

उन्होंने आगे कहा कि जैसे शाहीन बाग में लोग बैठे हैं बुर्के में, यहां भी एक छोटा-सा शाहीन बाग बनाया है। यहां भी बुर्के में यूनिवर्सिटी के छात्र बैठे हैं। बुर्के में चोर-चकारों को एक आड़ मिल जाती है। बदमाशों को आड़ मिल जाती है। आतंकवादियों को आड़ मिल जाती है। उस आड़ को खत्म करने के लिए बुर्का यहां पर, भारतवर्ष में बैन होना चाहिए।

उन्होंने त्रेता युग का उदाहारण देते हुए कहा कि लक्ष्मण जी ने शूर्पणखा के नाक व कान काटे थे तो उन्होंने अपने चेहरे को ढक लिया था। भारत में बुर्का को बैन करने की सरकार से मांग की है और कहा कि लक्ष्मण जी ने जब रावण की बहन शूर्पणखा के कान और नाक काटे तो उन्होंने बुर्का पहनना शुरू कर दिया। जिससे उनका चेहरा ढका रहे। मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वह दैत्यों के वंशज हैं। दैत्यों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं, आम आदमी बुर्का नहीं पहनेगा। केवल राक्षसों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं। कोई भी सामान्य व्यक्ति बुर्का नहीं पहन सकता। हमें इसको लेकर काफी एकजुट होना होगा।

रघुराज के बयान से सियासी घमासान मचना शुरू हो गया है। बसपा, सपा समेत सभी विरोधी पार्टियों के नेता इसका विरोध कर रहे हैं।

ठाकुर रघुराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पीएम मोदी को डंडे से मारने वाले बयान पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ देश के आइकॉन हैं, जो उन्हें डंडे से मारेगा, हम उन्हें जूते से मारेंगे।

राहुल गांधी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने अपने भाषण में पीएम मोदी को देश के युवाओं के द्वारा डंडा मारने की बात कही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को रघुराज सिंह ने नसीहत दिया कि अगर कोई डंडे से मारने की बात करेगा तो हम उसे जूतों से मारेंगे, छोड़ेंगे नहीं।

इससे पहले भी रघुराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने वाले उन्होंने जिंदा दफनाने की धमकी तक दे डाली थी।

उन्होंने कहा था कि यदि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाते हैं, तो मैं तुम्हें जिंदा दफना दूंगा।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...