30.1 C
Indore
Friday, April 26, 2024

Video: प्रज्ञा ठाकुर को प्लेन में यात्री ने याद दिलाया आप सांसद हो

बीजेपी सासंद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार प्रज्ञा स्पाइस जेट फ्लाइट में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ सीट के लिए तीखी बहस करते हुए प्रज्ञा ठाकुर और उनके साथियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है।

क्या है video में
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने प्लेन में ए 1 नंबर की सीट बुक की थी। फ्लाइट में पहली रो इमरजेंसी की होती है और इन सीट्स को केवल स्वस्थ यात्रियों को दिया जा सकता है। जब प्रज्ञा ठाकुर व्हीलचेयर पर प्लेन में पहुंची तो क्रु मेंबर्स ने उन्हें सीट बदलने के लिए कहा. जिस पर प्रज्ञा और उनके समर्थक अड़ गए और बहस करने लगे।

इससे प्लेन में ट्रैवल कर रहे दूसरे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स प्रज्ञा ठाकुर को याद दिलाते हुए नजर आया कि मैडम आप सांसद हैं आपकी वजह से अन्य यात्रियों को प्रॉब्लम हो रही है।
क्या हुआ था

बीजेपी सासंद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार प्रज्ञा स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आते वक्त पसंद की सीट न मिलने से नाराज हो गईं।एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुरोध पर करीब 20 मिनट बाद विमान से उतरीं। और फ्लाइट 20 मिनट लेट हो गई।

उन्होंने इस दौरान सीट को लेकर क्रू मेंबर के साथ बहस की। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सीट उन्हें दी गई थी। विमान में दाखिल होने के बाद उसे बदल दिया गया। 20 मिनट तक वो विमान में ही बैठीं रहीं। शिकायत मिलने के बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर वहां पहुंचें और उन्होंने बीजेपी सांसद को मामले की जांच का आश्वासन दिया है।इसके बाद वो विमान से उतरने को तैयार हुई। एयरपोर्ट पर उन्होंने स्पाइसजेट के स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

प्रज्ञा के नुसार मैंने विमान में धरना नहीं दिया। मैंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में स्पाइस जेट विमान सेवा का स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता है। उन्होंने मेरे साथ पहले भी ठीक से बर्ताव नहीं किया था और आज भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था। प्रज्ञा ने कहा, ‘उन्होंने मुझे बुक की गई सीट नहीं दी। मैंने उनसे नियम दिखाने के लिए कहा और नहीं दिखाने पर अंत में मैंने निदेशक को बुलाया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।’ भाजपा सांसद स्पाइसजेट के विमान जी 2489 से यात्रा कर रही थीं।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles