32.1 C
Indore
Friday, April 26, 2024

युद्ध के बीच भारत ने कर दिया ‘खेला’, रूस से सस्ते में तेल खरीद अमेरिका को बेच रहा महंगा

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक भारत रूस से कच्चा तेल पहले के मुकाबले अधिक खरीद रहा है और ज्यादा मार्जिन लेकर पश्चिमी देशों को एक्सपोर्ट कर रहा है। इस तरह भारत ने अमेरिका के साथ खेला कर दिया है।
Russia Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले नौ महीने से चल रहे युद्ध का असर दुनियाभर पर पड़ा है। अमेरिका जैसे पश्चिमी देश रूस के खिलाफ हैं और कई प्रतिबंध लगा चुके हैं। हालांकि, इन प्रतिबंधों की वजह से पश्चिमी देशों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी बीच, भारत ने बड़ा खेल कर दिया है। दरअसल, भारत अमेरिका को वैक्यूम गैसऑयल (VGO)का एक्सपोर्ट कर रहा है। यह वीजीओ भारत ने रूस से सस्ती दरों पर खरीदा है और अमेरिका को महंगी दरों पर बेच रहा, जिससे मुनाफा भी हो रहा है। कहा जा रहा है कि युद्ध के दौरान पश्चिमी देश रूस की आपूर्ति को बदलने के लिए विकल्प चाहते हैं। अमेरिका और कनाडा ने यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण पर रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। रूसी कच्चे और तेल उत्पादों के आयात पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध क्रमशः 5 दिसंबर और 5 फरवरी को प्रभावी होंगे।
रूस से खरीद कर अमेरिका को बेच रहा भारत
इस बीच, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक भारत रूस से कच्चा तेल पहले के मुकाबले अधिक खरीद रहा है और ज्यादा मार्जिन लेकर पश्चिमी देशों को एक्सपोर्ट कर रहा है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, वैश्विक तेल व्यापारियों- विटोल और ट्रैफिगुरा ने भारतीय रिफाइनर नायरा एनर्जी से वीजीओ का एक-एक कार्गो खरीदा है, जो 10 डॉलर से 15 डॉलर प्रति बैरल के बीच है। सूत्रों ने कहा कि इन दरों पर दिसंबर में भारत के वाडिनार बंदरगाह से लोड होने वाले कार्गो के अमेरिका या यूरोप जाने की संभावना है। इससे पहले, अफ्रामैक्स टैंकर शंघाई डॉन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जामनगर बंदरगाह से कम-से-कम 80,000 टन वीजीओ लोड किया, जो अक्टूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक में अमेरिका पहुंचा।
पिछले साल की तुलना में वीजीओ का एक्सपोर्ट बढ़ा
अमेरिका में भारत का वीजीओ एक्सपोर्ट पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 2022 में बढ़ गया है। मई 2021 में भारत से यू.एस. के लिए केवल एक कार्गो लोड किया गया। वीजीओ का उपयोग ज्यादातर गैसोलीन और डीजल जैसे अन्य उत्पादों के उत्पादन के लिए रिफाइनरी फीडस्टॉक के रूप में किया जाता है। यूक्रेन युद्ध छिड़ने से पहले रूस अमेरिकी रिफाइनरों के लिए एक प्रमुख वीजीओ सप्लायर हुआ करता था। वोर्टेक्स के वरिष्ठ ईंधन तेल विश्लेषक रोसलान खसावनेह ने कहा, ”यह देखते हुए कि अमेरिका रूसी तेल नहीं खरीद रहा है, वे किसी भी और सभी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।” बता दें कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंध किसी तीसरे देश से निर्यात किए गए रूसी कच्चे तेल से उत्पादित प्रोडक्ट्स पर लागू नहीं होते हैं क्योंकि वे मूल रूप से रूस के नहीं हैं। वहीं, भारत में, रिफाइनर ने अप्रैल और अक्टूबर के बीच रियायती रूसी तेल के आयात को बढ़ाकर 793,000 बैरल प्रति दिन कर दिया गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि में सिर्फ 38,000 बीपीडी था। खरीद में रिलायंस का हिस्सा करीब 23 फीसदी और नायरा की हिस्सेदारी करीब 3% है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles