35.1 C
Indore
Thursday, April 25, 2024

शहडोल में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते सहित अनेक जन-प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे
संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम के शुभारंभ और जेईई, नेट और क्लेट के सफल विद्यार्थियों का होगा सम्मान
प्रदर्शनी के माध्यम से सामने आएगी जनजातीय विकास की गौरव गाथा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल में होगा। दोपहर दो बजे से कार्यक्रम होंगे। इसके पहले दोपहर एक से दो बजे तक 89 जनजातीय बहुल विकासखंडों के कार्यक्रम होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म-दिवस पर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम भव्य रूप में हो रहे हैं। गत वर्ष 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल आकर जम्बूरी मैदान पर जनजातीय गौरव दिवस को संबोधित किया था। इस वर्ष प्रदेश में उत्साह और गरिमामय कार्यक्रम से जनजातीय समाज के लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रमों की रचना की गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम आनंद के प्रकटीकरण का रहेगा। प्रदेश में जनजातीय वर्ग के लोगों को बताया जाएगा कि पेसा एक्ट क्या है, इसके क्या लाभ हैं। जनजातीय योजनाओं के लाभ बताते हुए प्रदेश में जनजातीय वर्ग के सशक्तिकरण के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शहडोल सहित अन्य स्थानों पर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण की जाएँ। गत वर्ष जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय कल्याण के लिए की गई घोषणाओं में से अधिकांश पूर्ण हो गई हैं। प्रदेश में जनजातीय कल्याण और पेसा कानून के माध्यम से समरसता के साथ विकास के कार्यों को अमल में लाने का संकल्प राज्य सरकार का है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर्स को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य के 89 विकासखंड के कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस के साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के होंगे ये आयाम

शहडोल में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अनेक महत्वपूर्ण आयाम रहेंगे। जनजातीय विकास की गाथा बताने वाली प्रदर्शिनी लगाई जाएगी। अनेक जनजातीय लोक नृत्य होंगे। एकलव्य घंसौर के विद्यार्थी बैगा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। पुलिस बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम के शुभारंभ और जेईई, नेट और क्लेट के सफल विद्यार्थियों का सम्मान भी होगा। भगवान बिरसा मुंडा स्व-रोजगार और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र दिए जाएंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अनेक जन-प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles