26 C
Indore
Sunday, March 15, 2026

UPSC टॉपर टीना डाबी, आमिर खान की सफलता के पीछे RSS !

tina dabi, athar amir khanनई दिल्ली- देश की प्रशासनिक सेवा की सबसे कठिन परीक्षा में अव्वल स्थान पर चयनित प्रतियोगी छात्रों में नंबर-एक टीना डाबी और नंबर-दो अतहर आमिर खान की सफलता से आरएसएस का क्या रिश्ता हो सकता है? टीना और अतहर को भले ही इस बारे में कोई जानकारी न हो, लेकिन आरएसएस से जुड़ी संस्था ‘संकल्प’ का दावा है कि दोनों की सफलता में उसकी कोचिंग का पूरा योगदान है !

न सिर्फ टीना डाबी और अतहर आमिर खान, बल्कि इस साल सिविल सेवा परीक्षा में में सफल करीब 60 फीसदी यानी 646 सफल प्रतियोगी छात्रों की सफलता को ‘संकल्प’ ने अपनी कोचिंग का नतीजा बताया है ! कोचिंग संस्थान ने यह दावा अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों को लिखे एक आंतरिक पत्र में किया है ! यही नहीं, ‘संकल्प’ ने अगले महीने 17 जुलाई को दिल्ली में सिविल सेवा में उसके मार्गदर्शन में सफल सभी अभ्यर्थियों का अभिनंदन कार्यक्रम भी आयोजित किया है !

चिट्ठी में लिखा गया है कि उक्त कार्यक्रम में सभी सफल छात्रों को आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल संबोधित करेंगे ! ‘संकल्प’ के परिपत्र के मुताबिक, कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन और गुजरात के मौजूदा राज्यपाल ओपी कोहली भी मौजूद रहेंगे ! संस्था की ओर से इस मार्गदर्शन कार्यक्रम को ‘गुरु सम्मान समारोह-2016’ का नाम दिया गया है !

यह पहली बार नहीं है कि ‘संकल्प’ की ओर से गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है ! आरएसएस से जुड़े सूत्रों का कहना है, हर साल ‘संकल्प’ सिविल सेवा के सफल उम्मीदवारों का अभिनंदन कार्यक्रम करता है ! पहले भी इन कार्यक्रम में आरएसएस के बड़े केंद्रीय नेता शामिल होते रहे हैं ! संस्थान के लिए 2016 का कार्यक्रम इसलिए खास बन गया है, क्योंकि परिपत्र में दावा किया गया है कि सिविल सेवा में ‘संकल्प’ की कोचिंग के सफल उम्मीदवारों के प्रतिशत और संख्या ने इस साल पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं !

बताया जाता है कि कोचिंग संस्थान को इस साल जो सफलता मिली है, ऐसी सफलता पहले कभी नहीं मिली ! परिपत्र के मुताबिक, सिविल सेवा परीक्षा के टॉप-100 सफल प्रतिभागियों में से 76 ‘संकल्प’ से जुड़े हुए हैं ! संस्थान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पूरे देश में बीते 15 साल में ‘संकल्प’ के मार्गदर्शन में सिविल सेवा पास करने वाले अफसरों की तादाद 5000 के पार जा चुकी है ! यानी हर राज्य में हर कैडर में ‘संकल्प’ की बदौलत चुने गए अफसरों की पकड़ है !

गौरतलब है कि आरएसएस से जुड़े रहे अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारियों ने साल 2001 में दिल्ली में ‘संकल्प’ संस्था की बुनियाद रखी थी ! इसके जरिए कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग शुरू की गई ! सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के सफल प्रतियोगी छात्रों को मुफ्त में इंटरव्यू गाइडेंस के साथ ‘संकल्प’ का काम शुरू हुआ ! इसे दिल्ली के अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी संतोष तनेजा ने शुरू किया और धीरे-धीरे संस्थागत रूप दे दिया गया !

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन, वीएचपी के अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल के छोटे भाई और पूर्व आईपीएस बीपी सिंघल की सक्रियता ने ‘संकल्प’ के काम को गति दी और बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के पास क्रिश्चन कॉलोनी में संस्था ने छात्रों के लिए हॉस्टल और आरकेपुरम में हेडक्वार्टर के जरिए अपनी गतिविधियों का दायरा बढ़ाया ! [एजेंसी]

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles