29.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने बेटी की शादी में कराया अपने राजनैतिक रसूख का एहसास

मण्डला : मंडला में आज देश के कई दिग्गजों का जमावड़ा लगने वाला है। मंडला के इतिहास में शायद यह पहला मौका होगा जब इतने दिग्गज एक साथ किसी कार्यक्रम में नज़र आएंगे। मौका है केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की पुत्री प्रीति कुलस्ते के विवाह समारोह का। यह वैवाहिक समारोह कुलस्ते के निज निवास ग्राम जेवरा रिपटा में हो रहा है। इस शादी में शामिल होने राजनैतिक क्षेत्र के कई दिग्गज कुलस्ते आवास पहुँच रहे है। इस वैवाहिक समारोह के ज़रिये कुलस्ते अपनी वजनदारी का एहसास करा रहे है। वैवाहिक समारोह के एक दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कुलस्ते आवास पहुंचकर प्रीति को आशीर्वाद दे चुके है।

केंद्र सरकार में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री बनने के पहले लगभग हासिये में जा चुके फग्गन सिंह कुलस्ते का कद मोदी सरकार में मंत्री बनते ही काफी बढ़ गया है। मंत्री बनने के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे कुलस्ते को दो – दो बार मुक्खी खानी पड़ी थी।वर्तमान लोक सभा चुनाव में करीब लाख वोट से जीतने के बाद जब उम्मीद के विपरीत उन्हें मंत्री मंडल में जगह नहीं मिली तो राजनैतिक जानकार उनके राजनैतिक रसूख को लेकर उंगलिया उठाने लगे थे। कुलस्ते ने इसके बावजूद उम्मीद नहीं छोड़ी और लगातार दौरा कर अपने काम में लगे रहे। आख़िरकार अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री रह चुके फग्गन सिंह कुलस्ते को मोदी मंत्री मंडल के पहले विस्तार में केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौप दी गई। पांचवी बार मंडला से लोक सभा पहुंचे कुलस्ते एक बार राज्य सभा सदस्य भी रह चुके है।

बहरहाल कुलस्ते भले ही शक्ति प्रदर्शन से इंकार कर इसे अपना पारिवारिक कार्यक्रम बता रहे हो लेकिन इतना तय है कि अपने बेटी की शादी के बहाने अपने घर दिग्गजों का जमावड़ा लगाकर उन्होंने सम्पूर्ण महाकौशल ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में अपनी ताकत दिखा दी है। योगी और शिवराज के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भारत सरकार के केन्द्रीय टेक्सटाईल राज्यमंत्री अजय तामता, केन्द्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमति अनुसुईया उईके, केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णु देव साय, झारखंड शासन की राज्यपाल श्रीमति द्रौपदी मुरमु, मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह, मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस, प्रदेश शासन के खाद्य, श्रम, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश शासन के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास कुटीर एवं ग्रामोद्योग पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्य, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप और छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, जलसंसाधन, आयाकट,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित कई पूर्व व वर्तमान राज्यपाल, पूर्व व वर्तमान मुख्य मंत्री व केंद्रीय मंत्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शादी में शामिल होने कुलस्ते आवास पहुँच रही है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आगमन आज –
भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 29 अप्रैल 2017 को दोपहर 2 बजे जबलपुर से जेवरा रिपटा तहसील निवास आयेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात् दोपहर 4 बजे जेवरा रिपटा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

केन्द्रीय टेक्सटाईल राज्यमंत्री अजय तामता का आगमन –
भारत सरकार के केन्द्रीय टेक्सटाईल राज्यमंत्री अजय तामता का 29 अप्र्रैल 2017 को अपरान्ह् 4 बजे जबलपुर से ग्राम जेवरा बबलिया आगमन होगा। वे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात् रात्रि 9 बजे ग्राम जेवरा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का आगमन –
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का कल शनिवार 29 अप्रैल 2017 को दोपहर 11:50 पर स्पाइस जेट की फ्लाइट से आगमन होगा। श्री चौहान डुमना विमानतल से मंडला में आयोजित केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने रवाना होंगे।

केन्द्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आगमन –
भारत सरकार के केन्द्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल 29 अप्रैल 2017 को रात्रि 7 बजकर 40 मिनट में जबलपुर से मण्डला आयेंगे। श्री मेघवाल निज निवास जेबरा रिपटा पहुंचकर केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होने के पश्चात् मण्डला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमति अनुसुईया उईके का आगमन –
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमति अनुसुईया उईके का आगमन 29 अप्रैल 2017 को मण्डला आयेंगी एवं रात्रि विश्राम करेंगी। 30 अप्रैल को वे स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के पश्चात् सायं 6 बजे मण्डला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन –
भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णु देव साय 29 अप्रैल 2017 को सायं 6 बजकर 55 मिनट पर जबलपुर से ग्राम जेवरा रिपटा पहुंचेेगे। श्री साय जेवरा रिपटा में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात् रात्रि 8 बजकर 30 मिनट पर जेवरा रिपटा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

झारखंड की राज्यपाल श्रीमति द्रौपदी मुरमु का आगमन –
झारखंड शासन की राज्यपाल श्रीमति द्रौपदी मुरमु 29 अप्रैल 2017 को रात्रि 9 बजे जबलपुर से निज निवास जेवरा रिपटा निवास आयेंगी एवं कार्यक्रम में भाग लेंगी। माननीया श्रीमति द्रौपदी मुरमु रात्रि 10 बजे निज निवास जेवरा रिपटा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह का आगमन –
मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह का 29 अप्रैल 2017 को डिण्डौरी से सायं 6 बजकर 30 मिनट पर निज निवास जेवरा रिपटा आयेंगे। श्री शाह जेबरा रिपटा में केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे।

मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस का आगमन –
मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस का 29 अप्रैल 2017 को दोपहर 3 बजे जबलपुर से मण्डला आगमन होगा। वे सायं 7 बजे जेबरा रिपटा पहुंचकर केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होने के बाद रात्रि 8 बजकर 45 मिनट पर जेबरा रिपटा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्रम मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे का आगमन –
मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, श्रम, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे का 29 अप्रैल 2017 को रात्रि 9 बजे जेबरा रिपटा आगमन होगा। श्री धुर्वे जेबरा रिपटा में केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की पुत्री के आर्शीवाद समारोह में सम्मिलित होने के पश्चात् रात्रि 9 बजकर 45 मिनट पर जेबरा रिपटा से डिण्डौरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

मध्यप्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास कुटीर एवं ग्रामोद्योग पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्य का आगमन –
मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास कुटीर एवं ग्रामोद्योग पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्य का 29 अप्रैल को जेबरा निवास आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री आर्य 29 अप्रैल 2017 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जबलपुर से निवास आयेंगे। श्री आर्य दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर निज निवास जेवरा रिपटा में केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होने के पश्चात् सायं 5 बजे निवास से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री केदार कश्यप का आगमन –
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप 29 अप्रैल 2017 को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर जबलपुर से ग्राम जेवरा बबलिया आयेंगे। श्री कश्यप जेवरा बबलिया में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात् दोपहर 3 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, पशुपालन,मछलीपालन, जलसंसाधन, आयाकट,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आगमन –
छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, जलसंसाधन, आयाकट,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 29 अप्रैल 2017 को अपरान्ह् 12 बजकर 20 मिनट पर जबलपुर से ग्राम जेवरा रिपटा आयेंगे। श्री अग्रवाल जेवरा रिपटा में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात् अपरान्ह् 3 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
रिपोर्ट@सैयद जावेद अली

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...