30.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

UP : धार्मिक स्थल को लेकर भिड़े दो समुदाय के लोग, तोड़फोड़, तनाव

बिजनौर : जनपद में धार्मिक स्थलों को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पुलिस के एक धार्मिक स्थल को गिराने के प्रयास की सूचना फैलने पर लोग भड़क गए। पुलिस के खदेड़ने पर महिलाओं सहित कई लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोट आई हैं।

वहीं भाजपा नगीना लोकसभा सांसद डॉ. यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उसके बाद दोनों पक्षों में यथास्थिति का फैसला होने पर विवाद का निपटारा कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नहटौर के गांव इलाहबास में चामुंडा देवी का प्राचीन देवस्थल है। नवरात्रि के दौरान ग्रामीणों ने साफ-सफाई करके देवस्थल के ऊपर एक कमरा बना दिया था।

शुक्रवार की सुबह को दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर मकान की दीवारों को गिराना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख ये लोग फरार हो गए। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गए।

दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह में दीवार बनानी शुरू कर दी। दोनों समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इसके बाद एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य व सीओ धामपुर महावीर सिंह ने मौके का मुआयना शुरू किया। पुलिस ने बिना अनुमति के ईदगाह की बनाई गई दीवार को हटवा दिया। उसके बाद देवस्थल की ओर पुलिस गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने देवस्थल पर बनाए गए कमरे को गिराने का प्रयास शुरू किया। इस बात पर एक समुदाय के ग्रामीण भड़क गए। महिलाओं सहित कई लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

पुलिस के लाठी फटकारने पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होने पर गांव में भगदड़ मच गई। सीओ धामपुर सहित पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने पर प्रशासन में भी खलबली मच गई। एसपी उमेश कुमार सहित आला अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता शुरू की।

नगीना सांसद डॉ. यशवंत के अलावा भाजपाई मुकेंद्र त्यागी, अमित चौधरी, शोभित त्यागी, ओमपाल सिंह आदि की उपस्थिति में दोनों समुदायों के बीच समझौता वार्ता चली, जिसमें यथास्थिति का समझौता होने पर विवाद का निपटारा हो गया।

समझौते में एक पक्ष की ओर ग्राम प्रधान अबरार अहमद, इस्तकार, सईद अहमद, हनीफ, शहजाद, अब्दुला व दूसरी ओर कल्याण सिंह, चंद्रपाल सिंह, शिवनाथ सिंह, कैलाशचंद, अरुणा रहे।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles