29.1 C
Indore
Thursday, March 28, 2024

एमपी उपचुनाव : छुटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न

भोपाल : मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर और उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में रविवार को छुटपुट  हिंसा के बीच दोपहर दो बजे तक 40 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।

अटेर क्षेत्र में कई स्थानों पर वाहनों में तोड़फोड़, पथराव और गोलीबारी की भी सूचना है। प्रदेश में पहली बार दोनों उपचुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपीवीटी का उपयोग हो रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, सुबह सात बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान की रफ्तार तेज रही। दोपहर दो बजे तक बांधवगढ़ में 42 और अटेर में 40 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे।

आईएएनएस सूत्रों के अनुसार, अटेर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों में कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झडपें हुईं। पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ तथा गोलीबारी भी हुई। निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये सारी घटनाएं मतदान केंद्रों पर न होकर थोड़ी दूर हुई।

अरुण यादव का आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कान्हा में बैठकर अफसरों को निर्देश दे रहे थे । यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर कब्जा कर रहे हैं। इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अटेर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा आचार सहिंता के उल्लंघन का भी आरोप लगाते हुए कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है। भाजपा के दल ने मतदान केंद्र के अधिकारियों पर भी कांग्रेस उम्मीदवार का साथ देने का आरोप लगाया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान माना कि अटेर में कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति बनी। उन्होंने हालांकि कहा कि किसी बूथ पर कब्जा कहीं नहीं हुआ, कुछ मशीनें बदली गई हैं।

दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अटेर में स्थानीय पुलिसबल के अलावा केंद्रीय पुलिस बल (सीएपीएफ) की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। बांधवगढ़ में दो कंपनी सुरक्षा का मोर्चा संभाले हुए है। उपचुनावों की मतगणना 13 अप्रैल को होगी।

अटेर में 21 और बांधवगढ़ में पांच उम्मीदवार विधानसभा चुनाव मैदान में हैं। अटेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरविंद सिंह भदौरिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हेमंत कटारे, समाजवादी पार्टी के दिनेश सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है, जबकि बांधवगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सावित्री सिंह और भाजपा के शिवनारायण सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है।

अटेर एवं बांधवगढ़ में 1270 ईवीएम का इस्तेमाल हो रहा है। इनमें 909 अटेर में तथा 361 ईवीएम बांधवगढ़ उपचुनाव के लिए उपयोग की जा रही हैं।

प्रदेश में पहली बार दोनों उपचुनाव में वीवीपीएटी का उपयोग हो रहा है। कुल 830 वीवीपीएटी मशीन पारदर्शी निर्वाचन के लिए लगी हैं। अटेर में 435 और बांधवगढ़ में 395 वीवीपीएटी लगाई गई हैं।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles