27.3 C
Indore
Friday, April 19, 2024

जानिए कौन थीं भगवान राम की बहन !

lord_ramas_sister_shantaकहा जाता है कि दुनिया भर में 300 से ज्यादा रामायण प्रचलित है। इनमें भगवान राम से जुड़ी कहानियों को अलग-अलग वर्णन भी मिलता है। जैसे ‘दक्षिण रामायण’ के अनुसार भगवान राम के तीन भाईयों के अलावा उनकी एक बड़ी बहन भी थीं। राजा दशरथ और मां कौशल्या की संतान शांता को भगवान राम की बड़ी बहन माना गया है। शांता का थोड़ा सा उल्लेख महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित ‘वाल्मीकि रामायण’में भी मिलता है।

ज्यादातर लोगों ने देवी शांता के बारे कम ही सुना है कि क्योंकि भारत में ज्यादा प्रचलित रामचरितमानस में उनका बारे में नहीं लिखा गया है। इसके अलावा 1990 के दशक में टेलिविजन पर मशहूर रामानंद सागर की सीरियल रामायण में भी उनके बारे में कुछ नहीं दिखाया गया।

अपने मित्र को दिया वचन निभाया
शांता का लालन-पोषण अयोध्या में नहीं हुआ था। कहा जाता है कि अंगदेश के राजा रोमपद और उनकी रानी वर्षिणी की कोई संतान नहीं थी। दुखी मन से दोनों अपने मित्र राजा दशरथ के पास अयोध्या आए। उन्होंने अपनी उदासी की वजह राजा दशरथ और माता कौशल्या के सामने रखी। राजा दशरथ ने उन्हें अपनी बेटी शांता को गोद देने का वचन दिया। हम सुनते आए हैं कि ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन ना जाई…’ राजा दशरथ ने अपना वचन निभाया और रोमपद-वर्षिणी को बेटी दे दिया। उन्होंने बहुत स्नेह से उसका पालन-पोषण किया और माता-पिता के सभी कर्तव्य निभाए।

महान ऋषि श्रृंग के साथ हुआ शांता का विवाह
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऋषि विभण्डक और अप्सरा उर्वशी के पुत्र थे ऋषि श्रृंग। एक बार राजा रोमपद अपनी पुत्री शांता से बातें कर रहे थे तभी ऋषि श्रृंग वहां पहुंचे। उन्होंने खेतों की जुताई के लिए राजा रोमपद से सहायता मांगी लेकिन वार्ता में लीन रोमपद ने इसे अनसुना कर दिया। ऋषि श्रृंग को काफी दुख पहुंचा और रोमपद के राज्य अंग प्रदेश को छोड़कर चले गए।

वे इंद्र के भक्त थे। अपने भक्त की ऐसी अनदेखी पर इंद्र देव राजा रोमपद पर क्रोधित हुए। उन्होंने अंग प्रदेश में पर्याप्त वर्षा नहीं की जिससे वहां खेतों में लगे फसल बर्बाद होने लगे। विपदा की घड़ी में राजा रोमपद ऋषि श्रृंग के पास गए और उनसे उपाय पूछा। ऋषि ने बताया कि वे इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ करें। ऋषि ने यज्ञ किया और खेत-खलिहान पानी से भर गए। इसके बाद ऋषि श्रृंग का विवाह शांता से हो गया और वे दोनों साथ रहने लगे।

राजा दशरथ के पुत्रों के लिए ऋषि श्रृंग ने किया यज्ञ
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राजा दशरथ ने एक बार राजा रोमपद से कहा कि मैं पुत्रहीन हूं, आप शांता और उसके पति श्रृंग ऋषि को बुलवाइए। मैं उनसे पुत्र प्राप्ति के लिए वैदिक अनुष्ठान कराना चाहता हूं। दशरथ की यह बात सुन कर अंग के राजा रोमपाद ने हृदय से इसबात को स्वीकार किया और किसी दूत से श्रृंग ऋषि को पुत्रेष्टि यज्ञ करने के लिए बुलाया।

कहा जाता है कि जिस स्थान पर उन्होंने यह यज्ञ करवाया था वह अयोध्या से लगभग 39 किमी पूर्व में था और वहां आज भी उनका आश्रम है। वहीं पर उनकी और उनकी पत्नी की समाधियां भी हैं।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शृंग ऋषि का मंदिर भी है। कुल्लू शहर से इसकी दूरी करीब 50 किमी है। इस मंदिर में श्रृंग ऋषि के साथ देवी शांता की प्रतिमा विराजमान है। यहां दोनों की पूजा होती है और दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। [एजेंसी]

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles