30.6 C
Indore
Tuesday, April 23, 2024

मध्यप्रदेश: भाजपा कर रही अपने विधायकों की निगरानी, कमलनाथ इन्हें दें सकते हैं मौका

भाजपा ने बड़े नेताओं को रोजाना अपने क्षेत्र के विधायकों से फोन पर बात करने की जिम्मेदारी दी है। संगठन मंत्री और जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि सभी की अप्रत्यक्ष रूप से निगरानी की जाए। यदि किसी का फोन बंद होता है या कहीं आने-जाने की खबर मिलती है तो उसकी जानकारी नरोत्तम मिश्रा और शिवराज चौहान को दी जाए।

भोपाल : मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी ड्रामे ने मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब उन विधायकों की मान-मनौव्वल की जा रही है जिनकी पिछले एक साल से मंत्री और अधिकारी तक नहीं सुन रहे थे। कमलनाथ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को सभी विधायकों से बातचीत की।

दो विधायकों बिसाहूलाल सिंह और रघुराज कंसाना से बात नहीं हुई। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक हरदीप डंग से संपर्क हो गया है। बंगलूरू में मौजूद चार विधायकों में से निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा की वापसी होने वाली है। वहीं तीन अन्य विधायक बिसाहूलाल, रघुराज और डंग के भोपाल लौटने की खबरे हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया भी बंगलूरू में इन चारों के संपर्क में हैं। भाजपा ने अपने सभी विधायकों के फोन सर्विलांस पर लगा दिए हैं। दूसरी तरफ शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर पर शुक्रवार को भाजपा नेता जुटे।

जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रतिनिधि के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, प्रहलाद पटेल और नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। माना जा रहा है कि भाजपा बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों की नाराजगी का फायदा उठाना चाहती है।

संकट से उबरने के लिए कमलनाथ और दिग्विजय ने मंत्रिमंडल में नाराज विधायकों को जगह देने के लिए फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके लिए कुछ भरोसेमंद मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के साथ वैधानिक पहलुओं को लेकर चर्चा की। दिग्विजय पहले ही बजट सत्र के बाद कैबिनेट विस्तार के संकेत दे चुके हैं।

नारायण त्रिपाठी और शरद कोल के कांग्रेस का साथ देने की अटकलों को लेकर भाजपा केंद्रीय संगठन के निर्देश पर किलेबंदी पर ध्यान दे रही है। इसके मद्देनजर भाजपा ने बड़े नेताओं को रोजाना अपने क्षेत्र के विधायकों से फोन पर बात करने की जिम्मेदारी दी है। संगठन मंत्री और जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि सभी की अप्रत्यक्ष रूप से निगरानी की जाए। यदि किसी का फोन बंद होता है या कहीं आने-जाने की खबर मिलती है तो उसकी जानकारी नरोत्तम मिश्रा और शिवराज चौहान को दी जाए।

सीएम कमलनाथ ने कहा, ‘यहां जो नेता हैं, वो बिकाऊ नहीं हैं। ये सिद्धांतों और सेवा की राजनीति करते हैं। हमें अपनी राजनीति की भी ऐसी पहचान बनानी हैं कि हमें गर्व हो, ऐसी पहचान बनाएं कि हम छाती ठोक के कह सकें कि हम मध्यप्रदेश से हैं।’

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles