11.1 C
Indore
Friday, December 12, 2025

कांग्रेस की प्रेम डिक्‍शनरी में मेरे लिए बस गालियां: नरेंद्र मोदी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र रैली में कहा कि कांग्रेस के लाेगों ने मुझे प्रेम के नाम पर गालियां देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भावुक अंदाज में कहा, इनके प्रेम वाली डिक्‍शनरी में मेरे लिए तरह-तरह की गालियां देते हैं। इन लोगों ने मेरे लिए क्‍या-क्‍या नहीं कहा, क्‍या-क्‍या नहीं गालियां दीं। मेरे प्रधानमंत्री के बाद इन्‍होंने मेरी मां को गालियां दीं अौर यह भी पूछा कि मेरे पिता कौन हैं। इनके गालियों की परवाह न कर देश की सेवा कर रहा हूं।

उन्‍होंने भावुक अंदाज में कहा, आप ही मेरा परिवार हैं। आपकी खुशहाली ही मेरा ध्येय है। कांग्रेस के वंशवाद को चुनौती देता हूं इसलिए ये मुझे प्रेम का नक़ाब पहनकर गालियां देते हैं। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, मैं कांग्रेस और उनके मिलावटी साथियों का भ्रष्‍टाचार रोका तो इन लोग प्रेम के नाम पर गालियां दीं। इनके प्रेम की डिक्‍शनरी में मेरे लिए गालियां ही हैं। कांग्रेस के नेताओं ने मुझे नाली का कीड़ा कहा, पागल कुत्‍ता कहा, लहू पुरुष कहा, बंदर कहा, मौत का सौदागर कहा। इन लोग की नीयत मोदी की बोटी-बोटी करने की है।

इनमें मुझ गरीब मां के बेटे एक चाय वाले को गाली देने की होड़ है। कुरुक्षेत्र सत्य की भूमि है। इस धरती से देशवासियों बको बताना चाहता हूं कि ये लोग कैसी प्रेम वर्षा मोदी पर करते हैं। कांग्रेस के एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, दूसरे न तेली, तीसरे ने पागल कुत्ता कहा और एक ने भस्मासुर की उपाधि दी। एक नेता जो पूर्व विदेश मंत्री हैं ने मुझे बंदर कहा तो किसी ने वायरस कहा।

उन्‍होंने कहा, मुझे रेबीज़ से पीड़ित बंदर व असत्य का सौदागर बोला गया। मुझे रावण, सांप बिच्‍छू तक बोला गया। कांग्रेस के नेता जिसके सामने मैं नतमस्तक हूं ने मुझे मौत का सौदागर कहा। यह इनकी प्रेम वर्षा का सैंपल है। देश सुन रहा है। इनकी सोच और ख्वाहिश मोदी की बोटी बोटी करने की है। ऐसे बातों बोलने वालों को टिकट देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया है। इस तरह के शब्द बोलना सही नहीं है। मुझे गाली देते हुए इन लोगो ने कितनी बार मर्यादा तार तार की हैं। यह चाय वाला जब प्रधानमंत्री बना तो मुझे बोला गया तो उन्होंने मुझे जो कहा वह इस धरती से बताना चाहता हूं। मोस्ट स्टुपिड पीएम कहा गया, जवानों के खून का दलाल, गद्दाफी, मुसोलिनी और हिटलर भी कहते हैं।

मोदी ने कहा, मुझे मानसिक तौर पर बीमार और नीच आदमी बताया गया। यहां तक पूछा गया के मेरे पिता कौन थे। दादा कौन थे। निकम्मा, नशेड़ी, औरंगजेब से भी क्रूर, नमकहराम तक कहा गया। इन नामदारों की प्रेम वर्षा देखो, इन्‍होंने मेरी मां को गाली दी। यह भी पूछा कि मेरे पिता कौन हैं। यह सब मेरे प्रधानमंत्री बनने से बाद कहा गया। कांग्रेस की प्रेम की ऐसी डिक्शनरी अपने बच्चों के हाथ न लग जाए यह ख्याल रखना।

मोदी ने भावुक होते हुए कहा, आज मैंने पहली बार अपना दर्द बयां किया है। यह दर्द भरी दास्तां कभी नहीं बोली। कुरुक्षेत्र मेरा घर है अौर अपने घर आया तो बोल दिया सब। मीडिया इसको लिखे तो एडवांस में धन्यवाद। उन्‍होंने कहा कि इन की गालियों की परवाह न करते हुए देश की सेवा कर रहा हूं। हरियाणा भी पांच साल में बहुत बड़े परिवर्तन का गवाह रहा है। पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शुरू किया। हरियाणा सपोर्टिंग सुपर पावर बने ऐसा सपना है। हमारी वीर बेटियां की महत्ता महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र से एक एक वोट सीधा मोदी के खाते में आएगा ऐसा विश्वास है।

इससे पहले रैली के बाद कुरुक्षेत्र के थीम पार्क मैदान में आयोजित रैली में पहुंचने पर लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे से स्‍वागत किया। उन्‍होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को आयुष विश्वविद्यालय की सौगात मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती की शुरुआत मनोहर लाल की सरकार ने दी है। कांग्रेस की मानसिकता समझने की ज़रूरत है। रामायण और महाभारत को गाली देने वाले आज भी महामिलावटी गठबंधन में हैं।
उन्‍होंने कहा कि इन लोगों को पाकिस्तान की हरकतें पसंद हैं, लेकिन देश को मजबूत करने वालों को गाली देते हैं। एयर स्ट्राइक याद कीजिये। इसके बाद जब भारत ने आतंकी को घर में घुस कर मारा। तब हमारे एक वीर सपूत को उन्होंने पकड़ लिया था। 48 घंटे में पाकिस्तान को उसे गर्दन नीची कर वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आना पड़ा, लेकिन कांग्रेस और उसके राग दरबारियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए। यहां तक कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। यही इनकी सच्चाई है। इन्होंने भारत की सभ्यता और परंपरा को बदनाम करने का बीड़ा उठाया रखा है।

उन्‍होंने कहा कि समझौता एक्सप्रेस विस्फोट में निर्दोष लोगों को जेल में रखा और असली आतंकियों के बचने का रास्ता खोल दिया। भारत को बदनाम करने वाली कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस सिर्फ एक ही परिवार की चिंता में डूबी रहती है। इसलिए भारत की तरक्की के लिए कभी गंभीरता नही दिखाई।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को भारत से ज्‍यादा पाकिस्‍तान के हितों की ज्‍यादा चिंता है। हमारे हक का पानी पाकिस्‍तान जा रहा है। हम अपने किसानों के हक का पानी अब वहां नहीं जाने देंगे। ऐसी परियोजना पर काम कर रहे है। कांग्रेस सरकाराें ने किसानों की जमीनें हथियाने का खेल खेला। आपका चौकीदार इन महाठगों को जेल तक पहुंचाएगा।

नरेंद्र मोदी ने रैली में लोगों का उत्साह देखकर कहा, आपकी यही ऊर्जा प्ररणा देती है। उन्‍होंने गीता का एक श्लोक बोला अौर कहा कि यह धरती मुझे काम करने का संदेश देती है। कुछ न करने से कुछ करना बेहतर होता हूं। मैं 130 करोड़ सपनों के लिए अपने जीवन को समर्पित कर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहा हूं।

उन्‍हाेंने कांग्रेस और विपक्षी दलाें पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि देश की आन, बान और शान से इनकाे कोई लेना-देना है। ये महामिलावटी लोग भारत के विरोध में बोलने वालों के साथ नाचते हैं। इन लोगों को पाकिस्‍तान की बात तो पसंद है, लेकिन इनको देश का सम्‍मान बढ़ाने वाले पसंद नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में एयर स्‍ट्राइक के बाद हमारा एक वीर पाकिस्‍तान में फंस गया। हमने उसे वापस करने के लिए मजबूर कर दिया, लेकिन कांग्रेस के एक दरबारी नेता ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल पुरस्‍कार देेने की मांग कर दी।

मोदी ने कहा, कांग्रेस चाहती है कि देशद्रा‍ेहियों को खुली छूट मिले। बिना रक्षा नीति के बिना किसी देश की सुरक्षा नहीं कर सकती। उन्‍होंने कहा कि भाजपा किसान और जवान के साथ हैं। हम 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे। उन्‍होंने सर छोटूराम पर एक नेता द्वारा सवाल उठाने का मामला भी उठाया और इसकी निंदा की।

कुरुक्षेत्र में भी भाजपा की रैली शुरू हो गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्‍द ही पहुंचने की उम्‍मीद है। रैली को अभी मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल संबोधित कर रहे हैं। सीएम मनोहरलाल ने कहा, जिन किसानों की सरसों की फसल नहीं बिकी, उनके लिए 9, 10, 11 मई तीन दिन खोल दिए गए हैं। किसान अपनी फसल टोकन लेकर बेच सकते हैं। किसानों के खाते में दो किश्त आ चुकी हैं। जिसको नहीं मिला, आचार संहिता खत्म होते ही छह हजार मिल जाएंगे।

उन्‍होेंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान वोट के लिए नहीं शुरू किया था। आज लिंगानुपात 914 हो गया है। हमने गर्भ में मरने वाली 45 हजार बच्चियां बचाई हैं। मनोहरलाल ने कहा कि लोग कहते हैं मेरा परिवार नहीं है। ऐसे लोगों को मेरा कहना है कि ये 45 हजार बच्चियां मेरी ही हैं।उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में चापलूस और चमचे लोग सरकार के ठेकेदार बने हुए थे। बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी दी। कांग्रेस में बीबीसी यानि बदली, भर्ती और सीएलयू का भ्रष्टाचार चलता था।

मंच पर अंबाला सीट के प्रत्याशी रतन लाल कटारिया, कुरुक्षेत्र के प्रत्याशी नायब सैनी और करनाल के प्रत्याशी संजय भाटिया मौजूद हैं। रैली में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज , सामाजिक न्याय राज्य मंत्री कृष्ण बेदी भी हैं। थानेसर के विधायक सुभाष सुधा , कालका विधायक लतिका शर्मा, पानीपत शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, लाडवा के विधायक पवन सैनी, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण, अम्बाला शहर विधायक असीम गोयल, पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, पूंडरी विधायक दिनेश कौशिक, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी मंच पर हैं।

उन्‍होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों में किसानों की जमीन हथियाने का खेल खेला गया। चौकीदार महाठगों को कोर्ट लेकर गया है। एक चाय वाला उन्‍हें जेल के दरवाजे तक ले आया। अाने वाले पांच साल में देश को लूटने वालों को जेल में पहुंचा दूंगा। लूट का माल उन्‍हें लौटाना ही होगा।

उन्‍होंने कहा, ‘ हरियाणा की इसी धरती से एक नेता ने सार्वजनिक मंच से कहा कि देश के जो गद्दार हैं, उन्‍हें अंग्रेजों ने सर की उपाधि दी थी। एक और कांग्रेसी नेता ने इसका समर्थन किया। सर छोटू राम का अपमान आप सहन करेंगे क्‍या। पीएम किसान निधि से किसानों को सीधी मदद। 23 मई को चुनाव नतीजे आते ही हर किसान के खाते में साल में तीन बार सीधी मदद पहुंचेगी। 60 साल से अधिक उम्र वाले किसानों और कामगारों को पेंशन मिलेगी।।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ की नीति अपना रखी। कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस ने राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में किसानों को छला। आज किसानों को नोटिस मिल रहे। कांग्रेस न्‍याय की बात करती, लेकिन दलित वर्ग से आने वाले हरियाणा कांग्रेस के अध्‍यक्ष को न्‍याय तक नहीं दिला पाई।

उन्‍होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार पाकिस्‍तान से आतंकी हमलों पर बस बयान देती थी। लेकिन अब मजबूत सरकार है और अब हमारे जवान पाकिस्‍तान में उनके अड्डों में घुसकर मारते थे। कांग्रेस की सरकारों ने देश की सुरक्षा के लिए पुख्‍ता कदम नहीं उठाया, क्‍योंकि उनकी न तो नीयत थी और न ही नीति थी। उन्‍होंने अन्‍य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों की असलियत सामने आ चुकी है। ये लोग सेना, सैनिकों और सेनाध्‍यक्षों पर भी गलत बातें बोलते हैं। कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के साथ वन रैंक वन पेंशन के नाम पर धोखा दिया। मोदी ने कहा ‘ कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री ने कहा जिन युवकों को दो वक्‍त खाने के लिए रोटी नहीं मिलती, जो भूखे होते हैं, वे पेट भरने के लिए सेना में जाते हैं। इसके लिए देश कांग्रेस को सौ साल भी माफ नहीं करेगा। पीएम ने सवाल दागा कि क्‍या हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के जवान इसलिए सेना में जाते हैं कि दो जून की रोटी मिल जाए।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस देश के सेनाध्‍यक्ष को गुंडा कहती तो वायु सेना अध्‍यक्ष को झूठा। आपको चुनाव में कांग्रेस को इस मानसिकता की सजा देनी है। कांग्रेस ने वादा किया था कि वन रैंक वन पेंशन देगी, लेकिन वादा करते करते चार दशक निकाल दिए। लोगों ने दबाव बनाया तो जाते जाते अंतरिम बजट में 500 करोड रुपये का व्‍यवस्‍था कर दिया। यह जवानों से बहुत बडा धोखा था। मारी सरकार आई तो वन रैंक वन पेंशन लागू की। अब तक 35 हजार करोड रुपये अभी तक सैन्‍य परिवारों को दिए।

उन्‍हाेंने नेशनल वॉर मेमोरियल पर भी कांग्रेस पर कड़ा हमला किया। 70 साल में देश के वीर शहीद जवानों का मेमोरियल नहीं बना था। हमने यह काम किया। इन लोगों (कांग्रेस व गांधी परिवार) ने हर चौ‍क-चौराहों पर अपने परिवार के लोगों की मूर्तियां तो बना लिया, लेकिन इनको शहीदों के स्‍मारक की याद नहीं आया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गलत सोच से सात दशक तक देश में नेशनल वार मेमोरियल तक नहीं बन पाया। चौकीदार ने यह काम कर दिखाया। मेरा हरियाणा के लोगों से आग्रह है कि हर गांव से शहीदों के परिजन नेशनल वार मेमोरी जाएं और अपने शहीद जवानों के नाम के आगे एक फूल चढाकर आएं। उन्‍होंने कहा कि अाजादी के बाद देश में 33 हजार पुलिस कर्मचारी शहीद हुए हैं। मिलावटियों ने पुलिस को सम्‍मान नहीं दिया। हरियाणा के लोगों को अपने शहीद पुलिस कर्मियों के नाम के आगे भी मेमोरियल में जाकर फूल चढाना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि क्या कोई भी राष्ट्र अपनी रक्षा को मजबूत किए बिना विश्व शक्ति बन सकता है? क्या कांग्रेस या किसी अन्य ‘महामिलवटी’ दल ने कभी अपनी सभाओं में रक्षा की बात की है? वे इस क्षेत्र में अपने इतिहास के कारण रक्षा पर कुछ नहीं कह सकते।

इससे पहले प्रधानमंत्री रैली के मंच पर पहुंचे तो लोगों ने मोदी-माेदी के नारे लगाकर उनका स्‍वागत किया। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर अभिनंदन किया गया। मोदी ने अपना संबोधन की शुरूअात की। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधा।

फतेहबाद में मोदी ने कहा कि अब तक देश में पांच चरण के चुनाव हो गए हैं। 23 मई को शाम तक साफ हो गया है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों के महामिलावटी गठजोड़ की दिल्‍ली में खिचड़ी सरकार बनाने के मंसूबे टूट चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि आपने दिल्‍ली में मजबूत सरकार बनी तो देश का मान बढ़ा और दुश्‍मनों को घर में घुसकर मारा।

उन्‍होंने कहा कि 1984 में कांग्रेस के इशारों पर हजारों सिखों का कत्‍लेआम हुआ। हमारी सरकार ने दोषियों को सजा दिलाई। कांग्रेस आज भी पाप में भागीदार लोगों को इनाम दे रही। दंगे के एक जिम्‍मेदार को मध्‍य प्रदेश का मुख्‍यमंत्री बना दिया। उन्‍होंने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के मामले पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि करतारपुर साहिब भारत में होता अगर देश के बंटवारे के समय कांग्रेस ने थाेडा भी प्रयास किया होता।

उन्‍होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में हमने हर वर्ग के लिए काम किया। पक्‍का घर, रसोई गैस, बिजली, शौचलय की व्‍यवस्‍था हर घर में सुनिश्चित किया। उन्‍होंने भर्ती में पारदर्शिता के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की पीठ थपथपाई। उन्‍होंने हरियाणा की सभी सीटों पर कमल खिलाने का किया आह़वान। उन्‍होंने कहा कि आप तय करा लो एक एक वोट मोदी के खाते में आए।

रैली में सुखबीर बादल ने कहा कि मोदी जी ने देश के उत्‍थान केे संग-संग देश का पूरी दुनिया में मान बढ़ाया। ऐसे में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएं। सुखबीर बादल ने कहा कि मोदी ने किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों के कल्‍याण के लिए जो कदम उठाए वैसा किसी ने किया। उन्‍होंने हरियाणा और पंजाब काे बहुत दिया। सुखबीर बादल ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की चर्चा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इसके दोषियों को सजा दिलाई।

प्रधानमंत्री के पहुंचने पर लोगों का उत्‍साह देखने लायक था। मोदी के पहुंचने से पहले स्‍थानीय नेताओं ने भाषण दिया। रैली में काफी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली में पंजाब के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी पहुंचे हैं। रैली को लेकर लोगों में सुबह से ही काफी उत्‍साह था। लोग सुबह से ही रैली स्‍थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। काफी संख्‍या में लोगों ने पीएम मोदी वाला मुखौटा लगा रखा है।

प्रधानमंत्री का यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सुभाष बराला सहित अन्‍य वरिष्‍ठ भाजपा नेता स्‍वागत करेंगे। प्रधानमंत्री अाज फतेहाबाद के बाद कुरुक्षेत्र मेें भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दोनों रैलियों के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी की टिप्‍पणी के बाद संभावना है कि पीएम इसका आज जवाब दे सकते हैं।

हिसार और सिरसा सीटों को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का गढ़ माना जाता है। हिसार से दुष्यंत चौटाला और सिरसा से चरणजीत सिंह रोड़ी सांसद हैं। भाजपा के निशाने पर हुड्डा का गढ़ रोहतक भी है। हुड्डा से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद हैं। हुड्डा चौथी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 10 मई को सोनीपत, रोहतक और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों को साधने के लिए रोहतक में बड़ी रैली करेंगे। इसी दिन सोनीपत में हुड्डा ने भी रैली रखी है।

पीएम से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोनीपत और करनाल के पानीपत में रैलियां कर चुके हैं। भाजपा ने सिरसा में सुनीता दुग्गल, हिसार में बृजेंद्र सिंह और रोहतक में डा. अरविंद शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से सात पर भाजपा का कब्जा है।

Related Articles

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Eye of Horus Weltkonzern, Innerster planet Slot Kundgebung Bonuscode für Xon bet and Echtgeld Partie

ContentBonuscode für Xon bet - Eye of Horus verbunden via Echtgeld spielenKasino SpieleVortragen Sie Eye of Horus qua folgendem bemerkenswerten KürzelStargames Prämie Wir haben unter...

Top ten Gambling enterprise Playing Websites the real deal Money in sms pay casino the us 2025

To own Filipino players, a general directory of locally preferred and you may global recognized payment options are available. Let’s explore these processes, how...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
141,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...