23.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

गोडसे पर बयान: राहुल गांधी ने प्रज्ञा को बताया आतंकी, प्रियंका बोली PM बताए ‘मन की बात’ गोडसे के बारे में उनके क्या विचार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रज्ञा को आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त कहा। भारतीय संसदीय इतिहास का आज काला दिन है।

नई दिल्ली : भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर से विवादों में हैं। लोकसभा में बुधवार को कथित तौर पर नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने को लेकर उन पर गांधी परिवार ने हमला बोला है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने जो कहा, वह बीजेपी-आरएसएस के दिल में हमेशा से है। इसे छिपा नहीं रहना चाहिए था। उधर गुरुवार को प्रज्ञा ठाकुर को इस बयान के चलते रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमिटी से हटा दिया गया है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रज्ञा को आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त कहा। भारतीय संसदीय इतिहास का आज काला दिन है।

प्रज्ञा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं उनके (प्रज्ञा ठाकुर) बारे में क्या कह सकता हूं। उन्होंने जो कहा, वह बीजेपी-आरएसएस के दिल में हमेशा से है। इसे तो बाहर आना ही है। मैं उन पर कुछ बोलकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहूंगा।’ कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर एक सवाल के जवाब में कहा कि उन पर जो बोलना है, वह पार्टी बोल चुकी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रज्ञा को आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त कहा। भारतीय संसदीय इतिहास का आज काला दिन है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोडसे को देशभक्त कहने पर प्रज्ञा ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘आज देश की संसद में खड़े होकर बीजेपी की एक सांसद ने गोडसे को देशभक्त बोल ही दिया। अब प्रधानमंत्री जी (जिन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई) से अनुरोध है कि दिल से बता दें कि गोडसे के बारे में उनके क्या विचार हैं? महात्मा गांधी अमर हैं।’

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में बुधवार को एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर बहस के दौरान कथित तौर पर नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहकर उसका बचाव किया था। हालांकि अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने गोडसे नहीं, उधम सिंह का जिक्र आने पर ए. राजा को टोका था। गुरुवार को बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमिटी से हटा दिया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रज्ञा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि इस सत्र में उनके संसदीय दल की बैठक में जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles