
सलमान खान श्रीदेवी को अपनी फिल्म में अब कास्ट करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान इस बारे में श्रीदेवी से मुलाकात भी कर चुके हैं और श्रीदेवी को फिल्म की कहानी भी पसंद आई है। सलमान खान जिस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते हैं वो कहानी मां-बेटे की कहानी है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान दुश्मनों के दुश्मन हैं तो यारों के यार भी हैं। सलमान अपने दोस्तों की जितनी मदद कर सकते हैं उतनी करते हैं।
शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, संजय दत्त जैसे कई स्टार हैं जो सलमान के यार हैं। यही वजह है कि सलमान खान कई स्टार किड्स को लांच कर चुके हैं। लेकिन अब सलमान अपनी फिल्म में किसी स्टार किड को नहीं बल्कि 90 की स्टार एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते हैं। 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करनेवाली यह एक्ट्रेस सलमान के साथ भी दो फिल्में कर चुकी है।
हम बात कर रहे हैं लाखों दिलों की धड़कन श्रीदेवी की। सलमान खान श्रीदेवी को अपनी फिल्म में अब कास्ट करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान इस बारे में श्रीदेवी से मुलाकात भी कर चुके हैं और श्रीदेवी को फिल्म की कहानी भी पसंद आई है। सलमान खान जिस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते हैं वो कहानी मां-बेटे की कहानी है।
सलमान और श्रीदेवी इससे पहले साल 1993 में ‘चंद्रमुखी’ और 1994 में ‘चांद का टुकड़ा’ फिल्म में बतौर हीरो और हिरोइन काम कर चुके हैं। श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से बॉलीवुड में वापसी कर चुकी हैं।














