ये कहानी फिल्मी है। एजेंलिन फ्रांसिस खू नाम की लड़की अपनी मोहब्बत के लिए कुछ भी कर सकती है। किसी फिल्मी कहानी की तरह उसने भी अपने प्यार के लिए पिता की दौलत को ठुकरा दिया।
मलेशिया के बिजनेस टाइकून लौरा एशले की बेटी ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई के दौरान जेद्दिया फ्रांसिस के साथ डेट कर रही थी। प्यार होने के बाद जब उसने शादी करना तय किया और इसके लिए पिता से आर्शीवाद मांगा तो उन्होंने मना कर दिया।
इसके बाद उसने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने हिस्से की जायदाद, संपत्ति सब छोड़ने का निर्णय लिया। उसका कहना है कि पैसे से समस्याएं खड़ी होती हैं। इससे छुटकारा पाना ही ठीक है।
फोर्ब्स के अनुसार उसके पिता की कुछ संपत्ति तकरीबन 407 मिलियन डॉलर है। इससे पहले खू की मां पोलिन की भी एशले से कानूनी लड़ाई चल चुकी है।
इसमें खू ने मां का साथ देते हुए कानूनी लड़ाई पांच साल तक लड़ी और तलाक दिलवाया। हालांकि खू को अभी भी उम्मीद है कि एक दिन उसके और पिता के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा।
उनका गुस्सा शांत होगा और वे पैसे की बजाय रिश्तों को प्राथमिकता देंगे। फिलहाल वह लंदन में अपने प्रेमी के साथ रह रही है।














