38.1 C
Indore
Tuesday, April 16, 2024

MP : पति ने दिया तीन तलाक, फिर हलाला के नाम पर तांत्रिक ने किया रेप

भोपाल में तीन तलाक और हलाला के नाम पर एक मुस्लिम महिला के साथ ज़्यादती का केस सामने आया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन तलाक देने वाले उसके पति और ज़्यादती करने वाले तांत्रिक अनवर खान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म और मुस्लिम महिला संरक्षण कानून के तहत के मामला दर्ज किया है।

महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने 4 दिन तक अपने साथ रखकर उसके साथ ज़्यादती की।

तीन तलाक कानून के बाद भोपाल में तलाक और हलाला के नाम पर ज़्यादती का यह संभवत: पहला केस है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया है।

महिला ने अपने पति और तांत्रिक के खिलाफ ऐशबाग थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसके पति ने उसे तीन बार बोलकर तलाक दिया और फिर हलाला के नाम पर एक तांत्रिक अनवर बाबा को सौंप दिया। ये तांत्रिक उनके निकाह का गवाह यानी निकाई अब्बा भी है। उसने 4 दिन तक महिला के साथ ज़्यादती की।

मामला अशोका गार्डन इलाके का है। यहां रहने वाली 22 साल की युवती का इसी साल 29 अप्रैल 2019 को ऐशबाग की बिस्मिल्लाह कॉलोनी में रहने वाले युवक से निकाह हुआ था।

महिला के मुताबिक ससुराल में एक तांत्रिक निकाई अब्बा उर्फ अनवर खान का आना-जाना था। शादी के बाद से ही तांत्रिक की उस पर बुरी नज़र थी। वह ससुरालवालों की गैर मौजूदगी में घर आ जाता था और महिला के साथ अश्लील हरक़तें करता था। महिला ने ये बात अपने पति को बताई, लेकिन पति ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया।

तांत्रिक अनवर की हरकतों से परेशान महिला आखिरकार निकाह के एक महीने बाद ही अपने पति के साथ अलग रहने लगी। फिर भी तांत्रिक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। इसी बात पर आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा।

पीड़ित महिला के मुताबिक तांत्रिक के कारण पति-पत्नी में विवाद के बीच पिछले महीने 23 नवंबर को पति ने उसे तीन बार ‘तलाक’ बोलकर तलाक दे दिया। बाद में राजीनामा के लिए उसे हलाला के नाम पर उसी आरोपी तांत्रिक अनवर बाबा के हवाले कर दिया।

मुस्लिम समाज में जब निकाह होता है, उस समय दुल्हन पक्ष की ओर से एक निकाई अब्बा बनाया जाता है। निकाई अब्बा यानी निकाह के दौरान दुल्हन पक्ष की ओर से एक गवाह। उस के हस्ताक्षर के बाद ही दोनों का निकाह होता है। अगर पति-पत्नी के बीच कोई विवाद होता है, तो समझौता कराने के लिए उसी निकाई अब्बा को भी बुलाया जाता है।

महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है आरोपी तांत्रिक की वजह से ही पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था।

पति-पत्नी के विवाद में नौबत तलाक तक जा पहुंची। महिला ने ये बात अपने मायकेवालों को बताई। मायके वालों ने पति से समझौता करने के लिए कहा। लेकिन पति ने हलाला की शर्त रख दी।

उसके बाद तांत्रिक ने उसके साथ ज़्यादती की। हलाला के बाद भी पति वापस पीड़ित महिला को पत्नी के तौर पर अपनाने के लिए तैयार नहीं हुआ। उल्टा उसे चुप रहने की धमकी दी।

पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और तांत्रिक अनवर खान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म और मुस्लिम महिला संरक्षण कानून के तहत के मामला दर्ज किया है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles