34.6 C
Indore
Friday, April 26, 2024

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- लोगों को बांटा जा रहा, नफरत फैलाई जा रही है

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद गुजरात के गांधीनगर में पहली बार रैली को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक होना जरूरी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है उससे वह दुखी हैं। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में करोड़ों लोगों को नौकरियां देने के अपने वादों को पूरा नहीं किया। लोगों को बांटा जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है और जो सच्चे मुद्दे हैं उनकी बात सरकार नहीं करती।

प्रियंका ने कहा कि मन में सोचा था कि शायद मुझे भाषण देने की जरूरत न पड़े। तो मैं भाषण नहीं देती आपसे दो शब्द कहती हूं जो मेरे दिल में है। पहली बार मैं गुजरात आई हूं और पहली बार साबरमती के उस आश्रम में गई जहां से महात्मा गांधी जी ने आजादी का संघर्ष शुरू किया था। ऐसा लगा कि आसूं आने वाले हैं, क्योंकि मैंने उन देशभक्तों के बारे में सोचा जिन्होंने जीवन संघर्ष किया, अपनी जान तक दी। जिनके बलिदानों पर इस देश की नींव डली है। वहां बैठे हुए यह बात आई कि यह देश प्रेस सद्भावना और आपसी प्यार के आधार पर बना है।

उन्होंने कहा, आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है। मैं दिल से कहना चाहती हूं कि इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरूक बनें। आपकी जागरुकता एक हथियार है। यह ऐसा हथियार है, जिससे किसी को दुख नहीं देना है किसी को चोट नहीं पहुंचनी। पर यह आपको मजबूत बनाएगा।

उन्होंने कहा कि आपको सोचना है कि यह चुनाव है औऱ अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में फिजुल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए। जरूरी मुद्दे किसान, नौकरी, महिला सुरक्षा है। ये चुनावी मुद्दा है। आपकी जागरुकता ही आपको इन परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे जो आपके सामने बड़ी- बड़ी बाते करते हैं। वादे करते हैं उनसे पूछिए कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का जो वादा किया वह कहां है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 15 लाख आपके खाते में आने हैं वह कहां है। जिन महिलाओं की सुरक्षा की बातें करते थे उनके बारे में किसने पूछा। आने वाले दो महीने में आपके सामने कई मुद्दे उठाए जाएंगे, लेकिन यह आपकी जागरुकता है कि आपको किन मुद्दों को मानना है समझना है। यहीं से गांधी जी ने प्रेस, अहिंसा की आवाज उठाई थी।

मैं सोचती हूं कि हमारी आवाज भी यहीं से उठनी चाहिए। जो अपनी फितरत की बात करते हैं उनसे पूछिए कि देश की फितरत क्या है। इस देश की फितरत है कि नफरत की हवाओं को प्रेम और करुणा में बदल सतके हैं। ये आवाज आप यहां उठाएंगे। आने वाले दिनों में सही निर्णय लीजिए, सही मुद्दे उठाइये। ये देश आपका है और आपने ही इसे बनाया है। यह देश किसानों का है नौजवानों का है।

प्रियंका गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने गुजरात में पार्टी की संकल्प रैली में कहा कि सालों बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक गुजरात में हुई।

हमनें यहां यह मीटिंग इसलिए की क्योंकि देश में दो विचारधारा की लड़ाई है और दोनों विचारधारा गुजरात में आपको मिलेगी। एक तरफ महात्मा गांधी हैं जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इस देश को बनाने में लगा दी। आज हम उनके आश्रम में थे। यह देश अगर बना है तो महात्मा गांधी और गुजरात ने इस देश को बनाया है और आज दूसरी शक्तियां इस देश को कमजोर करने में लगी है।

इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जज प्रेस के पास जाते हैं और कहते हैं हमें काम करने नहीं दिया जा रहा है। उसके एकदम बाद जज लोहिया जी का नाम लेते हैं।

आम तौर से जनता एससी से न्याय मानते हैं। यह सिर्फ सुप्रीम कोर्ट से नहीं हो रहा है। आज यह देश के हर संस्था पर हमला हो रहा है। लोगों को बांटा जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है। जो सच्चे मुद्दे हैं उनकी बात सरकार नहीं करती।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles