27.9 C
Indore
Saturday, April 27, 2024

वर्ग विशेष और गरीब लोगों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा संविधान में संशोधन – प्रियंका गांधी

आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं से मिलने पहुंची ऑल इंडिया कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगभग 1 घंटे महिलाओं से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने उनकी हर एक बात को सुना। साथ ही उचित मंच पर इसे उठाने का वादा किया।

महिलाओं से बातचीत के बाद वापस निकली प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की ओर से एक वर्ग विशेष और गरीब लोगों को प्रभावित करने के उद्देश्य से संविधान में तरह तरह के संशोधन किए जा रहे हैं।

सरकार के इस कृत्य का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। मेरी कोशिश है की इन परिवर्तनों से प्रभावित प्रत्येक लोगों से मुलाकात कर उनकी बात को समझा जाए और उनकी दर्द को महसूस किया जाए। प्रभावित लोगों की बातों को उचित मंच पर उठाकर सरकार के इस तानाशाही रवैए का विरोध किया जाएगा। लगभग 2:00 बजे प्रियंका गांधी वाराणसी के लिए वापस हो गई।

आजमगढ़ के बिलरियागंज में सीए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मिलने के लिए प्रियंका गांधी फरिहा, निजामाबाद, तहबरपुर, जुनेद गंज, पटवध के रास्ते लगभग 1:05 पर बिलरियागंज पहुंची।

कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से लगभग 200 मीटर पहले ही वाहन से उतार लिया।

काफी देर से कार्यकर्ता पार्टी का झंडा बैनर लिए उनके स्वागत का इंतजार कर रहे थे। धक्का-मुक्की के बीच प्रियंका गांधी किसी तरीके से निर्धारित कार्यक्रम स्थल में पहुंची। इसके अलावा पुलिस ने सभी नेताओं के साथ ही मीडिया कर्मी को भी अंदर जाने से मना कर दिया।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय मौके पर थोड़ी देर से पहुंचने के कारण भीड़ में फंस गए। पुलिस किसी तरह उनको भी निकालकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। अन्य किसी कांग्रेसी नेता को भी अंदर जाने का मौका नहीं मिला।

प्रियंका गांधी वाड्रा के पहुंचने से पहले ही पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। पुलिस ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को धक्का दे दिया। फिर क्या था कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए।

जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह और एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने समझाकर मामले को शांत कराया।

बहुत से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देर से पहुंचे। जिसके कारण वह बाहर ही रह गए। अंदर जाने का उन्होंने बहुत प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार की सुबह वाराणसी पहुंची। यहां से सड़क मार्ग से बिलरियागंज और आजमगढ़ जाएंगी।

प्रियंका गांधी का वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओंं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

प्रियंका गांधी के गाड़ी के आगे-आगे चलते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। हालांकि इस दौरान सुरक्षा में लगे जवानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

इस दौरान स्वागत में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, अजय कुमार लल्लू, जिला अध्यक्ष गौरव पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles