
इससे पहले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए प्रचार शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे थम गया। इस बार आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। नगर निकाय चुनाव की मतगणना सात दिसंबर को होगी। 250 वार्डों के लिए सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होना है। एमसीडी चुनाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री नहीं होगी। शराब की बिक्री पर प्रतिबंध शुक्रवार शाम 5.30 बजे से मतदान के दिन- रविवार तक लागू रहेगा। इसके बाद 7 दिसंबर को वोटों की गिनती होने पर बिक्री भी बंद कर दी जाएगी।
MCD elections: Check Delhi Metro timings
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के दिन यानी 4 दिसंबर को सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी।
डीएमआरसी के मुताबिक, ‘4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। ट्रेनें सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।’