
बताया जा रहा है कि भूकंप उत्तरी अफ्रीका तक महसूस किया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि भूकंप के तुरंत बाद क्रेते में लोग सड़कों पर उतर आए। सूचनाओं की बाढ़ और आदान-प्रदान के कारण मोबाइल नेटवर्क भी जाम हो गया।
भारत में लगातार भूकंप
बता दें, बीते दिनों भारत, नेपाल और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत में भूकंप की आखिरी खबर 16 नवंबर को आई थी। तब हिमाचल प्रदेश में 4.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में झटके महसूस हुए थे। भूकंप का केंद्र नेताल थे, जहां कई कच्चे मकान ढह गए थे। तब भूकंप की तीव्रता 6.8 रही थी। 12 नवंबर रात को महसूस हुए इन झटकों से लोग सहम गए थे। बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए थे। नेपाल में छह लोगों की मौत हुई थी। अच्छी बात यह रही कि भारत में कोई हताहत नहीं हुआ, ना ही किसी तरह का नुकसान हुआ। लगातार आते भूकंप के बाद सरकार भी अलर्ट पर है और भूकंप केंद्र खोले जा रहे हैं।