20.1 C
Indore
Thursday, January 16, 2025

मुख्यमंत्री श्री चौहान एक्शन मोड में : मंडला जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

भोपाल से कायाकल्प अभियान में कितनी राशि और उपकरण मिले हैं, उसका क्या उपयोग किया गया। पैथालॉजी टेस्ट प्रतिदिन कितने हो रहे हैं। डायलेसिस मशीन कैसे काम कर रही है, दवाओं की उपलब्धता क्या है और एम्बुलेंस की व्यवस्था क्या है, इसका लाभ कैसे लोगों को मिलता है… कुछ इस प्रकार के प्रश्न मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंडला जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन से किये। उन्होंने चिकित्सालय में उपचाररत भर्ती मरीजों की व्यवस्था का जायजा लिया और पैथालॉजी लेब का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. कृपाराम शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अस्पताल की व्यवस्थाएँ सुधारें, विशेष टीम करेगी दौरा

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर हर्षिका सिंह को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय की मूलभूत व्यवस्थाएँ सुधारें। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में दवाइयों की उपलब्धता, स्टोर रूम की व्यवस्था तथा अभिलेखों की जांच भी की। श्री चौहान ने निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की पुनः जांच करने के लिए भोपाल से विशेष टीम मंडला का दौरा करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला चिकित्सालय के अलग-अलग वार्डों एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिला चिकित्सालय के लिए राज्य स्तर से भेजे गए स्वास्थ्य एवं जांच उपकरणों के इन्स्टॉलेशन की जानकारी भी मांगी।

छात्रावास अधीक्षक को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय बालिका एवं सीनियर बालिका छात्रावास का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने छात्रावासमें भोजन कक्ष, शयन कक्ष, शौचालय, पेयजल, अध्ययन कक्ष और परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने छात्रावास की सारी व्यवस्थाएँ सुचारू संचालित होने और अच्छा कार्य करने पर हॉस्टल अधीक्षक प्रभा गुमास्ते को सम्मानित किया। 

कर्मठ अधिकारी-कर्मचारी को किया सम्मानित

मंडला में आक्समिक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान का अलग-अलग रूप देखने को मिला। उन्होंने जहाँ एक ओर लापरवाह अधिकारियों को मौके पर ही सबक सिखाया। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के कर्मठ अधिकारियों का सम्मान भी किया। कन्या छात्रावासों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों को उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी और पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस.एस. मरावी, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री जी.पी. पटले और वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने एसडीएम बिछिया सुश्री सुलेखा उईके, नायब तहसीलदार बिछिया सुश्री शीतल चंद्रवंशी, एआरसीएस श्री राजेश उईके, उप निरीक्षक नक्सल शाखा श्री उपेन्द्र दुबे के कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

स्मार्ट मीटर योजना: ऊर्जा बचत के दूत बन रहे हैं UP MLA

लखनऊ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी RDSS (रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) ने एक बार फिर अपने उद्देश्य को सार्थक किया है। आम जनता के मन...

EVM से फर्जी वोट डाले जाते है! BSP देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा पहले देश में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते...

Sambhal Jama Masjid Survey- संभल शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पथराव,हंगामा उपद्रवियों को हिरासत में लिया

Jama Masjid Survey Live: एसपी ने कहा कि उपद्रवियों ने मस्जिक के बाहर उपनिरिक्षकों की गाड़ियों में आग लगाई थी. साथ ही पथराव किया...

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
137,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles