30.2 C
Indore
Saturday, April 26, 2025

मतदान करने पहुंचे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को वोटर्स लिस्ट में नहीं मिला नाम

मतदान करने पहुंचे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को वोटर्स लिस्ट में नहीं मिला नाम

दिल्ली नगर निगम के लिए मतदान जारी है। सभी 250 वार्डों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुआमतदान शाम 5.30 बजे तक चलेगा। एमसीडी पर पिछले 15 सालों से भाजपा का कब्जा है। आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि केंद्र शासित प्रदेश के साथ ही स्थानीय निकाय पर भी कब्जा जमाया जाए। वहीं कांग्रेस अपना खोया जनाधार पाने की कोशिश कर रही है। परिसीमन के बाद दिल्ली में वार्डों की संख्या 272 से घटकर 250 रह गई है।

पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर में मतदान किया। पत्नी के साथ मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि बड़ी संख्या में लोग वोट डालेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मुझे उम्मीद है कि लोग उसी के अनुसार मतदान करेंगे। दिल्ली ने पिछले 15 वर्षों में भाजपा का काम देखा है।

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रघुबीर नगर के मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, मैं लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील करती हूं। लोगों को बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए।

वोट डालने पहुंचे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, ‘मेरा नाम न तो मतदाता सूची में है और न ही हटाई गई सूची में। मेरी पत्नी ने मतदान किया है। मेरा नाम नहीं होने की जांच अधिकारियों द्वारा की जा रही है।’

के डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, नगर निगम चुनाव में डेढ़ करोड़ लोग वोट मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे इस बात को ध्यान में रखकर मतदान करें कि शहर को साफ रखना एमसीडी की प्राथमिकता है। बीजेपी ने 15 साल से दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया, वह लोगों के लिए काम करने में बुरी तरह विफल रही है।

भाजपा सांसद परवेश वर्मा और उनकी पत्नी ने मटियाला गांव के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी गोवा, उत्तराखंड और यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही थी लेकिन लोग जानते हैं कि उन्हें झूठ बोलने की आदत है। कोरोना महामारी के दौरान AAP का कोई भी नेता लोगों के लिए काम करते नहीं देखा गया। लोगों के साथ केवल एमसीडी के कार्यकर्ता ही खड़े थे। एमसीडी चुनाव में हमें 250 में से करीब 210 सीटें मिल रही हैं।
मतदान करने के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, ‘जनता उम्मीदवारों को देखें और उसी हिसाब से वोट दें। कांग्रेस के उम्मीदवार अच्छे हैं और लोगों को उस उम्मीदवार को वोट देना चाहिए जो चुनाव के बाद उनके लिए उपलब्ध होगा।’
कांग्रेस नेता अजय माकन वोट डालने के लिए राजौरी गार्डन के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे। कुल 250 वार्डों पर 1349 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस ने सभी 250 वार्डों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 247 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। बसपा भी 174 प्रत्याशियों के साथ मैदान में है, जबकि 382 निर्दलीय दम ठोंक रहे हैं।

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए मतदान शुरू

दिल्ली के सभी 250 वार्डों में 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 5.30 बजे तक चलेगा। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी। इस बीच, भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है।

वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। देखिए लक्ष्मी नगर में एमसी प्राइमरी स्कूल की तस्वीरें

दिल्ली चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया, मतदाताओं को शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए 68 मॉडल मतदान केंद्र और इतने ही ‘पिंक बूथ’ बनाए गए हैं।

भले ही भाजपा पिछले 24 सालों में दिल्ली में सरकार नहीं बनाई हो, लेकिन एमसीडी पर उसका दबदबा रहा है। 2015 के विधानसभा चुनावों में AAP ने 70 में से रिकॉर्ड 67 सीटें जीती थी, लेकिन इसके दो साल बाद हुए एमसीडी चुनावों में भाजपा ने 272 सीटों में से 181 सीटें जीतकर नगर निकाय में सत्ता बरकरार रखी थी। आप 48 सीटों के साथ दूसरे और कांग्रेस 30 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से रेल सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

एमसीडी चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री तीन दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दी गई है। शुक्रवार 2 दिसंबर से राजधानी में ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है।

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव (MCD) के लिए 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं। एमसीडी चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 40,000 पुलिस कर्मियों, 20,000 होमगार्डों के साथ-साथ अर्धसैनिक और राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की 108 कंपनियों को तैनात किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 250 वार्डों के लगभग 1.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक होना है। मतगणना 7 दिसंबर को होगी। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय मैदान में हैं।

Related Articles

Melbet гелиостат веб-сайта, Melbet доступ к веб сайту 24 седьмая вне зеркало Мелбет

Профессия предлагает обеспеченные бонусы для всякого нового игрока. В рассуждении других задачах с сайтом БК вдобавок методах их вывода можно прочитать во одиночной заметке....

Danh sách hơn 60 sòng bạc Florida của Tòa án trên Internet vào ngày 2025

Thực hiện một tài khoản thương mại, hãy chắc chắn rằng dữ liệu của bạn và $ 25 (hoặc $ 50) đã được ghi...

Sòng bạc tốt nhất Hoa Kỳ 2024 Sòng bạc dựa trên web tốt nhất cho các chuyên gia Hoa Kỳ

Một hình thức trò chơi chuyên sâu, các tiêu đề RTP lớn và bạn có thể các chương trình khuyến mãi tốt đẹp là...

Echeck trả nợ Sòng bạc Xem các doanh nghiệp đánh bạc Echeck tốt nhất 2025

Những khoản thanh toán này cố gắng đóng hộp nhanh chóng và cũng đơn giản như bạn sẽ có thể thực sự dễ dàng...

Cơ sở đánh bạc rút thăm trúng thưởng lớn nhất không có tiền gửi thêm bên trong năm 2025 để có tháng tư

Các quảng cáo sòng bạc Internet có thu nhập thực sự tốt nhất ở Pennsylvania thông qua cộng đồng chơi các thương hiệu phổ...

Игра в автоматы в сети на официальном портале игорного заведения

Игра в автоматы в сети на официальном портале игорного заведения слоты Леон – это солидная, комфортная и безопасная среда для азартных игр. Всемирная лицензия предоставляет...

Виртуальное игорное заведение с бонусами и сертифицированными слотами

Виртуальное игорное заведение с бонусами и сертифицированными слотами Виртуальное казино 1win зеркало предоставлено пользователям с разных государств мира. В тех областях, где однорукие бандиты запрещены...

Мелбет закачать адденда на телефон вдобавок Пк изо официального сайта Мелбет

Это баста выгодно, по причине беса лысого привязки для местообитанию, бог велел аллегро сделать ставку у появлении любой свободной минуты. Известный сервис Мелбет подносит...

Leonbet gambling establishment enjoy ports on the internet on the Certified web site from Leobet program

Yet not, so it variation of your own online game is basically rarely tailored in order to has 100 percent free enjoy. Leon Bet...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
138,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

Melbet гелиостат веб-сайта, Melbet доступ к веб сайту 24 седьмая вне зеркало Мелбет

Профессия предлагает обеспеченные бонусы для всякого нового игрока. В рассуждении других задачах с сайтом БК вдобавок методах их вывода можно прочитать во одиночной заметке....

Danh sách hơn 60 sòng bạc Florida của Tòa án trên Internet vào ngày 2025

Thực hiện một tài khoản thương mại, hãy chắc chắn rằng dữ liệu của bạn và $ 25 (hoặc $ 50) đã được ghi...

Sòng bạc tốt nhất Hoa Kỳ 2024 Sòng bạc dựa trên web tốt nhất cho các chuyên gia Hoa Kỳ

Một hình thức trò chơi chuyên sâu, các tiêu đề RTP lớn và bạn có thể các chương trình khuyến mãi tốt đẹp là...

Echeck trả nợ Sòng bạc Xem các doanh nghiệp đánh bạc Echeck tốt nhất 2025

Những khoản thanh toán này cố gắng đóng hộp nhanh chóng và cũng đơn giản như bạn sẽ có thể thực sự dễ dàng...

Cơ sở đánh bạc rút thăm trúng thưởng lớn nhất không có tiền gửi thêm bên trong năm 2025 để có tháng tư

Các quảng cáo sòng bạc Internet có thu nhập thực sự tốt nhất ở Pennsylvania thông qua cộng đồng chơi các thương hiệu phổ...