34.8 C
Indore
Sunday, April 28, 2024

जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा मध्यप्रदेश का 67वां स्थापना दिवस – मुख्यमंत्री श्री चौहान

एक से सात नवम्बर तक होंगे कार्यक्रम

सभी जिला मुख्यालय पर होंगे कार्यक्रम
स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के 50 लाख पात्र हितग्राही होंगे लाभान्वित
तीन नवम्बर को सभी जिला मुख्यालय पर एक साथ 67-67 दीपों का होगा प्रज्ज्वलन
शासकीय अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
लाड़ली लक्ष्मियों के सम्मेलन के साथ स्वच्छता, खेल, पौध-रोपण, जल-संरक्षण, ऊर्जा की बचत और जननायकों पर केंद्रित गतिविधियाँ होंगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ली बैठक

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के 67 स्थापना दिवस जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेशवासियों के साथ मिल कर हम सब आगामी स्थापना दिवस तक के लक्ष्य तय कर उन्हें प्राप्त करने का संकल्प लेंगे। प्रदेश में विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। साथ ही हमारी परंपरा, जीवन मूल्यों और संस्कारों पर केंद्रित कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए हैं। नर्मदा सेवा यात्रा, एकात्म यात्राएँ, अमर क्रांतिकारी शहीदों के स्मारकों का निर्माण इनमें प्रमुख हैं। इसी क्रम में श्री महाकाल लोक के रूप में अद्भुत रचना हुई है। प्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर एक से सात नवम्बर तक रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। यह गतिविधियाँ पुण्य-सलिला नर्मदा जी और महाकाल महालोक पर केन्द्रित होंगी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह पर गठित मंत्री समूह के सुझावों को शामिल करते हुए गतिविधियाँ निर्धारित की गईं हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के संबंध में बैठक को संबोधित कर रहे थे। संस्कृति मंत्री श्री सुश्री उषा ठाकुर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह वर्चुअली शामिल हुए। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस पर जन सेवा अभियान में चिन्हित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र तथा अन्य लाभ वितरण के लिए सभी जिलों में कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रदेश के 52 जिलों में लगभग 50 लाख पात्र हितग्राही कार्यक्रम से जुड़ेंगे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की श्रंखला एक नवम्बर को सभी जिलों में जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली जायेंगी। दोपहर एक बजे सभी जिलों में जन सेवा अभियान स्वीकृति-पत्र और अन्य लाभों के वितरण का कार्यक्रम होगा। शाम को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में पार्श्व गायक जुबीन नौटियाल की प्रस्तुति होगी। इस क्रम में दो नवम्बर को सभी जिलों में लाड़ली लक्ष्मी योजना की लाड़लियों और उनके माता-पिता के सम्मेलन किए जाएंगे। तीन नवम्बर को सभी जिलों में स्वच्छता गतिविधियाँ और महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। तीन नवम्बर से ही ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं और व्यंजन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। चार नवम्बर को “एक जिला-एक उत्पाद” पर प्रदेश के सभी जिलों में गतिविधियाँ संचालित होंगी। पाँच नवम्बर को प्रदेश के गौरव पर केंद्रित नाटक, लोक नृत्य और जननायकों पर केन्द्रित प्रतियोगिताएँ होगी। छह नवम्बर को सभी जिलों में पौध-रोपण, जल-संरक्षण, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण पर केंद्रित गतिविधियाँ की जाएंगी।

कार्यक्रमों की श्रंखला में 7 नवम्बर को सभी जिला मुख्यालय और राज्य स्तर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे। इसमें स्थापना दिवस के संदर्भ में हुई प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। जन सेवा अभियान में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण भी सभी जिला मुख्यालय पर होगा। साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी होंगी, जिनमें स्थानीय परिवेश की सांस्कृतिक गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सभी कार्यक्रम आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की भावना को अभिव्यक्त करते हुए उत्सव और आनंद के वातावरण में होंगे।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles