30 C
Indore
Saturday, April 27, 2024

लद्दाख में चीन की चालबाजी पर अमेरिका की भी पैनी नजर

आपको बत दें कि भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध के तीन साल पूरे हो चुके हैं। दोनों पक्षों को एलएसी पर कुछ विवादित क्षेत्रों से अपने-अपने सैनिकों को हटाने में आंशिक सफलता मिली है।
चीन की चालबाजी पर सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका भी नजर रख रहा है। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”लद्दाख सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर भारत और चीन के बीच जारी सीमा गतिरोध के बीच नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करते हुए अमेरिका भारत की उत्तरी सीमाओं पर चीन की चाल पर नजर रख रहा है।” रियर एडमिरल माइकल एल बेकर ने कहा कि यह निश्चित रूप से अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
उन्होंने कहा, “हम सतर्क रहते हैं। हम इस क्षेत्र पर अपने विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यहां क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा स्थान है जिस पर भारत और अमेरिका दोनों नजर रखने वाले हैं। हम क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों से अपनी नजरें नहीं हटा सकते हैं।”
आपको बत दें कि भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध के तीन साल पूरे हो चुके हैं। दोनों पक्षों को एलएसी पर कुछ विवादित क्षेत्रों से अपने-अपने सैनिकों को हटाने में आंशिक सफलता मिली है। गतिरोध को समाप्त करने के लिए बातचीत भी जारी है।
सैन्य अभियानों के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट (रिटायर्ड) जनरल विनोद भाटिया ने कहा, “अमेरिका निश्चित रूप से एलएसी की स्थिति की निगरानी करेगा क्योंकि यह एक फ्लैशपॉइंट है। भारत उत्तरी सीमाओं पर चीन के आक्रामक व्यवहार को अपने बल पर रोकने में सक्षम है।”
विवादित दक्षिण चीन सागर में बीजिंग के कदमों से जुड़े एक सवाल के जवाब में बेकर ने कहा, ”दक्षिण चीन सागर में उनका बहुत आक्रामक रुख है। इस पर भी अमेरिका की सार्वजनिक स्थिति काफी स्पष्ट है। ऐसा कुछ है जिसे हमें सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र के देशों को सुरक्षा साझेदार चुनने में मदद करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका ने एक अविश्वसनीय रूप से मजबूत संबंध स्थापित किया है। रक्षा संबंध द्विपक्षीय संबंधों की आधारशिला है।
रूस और चीन के बीच बढ़ते सहयोग पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर बेकर ने कहा, “यूक्रेन में रूस आक्रामक और अनुचित युद्ध छेड़ रहा है। उसे चीन का समर्थन मिल रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नहीं है। यह संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के खिलाफ है।”

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles