38.8 C
Indore
Friday, May 3, 2024

सस्पेंस से भरा रहा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, इन 5 मौकों पर चौंक गई देश की सबसे पुरानी पार्टी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। दो दशकों में यह पहली बार होगा जब पार्टी का कोई निर्वाचित अध्यक्ष होगा।

Congress President Election: लगभग 25 वर्षों के बाद कांग्रेस एक गैर-गांधी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए तैयार है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर सोमवार को एक ऐतिहासिक चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। फिलहाल पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोनिया गांधी के पास है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। दो दशकों में यह पहली बार होगा जब पार्टी का कोई निर्वाचित अध्यक्ष होगा। 2000 में सोनिया गांधी ने जितेंद्र प्रसाद को हराकर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था।

कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से हटे अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे थे। उन्होंने औपचारिक रूप से 22 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। बाद में 29 सितंबर को राजस्थान संकट पर उथल-पुथल के बीच सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से खुद को अलग कर लिया। इससे पहले गहलोत को गांधी परिवार का समर्थन प्राप्त था।

राजस्थान राजनीतिक संकट
अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, यह निर्णय सोनिया गांधी और कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन द्वारा लिया जाएगा। हालांकि, अशोक गहलोत खेमे के करीब 90 से अधिक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंपने के साथ राजस्थान में विद्रोह कर दिया। ये विधायक इस बात से खफा थे कि केंद्रीय नेतृत्व किसी ऐसे व्यक्ति को चुन रहा है जिसने 2020 में पार्टी के खिलाफ बगावत की और उस समय पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने वालों के हितों की अनदेखी कर रहा था। वे सचिन पायलट के नाम से नाराज थे।

सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगी और कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने 30 सितंबर को जयपुर में विधायकों की बैठक के बहिष्कार के लिए नैतिक जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी उनके मुख्यमंत्री बने रहने का फैसला करेंगी।

जब मैदान में उतरे दिग्विजय सिंह
अशोक गहलोत के दौड़ से बाहर होने के साथ ही इस पद के लिए चुनाव को लेकर सस्पेंस बन गया था। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने 29 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन पत्र लेकर आए। उन्होंने पर्चा दाखिल करने की घोषणा भी की थी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले दिग्विजय सिंह ने अपने सहयोगियों मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की थी। लेकिन जैसे ही खड़गे का नाम सामने आया, उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘खड़गे जी मेरे नेता और मेरे वरिष्ठ हैं। मैंने कल उनसे पूछा था कि क्या वह चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने ना कहा। मैं आज फिर उनसे मिला। मैंने उनसे कहा कि अगर आप चुनाव लड़ रहे हैं तो मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोच सकता। वह अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं और मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा पर्चा
जैसे ही दिग्विजय सिंह दौड़ से बाहर हुए कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 30 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने केरल के सांसद शशि थरूर को चुनौती दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौड़ से हटने के बाद एक खड़गे गांधी परिवार के वफादार और आलाकमान की शीर्ष पसंद के रूप में उभरे हैं। उनकी उम्मीदवारी का प्रस्ताव अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, एके एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक जैसे कई नेताओं ने भी किया था। जी23 के नेताओं में आनंद शर्मा और मनीष तिवारी प्रस्तावकों में शामिल थे।

शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन
कांग्रेस नेता और केरल के सांसद शशि थरूर ने भी 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को अपने कागजात सौंपे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन चाहने वालों को उन्हें वोट देना चाहिए। थरूर ने कहा, ‘यह एक दोस्ताना मुकाबला है। हम दुश्मन या प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं। उनका कोई अनादर नहीं, लेकिन मैं अपने विचारों का प्रतिनिधित्व करूंगा।’

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...