बाढ़ के लिए पाक को मुआवजा दे दुनिया, बिलावल भुट्टो की मांग
बिलावल भुट्टो ने कहा कि विकासशील देशों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से उबरने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। चीन के पर्यावरण संबंधी मामलों के दूत शी झेन हुआ ने गरीब देशों को आर्थिक मदद देने की पहल की है।
![](https://img.naidunia.com/naidunia/ndnimg/10112022/10_11_2022-bilawal_bhutto.jpg)
नुकसान से उबरने की नई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बने
बिलावल भुट्टो ने कहा कि विकासशील देशों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से उबरने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। इस बीच चीन के पर्यावरण संबंधी मामलों के दूत शी झेन हुआ ने गरीब देशों को पर्यावरण सुधार के लिए आर्थिक और तकनीकी सहायता देने के पहल की।
पर्यावरण बिगाड़ रही है कुछ कंपनियां
पर्यावरण सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ग्रीनवाशिंग को कतई बर्दाश्त न किए जाने का आह्वान किया। आपको बता दें कि ग्रीनवाशिंग शब्द का इस्तेमाल कंपनियों की ऐसी हरकत के लिए किया जाता है, जो पर्यावरण को भारी हानि पहुंचा रही है और बदले में पर्यावरण सुधार के लिए बड़े बड़े दावे तो करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है।