23.6 C
Indore
Saturday, March 14, 2026

टैंकर घोटाला: .तो सीएम के खि‍लाफ भी कार्रवाई होगी- एसीबी चीफ

Shiela Dixit Arvind Kejriwalनई दिल्ली- दिल्ली में पानी टैंकर में 400 करोड़ के कथित घोटाले में केजरीवाल सरकार पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर शिकंजा कसने में लगी थी लेकिन एक शिकायत ने खुद केजरीवाल सरकार की भूमिका को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। जहां एलजी ने शीला दीक्षित के खिलाफ एसीबी से जांच की हरी झंडी दी वहीं बीजेपी विधायक की शिकायत पर केजरीवाल सरकार की भूमिका की भी जांच एसीबी में होगी।

दिल्ली एसीबी ने वाटर टैंकर घोटाला मामले में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता की शि‍कायत पर जांच शुरू कर दी है ! गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल की सरकार पर 11 महीने तक फाइल को दबाकर रखने और इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है ! एंटी-करप्शन ब्यूरो के चीफ एमके मीणा ने कहा कि अगर सबूत मिलते हैं तो सीएम के खि‍लाफ भी कार्रवाई की जाएगी !

शुक्रवार को एसीबी चीफ ने कहा, ‘विजेंद्र गुप्ता ने शि‍कायत दी है, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है ! अगर सबूत सामने आते हैं तो मुख्यमंत्री के खि‍लाफ भी कार्रवाई की जाएगी ! जरूरत पड़ी तो पूछताछ भी की जाएगी !’

मीणा ने कहा, ‘हमें दो अलग-अलग शि‍कायतें मिली हैं ! इनमें पहली श‍िकायत दिल्ली सरकार की वाटर टैंकर घोटले पर रिपोर्ट को लेकर है ! इसमें अनियमितता और 400 करोड़ रुपये के घाटे का जिक्र है ! हम इसकी जांच कर रहे हैं. जबकि दूसरी शि‍कायत विजेंद्र गुप्ता ने की है ! इसमें दिल्ली सरकार पर आरोप है कि रिपोर्ट के बावजूद घोटाले के मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

बता दें कि विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल नजीब जंग को भी चिट्ठी लिखकर अरविंद केजरीवाल पर 11 महीने तक फाइल दबाकर रखने के आरोप लगाए हैं !

सूबे पर पंद्रह साल राज करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को चुप्पी तोड़ी और सफाई दी कि पानी के टैंकर को लेकर फैसला सामूहिक होता है जिसमें जल बोर्ड के सदस्य, अधिकारी होते हैं। सदस्य बीजेपी के भी थे। शीला का कहना है सब कुछ पारदर्शिता बरती गयी थी केजरीवाल सरकार का ये फैसला राजनीति से प्ररित है।

टैंकर घोटाले की जांच के दायरे में केजरीवाल भी, ACB कर सकती है पूछताछ दिल्ली में पानी टैंकर में 400 करोड़ के कथित घोटाले में केजरीवाल सरकार पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर शिकंजा कसने में लगी थी !

विजेंद्र गुप्ता ने 15 जून को एलजी से शिकायत की थी कि जब केजरीवाल सरकार ने टैंकर घोटाले की जांच एक साल पहले ही पूरी कर ली थी तो सालभर से इस फाइल को दबाकर क्यों रखा गया। लेकिन गुप्ता की इस शिकायत के पीछे दिल्ली सरकार को असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की साजिश नजर आ रही है।

साल 2010-11 के दौरान टैंकर घोटाला सामने आया था। टैंकरों को पानी की सप्लाई के लिए किराए पर लेना था और उनकी सप्लई वहां होनी थी जहां इलाकों में पाइप लाइन नहीं थी। स्टेनलेस स्टील के 450 टैंकर किराए पर लिए जाने थे। इस काम के लिए शीला सरकार ने 2010 में टेंडर निकाला जिसकी लागत लगभग 50.98 करोड़ रुपए रखी गई थी। 2010 का टेंडर रद्द कर अगले डेढ़ साल में चार बार टेंडर निकाले गए और इसकी लागत 50.98 से बढ़ाकर 637 करोड़ रुपए कर दी गई।

एसीबी ने इस बात पुष्टि भी कर दी है कि उसके पास टैंकर घोटाले की दो शिकायतें आयीं हैं जिसकी वो जांच करेगा। जलमंत्री कपिल मिश्रा की एक चिट्ठी एलजी के साथ पीएम को भी गई है जिसमें पीएम से उन्होने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

पानी के टैंकर का मामला ऐसा है जिसमें दो मुख्यमंत्रियों के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें एसीबी के पास गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका पर सवाल खड़े हुए हैं। दोनों शिकायतों में फर्क सिर्फ इतना है कि एक पर घोटाले का आरोप है दूसरे पर घोटाला दबाने का आरोप।

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles