
कहां का है मामला?
मामला बेल्जियम के एंटवर्प प्रांत स्थित ओलमेन गांव का है। डेली मेल के अनुसार, ओलमेन गांव के 165 लोगों ने मिलकर यूरोमिलियन लॉटरी का टिकट खरीदा था। इसके लिए हर व्यक्ति ने 1308 रुपये खर्च किए थे। बीते मंगलवार को लकी ड्रॉ घोषित हुआ। जिसमें उनकी लॉटरी का नंबर आया। इनाम के तौर पर उन्हें 123 मिलियन पाउंड मिलेंगे। भारतीय मुद्रा में ये रकम 1200 करोड़ रुपये से अधिक है।
बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट
इस रकम को 165 लोगों में बांटे को हर के खाते में 7 करोड़ से अधिक रुपये आएंगे। गांव वालों ने लॉटरी खरीदने से पहले ही तय कर लिया था कि राशि में में बराबर बांटी जाएगी। लोगों ने इसे बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट बताया है। नेशनल लॉटरी के प्रवक्ता जोक वर्मोरे ने कहा, ‘समुह में इस तरह से लॉटरी जीतना नई बात नहीं है।’
ग्रुप में सबसे बड़ी लॉटरी
हालांकि, अब तक 165 लोगों का यह ग्रुप सबसे बड़ा लॉटरी विनर है। जोक वर्मोरे ने कहा कि हमें कई बार लॉटरी जीतने की बात बतानी पड़ी, क्योंकि गांववालों को विश्वास नहीं हो रहा था। वे इतनी बड़ी धनराशि जीत गए हैं। बता दें यह सबसे बड़ा यूरोमिलियन जैकपॉट नहीं है। ब्रिटेन के एक शख्स ने इसी वर्ष जुलाई में 195 मिलियन पाउंड का इनाम जीता था।