Bharat Jodo Yatra: 9 दिन ब्रेक के बाद राहुल गांधी की यात्रा जाफराबाद से फिर शुरू,

हनुमान मंदिर से शुरू होगी राहुल की यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हनुमान मंदिर से शुरू होकर गाजियाबाद में प्रवेश करेगी। यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे मंदिर से निकल कर लोहे वाला पुल, शास्त्री पार्क, गांधी नगर, धर्मपुरा, सीलमपुर, एसडीएम कोर्ट चौक, जाफराबाद, मौजपुर, दयालपुर पुलिस स्टेशन, गोकलपुरी चौक होते हुए लोनी बार्डर से गाजियाबाद में प्रवेश करेगी।
दिल्ली के इन इलाकों से गुजरेगी यात्रा
राहुल गांधी की यात्रा राजधानी दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट इलाके के दंगा प्रभावित क्षेत्रों से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। गौरतलब है कि इन एरिए में ही साल 2020 में यहां दंगे हुए थे। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली के अलावा यूपी पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है।
7 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी के गांधी मंडपम से 7 सितंबर को शुरू हुई थी और 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने तक 108 दिनों में 3,122 किमी की दूरी तय की है। यह यात्रा अभी तक 9 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 49 जिलों से गुजरी है।